Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
- बस्तर में पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली, बोले- जंगलों से नक्सली खत्म, लेकिन दिमागी नक्सलियों का खतरा बरकरार
- 100वें वर्ष की दहलीज पर आडवाणी, PM मोदी ने याद किया जनसंघ से BJP तक का सफर
- बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीर सैनिकों के बलिदान को किया नमन
- अब अयोध्या में रामभक्तों पर कोई गोली नहीं चला सकता, दीपावली पर योगी का संदेश; सफाईकर्मियों और नाविकों को बांटी मिठाइयां
- रांची में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराया
- 30 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, 2100 ड्रोन शो ने बांधा समां
- बिहार में हर माह 10 तारीख को मिलेगा पत्रकारों को पेंशन, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
Author: News Maati
दिवाली का त्योहार अपने साथ खुशियों, नई उम्मीदों और समृद्धि की कामना लेकर आता है। रविवार, 8 नवंबर को देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन कुछ राशियों के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है, तो कुछ के लिए परिवार, करियर और रिश्तों के लिहाज से अच्छे संकेत हैं। हालांकि, कुछ राशियों को अपने व्यवहार और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, दिवाली का दिन सभी 12…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों से बातचीत के दौरान नक्सलवाद के खिलाफ देश की लड़ाई, सुरक्षा बलों के बलिदान और प्रभावित इलाकों में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जंगलों से हथियारबंद नक्सली खत्म हो चुके हैं लेकिन अब देश के सामने एक नई चुनौती है। दिमागी नक्सलियों ने कई राजनीतिक दलों और अलग-अलग संगठनों में घुसपैठ कर ली है। वे आज भी लोगों को देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ उकसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोगों की पहचान करना,…
नई दिल्ली । बीजेपी के सीनियर लीडर और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज रविवार, 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक विशेष लेख लिखकर भारतीय राजनीति और देश के विकास में आडवाणी के योगदान को याद किया है। लेख में आडवाणी के जीवन के विभिन्न पड़ावों का जिक्रप्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में आडवाणी के जीवन के विभिन्न पड़ावों का जिक्र किया है। उन्होंने विभाजन के दौरान झेली गई मुश्किलों और नए सिरे से जीवन शुरू…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा बलों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं। पीएम ने सुरक्षा बलों के अटूट समर्पण को नमन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं। यह एक ऐसा इलाका है जहां कभी नक्सलवाद का बोलबाला था और अब विकास फल-फूल रहा है। मैं हमारे बहादुर सुरक्षा कर्मियों को उनके बलिदान, निस्वार्थ सेवा और देश के प्रति अटूट समर्पण के लिए सलाम करने जा रहा हूं।” पीएम…
अयोध्या । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली के अवसर पर रामनगरी अयोध्या पहुंचकर लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की। साथ ही देश की प्रगति, समाज के कल्याण और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब यहां रामभक्तों पर कोई गोली नहीं चला सकता और न ही कोई उन्हें ‘जय श्री राम’ बोलने से रोक सकता है। योगी ने अपने संबोधन में अयोध्या की धार्मिक पहचान, सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का संकल्प…
रांची। कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आवास खाली करा लिया गया है। धुर्वा स्थित एचईसी परिसर में आवंटित यह आवास अब विधायक पूल के भवनों में शामिल नहीं है। विधायकों के लिए विधानसभा के समीप अलग से आवास बनने के बाद पूर्व में उन्हें आवंटित भवनों को दूसरे अधिकारियों को आवंटित किया जा रहा है। इसी क्रम में अंबा प्रसाद को आवंटित आवास आइपीएस अधिकारी क्रांति गडिदेशी को आवंटित कर दिया गया था। सूचना के अनुसार, आइपीएस अधिकारी के कर्मियों ने इस आवास को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे पूर्व विधायक नाराज हो गई हैं…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या शनिवार को दीपोत्सव के दसवें संस्करण में 30 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। राम की पैड़ी सहित सरयू नदी के तट पर स्थित 56 घाटों पर एक साथ प्रज्ज्वलित दीपों ने भव्य दृश्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 2,100 ड्रोन से रामायण प्रसंगों पर आधारित शो, लेजर प्रदर्शन, प्रोजेक्शन मैपिंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे ।समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों…
पटना। बिहार सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग ने दीपावली और छठ सहित आगामी त्योहारों से पूर्व बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना और बिहार पारिवारिक पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की राशि लाभुकों के बैंक खातों में अंतरित कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार विभाग ने दोनों योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। इस माह मुख्यमंत्री ने त्योहारों से पूर्व पेंशन राशि का भुगतान करने का निदेश दिया था। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पात्र सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15,000 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं। बिहार पारिवारिक…
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मंच से विपक्ष को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं। योगी का यह बयान तब सामने आया, जब अखिलेश यादव ने अयोध्या आने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब अयोध्या कभी कर्फ्यू के दायरे में नहीं आएगी। यहां कोई दंगा-फसाद करने का साहस नहीं कर पाएगा। अयोध्या को अब कोई उपेक्षित नहीं कर सकेगा और न ही यहां के संतों का अपमान करने या रामभक्तों पर गोली चलाने का दुस्साहस कर पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव…
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए बड़े आरोप लगाए। इसके बाद इन आरोपों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा ने सोनिया गांधी को ‘इटावली चश्मा’ उतारकर पिछले 12 सालों में देश की तरक्की देखने की सलाह दी है। इसके साथ ही, भाजपा ने इमरजेंसी पर उनके बयानों और उनकी आने वाली आत्मकथा ‘बिलोंगिंग- ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर भी तीखे सवाल पूछे। ‘सोनिया गांधी के आरोपों पर भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि अगर आप अपना इटावली चश्मा उतार देंगी, तो आपको भारत…