Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया
- गिरिडीह में दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या
- पिंडदान गया जी ऐप और वेबसाइट से डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी,सम्राट चौधरी गयाजी में आज पितृपक्ष मेले का करेंगे उद्घाटन
- पटना के दो वांछित अपराधी रांची से गिरफ्तार, विशाल सिंह और छोटू प्रिंस पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले
- मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, पिता रत्नेश सिंह ने दी मुखाग्नि
- जमशेदपुर बैंक डकैती मामले में एसआईटी गठित, पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी
- जबरन रिश्ता बनाए रखना सही नहीं, डॉक्टर दंपती का तलाक मंजूर
- हताश नेता की झूठी गूंज, राहुल गांधी को राजनीति की समझ नहीं : भाजपा
Author: News Maati
भीषण संघर्ष के बीच ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन का न्यूयॉर्क दौरा, अमेरिका ने शर्तों के साथ दी मंजूरी
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले सप्ताह न्यूयॉर्क का दौरा करेंगे। अमेरिकी प्रशासन ने ईरानी राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल होने की अनुमति दे दी है। न्यूयॉर्क में अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा का हाई-लेवल वीक आयोजित होना है। विदेश विभाग ने दी मंजूरी‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि मेजबान देश के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के तहत ईरानी सरकार के मुख्य प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सप्ताह में शामिल होने की अनुमति…
रांची । रांची के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर जून में हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के एंगल से दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में चार परिसरों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से दर्ज मामले से जुड़ी है। ईडी की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्धों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और कथित संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की…
नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रमुख परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी किया है। हालांकि एनटीए ने स्पष्ट किया है कि ये तिथियां अस्थायी हैं। प्रशासनिक, शैक्षणिक, वैधानिक, लॉजिस्टिक या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण इनमें बदलाव किया जा सकता है। जारी किए गए कैलेंडर मेजेईई मेन, यूजीसी नेट, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट, सीमैट, सीयूईटी पीजी समेत कुल 14 परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं। दिसंबर 2026 में पांच परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय की परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। ‘स्वयं’ परीक्षा 8 से 12 दिसंबर तक प्रस्तावित…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। सेमीकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जनसभा को संबोधित करने आए तो सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उस दौरान पीएम मोदी ने सबका धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा आज विश्वकर्मा जयंती भी है, मैं सभी देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।हमारी परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन की शक्ति का प्रतीक माना गया है और संयोग देखिए, आज से ही SEMICON India की शुरुआत हो रही…
रांची। झारखंड से माओवादियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए माओवादियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके विरुद्ध ओडिशा सरकार ने भी 1.20 करोड़ रुपये का इनाम रखा था। यानी कुल मिलाकर उसपर 2.20 करोड़ रुपये का इनाम था। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के चंद्रकोना थाना क्षेत्र के उत्तर फुलचुक का रहने वाला था। उसके विरुद्ध…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए हैं, पीएम के तौर पर उनके 12 वर्षों के नेतृत्व में देश ने आर्थिक स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें जनधन खातों के जरिए बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाना देना, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार और तेज जीडीपी ग्रोथ शामिल हैं। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में शुरू की गई जनधन योजना से बड़ी संख्या में कमजोर वर्ग को बैंकिग सेवाओं से जोड़ने में मदद मिली है। इस योजना के तहत 2 सितंबर, 2026 तक 59.21 करोड़ बैंकिंग खाते खोले…
दुबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई का बुर्ज खलीफा भी पीएम मोदी की तस्वीरों और बधाई संदेशों से जगमगा उठा। दुबई के समाजसेवी बू अब्दुल्ला ग्रुप के चेयरमैन डॉ. बू अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाते बुर्ज खलीफा का वीडियो साझा किया। डॉ. अब्दुल्ला ने पोस्ट में बताया कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत प्रधानमंत्री मोदी के चित्रों, भारतीय तिरंगे और ‘जन्मदिन मुबारक’, ’75 वर्ष’, ‘सेवा ही संकल्प है’ और ‘इंडिया फर्स्ट, द इंस्पिरेशन’ जैसे संदेशों से जगमगा उठी, जिसे…
रांची । झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें आलमगीर आलम की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके साथ ही उन्हें इस मामले में आरोपों से मुक्त करने की मांग वाली याचिका भी खारिज हो गई। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागु की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इससे पहले रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने आलमगीर आलम की डिस्चार्ज…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के एक नए चरण की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले इस अभियान में देश के प्रत्येक शहरों, वार्डों व गांवों में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।वहीं इस बार अभियान के फोकस में युवाओं को भी रखा गया है, जिनके लिए शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छ पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान सभी प्रमुख स्थानों व सार्वजनिक स्थलों को साफ करने, सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा शिविर, जनभागीदारी से स्वच्छता व स्वच्छता से ही समृद्धि की थीम पर फोकस रहेगा। यह अभियान…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की झीरम घाटी नरसंहार मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने बुधवार को 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने शाम करीब पांच बजे फैसला सुनाया। अदालत ने 24 धाराओं में से सात धाराओं में सभी अभियुक्तों को दोषी मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मृत्युदंड का निष्पादन तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट यह निर्धारित नहीं कर देता कि मृत्युदंड देना उचित है। सभी अभियुक्त फिलहाल जेल में ही रहेंगे। उन्हें फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए…