Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया
- गिरिडीह में दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या
- पिंडदान गया जी ऐप और वेबसाइट से डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी,सम्राट चौधरी गयाजी में आज पितृपक्ष मेले का करेंगे उद्घाटन
- पटना के दो वांछित अपराधी रांची से गिरफ्तार, विशाल सिंह और छोटू प्रिंस पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले
- मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, पिता रत्नेश सिंह ने दी मुखाग्नि
- जमशेदपुर बैंक डकैती मामले में एसआईटी गठित, पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी
- जबरन रिश्ता बनाए रखना सही नहीं, डॉक्टर दंपती का तलाक मंजूर
- हताश नेता की झूठी गूंज, राहुल गांधी को राजनीति की समझ नहीं : भाजपा
Author: News Maati
पटना। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों नेताओं ने पटना के मनेर और सारण के दिघवारा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वैशाली के राघोपुर प्रखंड की तेरसिया पंचायत पहुंचकर तेरसिया और सरायपुर गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया तथा प्रभावित लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं।मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पहले नाव से जायजा लिया। उन्होंने पानी में डूबे गांवों और खेतों में फसलों…
रांची। पलामू जिले के हुसैनाबाद में विधायक आवास के समीप हुई ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को भी संरक्षण में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दिव्यांश शुक्ल ने बुधवार को बताया कि तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। एसडीपीओ के अनुसार, दो सितंबर की रात करीब 8:30 बजे कचरा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर…
रांची। सैटेलाइट चौक के पास एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को जमकर बवाल हुआ। कार्रवाई का विरोध कर रहे बस्तीवासियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की एवं मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना में कुछ प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखते हुए सुबह से ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रशासनिक अधिकारियों…
रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) से जुड़े मामलों में राज्य सरकार की ओर से अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की जांच रिपोर्ट उच्च न्यायालय में बंद लिफाफे में पेश किए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि रिपोर्ट चार सप्ताह बाद बंद लिफाफे में क्यों पेश की जा रही है और सरकार जांच से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने से क्यों बच रही है। मरांडी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि यह राहत की बात है कि अदालत ने रिपोर्ट दाखिल…
रांची। शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर रांची पुलिस ने निगरानी और गश्ती व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में देर रात एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह खुद शहर के विभिन्न इलाकों का जायजा लेने निकले। वरीय पुलिस अधिकारियों ने देर रात कई संवेदनशील, सुनसान और अपराध की दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाकों का निरीक्षण किया।एसएसपी रंजन ने कहा कि अपराध की आशंका वाले स्थानों पर केवल औपचारिक गश्ती नहीं, बल्कि नियमित भौतिक निगरानी भी होनी चाहिए। क्षेत्र भ्रमण के…
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। साधारण परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और फिर गुजरात के मुख्यमंत्री से होते हुए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पद तक का सफर तय किया। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी ने शुरुआती जीवन में परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के बीच मेहनत की। बचपन में उन्होंने अपने पिता के साथ चाय बेचने में भी मदद की। किशोरावस्था में ही उनका झुकाव सामाजिक और राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों की ओर हुआ। कम उम्र में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े।…
रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक आईफोन बरामद किया है। सिटी एसपी पारस राणा ने मंगलवार को बताया कि सुखदेवनगर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी हेहल ग्राउंड के पास किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम, पीसीआर-28 के पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां…
रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने वाले पात्र भारतीय नागरिकों को निर्वाचन आयोग ने एक और अवसर दिया है। दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। के. रवि कुमार ने मंगलवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और विभिन्न हितधारकों…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 17 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में गया के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास से लेकर सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना तक को हरी झंडी दी गई। विष्णुपद क्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने के लिए 2520 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। योजना में मंदिर परिसर के विकास के साथ श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके अलावा राज्य में जलस्रोतों के संरक्षण और हवाई संपर्क बढ़ाने से जुड़े फैसले भी लिए गए।…
नई दिल्ली। भाजपा ने भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथित मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा है और पार्टी नेताओं से जुड़े मामलों पर राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी एक ओर देश के युवाओं, छात्रों और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करते हैं, लेकिन जब उनकी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकतार्ओं पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के गंभीर आरोप लगते हैं तो…