Author: News Maati

रांची। झारखंड के व्यापारिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब प्रख्यात उद्योगपति, सफल व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री रंधीर कुमार को सर्वसम्मति से झारखंड कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन से राज्य भर के कंप्यूटर एवं आईटी व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों में उत्साह का माहौल है तथा यह विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि उनके नेतृत्व में एसोसिएशन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। श्री रंधीर कुमार पिछले दो दशकों से अधिक समय से व्यापार, उद्यमिता और संगठन निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। झारखंड में कंप्यूटर, आईटी उपकरण एवं टेक्नोलॉजी कारोबार को…

Read More

एवियन (फ्रांस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्‍ड ट्रंप से फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 सम‍िट के दौरान मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और लोगों के बीच संबंधों में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज स्‍ट्रेट का खुला रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस क्षेत्र में आम लोगों और समुद्री कर्मचारियों की…

Read More

नागपुर । नागपुर पुलिस ने भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी के कथित जबरन धर्म परिवर्तन मामले में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हजरत मौलाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश से हिरासत में लिया और आगे की पूछताछ के लिए नागपुर लाया है। महिला ने अपनी शिकायत में पूर्व सहपाठी और उसके कई साथियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल, जबरन धर्म परिवर्तन और काला जादू से जुड़े कथित अनुष्ठान कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सप्ताह सामने आए इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब सोशल…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट यूनिट ने एक बड़े अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 5 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया है। यह गिरोह लंबे समय से नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में शामिल था और देश के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम करता था। आरोपी पहले दूसरे राज्यों से नवजात बच्चों को लाते थे और फिर उनके जन्म रिकॉर्ड और पहचान दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर उन्हें अवैध रूप से बेच देते थे। शुरुआती…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री ने राजधानी पटना में प्रस्तावित नई सैटेलाइट टाउनशिप का नाम ‘पाटलिपुत्र’ रखने की घोषणा की है। उन्होंने यह ऐलान बुधवार को फुलवारीशरीफ के नदियावां गांव में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम के दौरान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय कंकड़बाग को एशिया की सबसे बड़ी टाउनशिप के रूप में जाना जाता था, लेकिन समय के साथ इसकी पहचान बदल गई। उन्होंने बताया कि नगर विकास मंत्री रहते हुए उन्हें वहां जलनिकासी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अब सरकार आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई टाउनशिप विकसित कर रही है।सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों की मांग…

Read More

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार की सुबह गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम और एक आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक दिन पहले पुलिस पर पिस्‍टल तानने के आरोप‍ित द्वारा पुलिस पर फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भरत तिवारी घायल हो गया। रिटायर्ड चालक सिपाही का पुत्र है भरतघायल अवस्‍था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। वह काशी नाथ तिवारी का पुत्र बताया जाता है। उसके पिता चालक सिपाही के पद से सेवानिवृत्त…

Read More

तेहरान । ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष के बाद अब शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि दोनों देशों के बीच अंतिम समझौते पर बातचीत का नया दौर शुक्रवार से शुरू होगा। इससे पहले दोनों देशों ने युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप दिया है, जिस पर शुक्रवार को आधिकारिक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, तेहरान में विदेशी राजनयिकों के साथ बैठक के दौरान अराघची ने इस…

Read More

जमशेदपुर । उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग में राजनगर निवासी देवदास गौड़ को गोली लग गई थी, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है और पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक दोस्त थे और वारदात से पहले शराब पी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली देवदास के गले को छूते हुए निकली थी और उसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल…

Read More

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे अपराधियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुसहरी थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा की चलती बाइक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई…

Read More

रांची । रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके। हालांकि ये बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके और घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, मंगलवार देर रात दो अज्ञात युवक कार्यालय परिसर की ओर पेट्रोल बम फेंकने पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पता…

Read More