Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 लोगों की मौत
- जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन
- प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
- धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार
- लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी
- झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित
- रांची के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच
- डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Author: News Maati
पटना। बच्चों की सुरक्षा और उन्हें पुलिस थानों में बाल-मित्र वातावरण उपलब्ध कराने के लिए बिहार पुलिस ने राज्य के सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क और चाइल्ड कॉर्नर स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह पहल कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से बिहार पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 8(5) और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी सूचना के अनुसार, प्रत्येक थाना परिसर में चाइल्ड हेल्प डेस्क और चाइल्ड कॉर्नर ऐसी जगह बनाए जाएंगे, जहां बच्चे और उनके अभिभावक आसानी से…
रांची। झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह झारखंड और ओडिशा में सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। ईडी की अलग-अलग टीमें केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ संबंधित परिसरों में पहुंचीं और पीएमएलए की धारा 17 के तहत तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई कारोबारी संजय कुमार डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़े परिसरों में की जा रही है। तलाशी के दौरान बैंकिंग दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड, लेन-देन से…
भीषण संघर्ष के बीच ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन का न्यूयॉर्क दौरा, अमेरिका ने शर्तों के साथ दी मंजूरी
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले सप्ताह न्यूयॉर्क का दौरा करेंगे। अमेरिकी प्रशासन ने ईरानी राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल होने की अनुमति दे दी है। न्यूयॉर्क में अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा का हाई-लेवल वीक आयोजित होना है। विदेश विभाग ने दी मंजूरी‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि मेजबान देश के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के तहत ईरानी सरकार के मुख्य प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सप्ताह में शामिल होने की अनुमति…
रांची । रांची के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर जून में हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के एंगल से दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में चार परिसरों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से दर्ज मामले से जुड़ी है। ईडी की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्धों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और कथित संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की…
नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रमुख परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी किया है। हालांकि एनटीए ने स्पष्ट किया है कि ये तिथियां अस्थायी हैं। प्रशासनिक, शैक्षणिक, वैधानिक, लॉजिस्टिक या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण इनमें बदलाव किया जा सकता है। जारी किए गए कैलेंडर मेजेईई मेन, यूजीसी नेट, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट, सीमैट, सीयूईटी पीजी समेत कुल 14 परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं। दिसंबर 2026 में पांच परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय की परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। ‘स्वयं’ परीक्षा 8 से 12 दिसंबर तक प्रस्तावित…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। सेमीकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जनसभा को संबोधित करने आए तो सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उस दौरान पीएम मोदी ने सबका धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा आज विश्वकर्मा जयंती भी है, मैं सभी देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।हमारी परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन की शक्ति का प्रतीक माना गया है और संयोग देखिए, आज से ही SEMICON India की शुरुआत हो रही…
रांची। झारखंड से माओवादियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए माओवादियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके विरुद्ध ओडिशा सरकार ने भी 1.20 करोड़ रुपये का इनाम रखा था। यानी कुल मिलाकर उसपर 2.20 करोड़ रुपये का इनाम था। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के चंद्रकोना थाना क्षेत्र के उत्तर फुलचुक का रहने वाला था। उसके विरुद्ध…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए हैं, पीएम के तौर पर उनके 12 वर्षों के नेतृत्व में देश ने आर्थिक स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें जनधन खातों के जरिए बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाना देना, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार और तेज जीडीपी ग्रोथ शामिल हैं। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में शुरू की गई जनधन योजना से बड़ी संख्या में कमजोर वर्ग को बैंकिग सेवाओं से जोड़ने में मदद मिली है। इस योजना के तहत 2 सितंबर, 2026 तक 59.21 करोड़ बैंकिंग खाते खोले…
दुबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई का बुर्ज खलीफा भी पीएम मोदी की तस्वीरों और बधाई संदेशों से जगमगा उठा। दुबई के समाजसेवी बू अब्दुल्ला ग्रुप के चेयरमैन डॉ. बू अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाते बुर्ज खलीफा का वीडियो साझा किया। डॉ. अब्दुल्ला ने पोस्ट में बताया कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत प्रधानमंत्री मोदी के चित्रों, भारतीय तिरंगे और ‘जन्मदिन मुबारक’, ’75 वर्ष’, ‘सेवा ही संकल्प है’ और ‘इंडिया फर्स्ट, द इंस्पिरेशन’ जैसे संदेशों से जगमगा उठी, जिसे…
रांची । झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें आलमगीर आलम की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके साथ ही उन्हें इस मामले में आरोपों से मुक्त करने की मांग वाली याचिका भी खारिज हो गई। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागु की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इससे पहले रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने आलमगीर आलम की डिस्चार्ज…