Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- 6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट, बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का तंज
- निशा भगत मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
- जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित
- रांची में छठ घाटों पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, तीन फीट से अधिक गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग : उपायुक्त
- रांची में जमानत पर छूटे अपराधियों की खैर नहीं, कच्चा-चिट्ठा तैयार करेगी पुलिस
- सामाजिक समरसता, सद्भाव ही समाज की असली ताकत: नीतीश
- ईरान ने दुनिया को दिखाई अपनी नई भूमिगत मिसाइल सिटी
- नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनेगा युगे युगीन भारत संग्रहालय, मौदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Author: News Maati
पटना। पत्नी से विवाद के कारण चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को खगड़िया एसपी के पद से हटा दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। भानु प्रताप की जगह शिवहर के एसपी रहे शैलेंद्र सिंह को खगड़िया का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग ने बुधवार को चार आईपीएस समेत पांच पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है, जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इसका नाम ह्यमहत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत सहायता योजना रखा गया है। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच साल के लिए लागू होगी। इसके तहत देश में लिथियम और निकेल के प्रसंस्करण के लिए चार संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। सरकार का मकसद इन खनिजों को देश में ही साफ करके उच्च गुणवत्ता वाले पदार्थों में बदलना है, ताकि आयात पर निर्भरता घटे…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार के आवास पर करीब 20 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने नीतीश कुमार को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर हमने नीतीश कुमार को यहां आकर बधाई दी है। मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। सीएम सम्राट चौधरी जब नीतीश कुमार को जानकारी दे रहे थे, तब जेडीयू सुप्रीमो के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नीतीश कुमार को बताया कि आपने गंगा…
पटना। आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने बुधवार को सहरसा के पथ निर्माण अंचल के अधीक्षण अभियंता के पटना, सहरसा और औरंगाबाद के पांच ठिकानों पर छापामारी की। इसमें इंजीनियर के गोला रोड के आवास से 31.42 लाख रुपये नकद और 23.23 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। एसवीयू के अनुसार, सत्यापन में इंजीनियर विजय कुमार एवं उनकी पत्नी रानी कुमारी के नाम से भारतीय स्टेट बैंक और बैंक आॅफ बड़ौदा के दो बैंक खाते सहित सावधि जमा खाते में एक करोड़ 29 लाख रुपये की रकम की जानकारी मिली है।…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दीपावली से ठीक पहले तीन लाख अग्निवीरों को स्थाई करने का तोहफा दिया है। सरकार ने अग्निपथ योजना में बदलाव करते हुए चार साल के बाद सेवामुक्त होने वाले 75 फीसदी अग्निवीरों का कार्यकाल दो साल के लिए बढा दिया है। दो साल बाद इन सभी 75 फीसदी अग्निवीरों को भी स्थाई सैनिक के रूप में भर्ती किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को यह अहम फैसला लिया गया। बैठक के बाद चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल राजा सुब्रमणि ने कहा कि 2022 में शुरू…
नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। दुश्मन के सबसे मजबूत टैंकों को भी पलभर में नष्ट करने की क्षमता वाले घातक हथियार स्वदेशी नागास्त्र-1 एंटी-टैंक लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम भारतीय सेना को मिल गए हैं। इसे बनाने वाली नागपुर की कंपनी सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने दूसरी खेप में 450 यूनिट सौंपी है। जीपीएस से लैस यह आत्मघाती ड्रोन दुश्मन के इलाके में घुसकर दो मीटर की दूरी पर सटीकता के साथ हमला करके तबाही मचा सकता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए नागास्त्र-1 का इस्तेमाल किया था। भारतीय…
हजारीबाग। हजारीबाग में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की पटना शाखा ने जाली नोटों के नेटवर्क से जुड़े मामले में दो घरों में छापेमारी की। दोनों घर बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरू स्थित बाबा पथ के सुभाष बारला मार्ग पर हैं। ये मकान दो भाइयों प्रदीप साव और उदय साव के बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस के साथ सुबह मौके पर पहुंची और दोनों घरों में एक साथ तलाशी शुरू की। कार्रवाई के दौरान घरों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। आसपास के…
वॉशिंगटन। अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) और सीनेट, दोनों सदनों में बढ़त हासिल की है। इससे अमेरिकी कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने की स्थिति बन गई है। चुनाव से पहले दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा था। ऐसे में अब ट्रंप के लिए अपने फैसलों और नीतियों को लागू करना पहले की तुलना में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस राजनीतिक बदलाव का असर केवल अमेरिका तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार…
रांची। रिश्ते कभी-कभी एक छोटी-सी पहल से जन्म लेते हैं। वक्त गुजरता है, परिस्थितियां बदलती हैं, लेकिन रिश्तों की गर्माहट बनी रहती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा की कलावती मुंडा और उनके बेटे दिलीप मुंडा के बीच नौ साल पहले बना रिश्ता इसकी मिसाल है। इस बार दीपावली से पहले राष्ट्रपति के विशेष आमंत्रण पर मां-बेटे को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचने और उनसे मुलाकात करने का अवसर मिला। उनके लिए यह दीपावली एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई। गुड़ाबांदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह मां-बेटे को लेकर दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में…
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों में भारत में लगभग 50 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया है। पहले गरीबी के खिलाफ लड़ाई केवल “नारों” तक ही सीमित थी लेकिन हमने इस घटाने का काम किया। उन्होंने विकास के एजेंडे पर जोर दिया। इसके साथ ही विगत वर्षों में शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे में आए “बदलाव” को रेखांकित किया। कहा कि गरीबों को सशक्त बनाना और सुशासन देना उनकी सरकार की मुख्य पहचान रही है। शहरी परिवहन और बुनियादी ढांचे…