
मुंबई। अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट की धमाकेदार जीत ने मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन ऐसा जोश भरा कि सेंसेक्स इंट्रा-डे में 2169 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 11 अगस्त के बाद अब 24500 के पार पहुंचा, लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर इसने 10 अगस्त के बाद यह लेवल पार किया। हालांकि मार्केट में डर बढ़ा है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX आज 2.50% की बढ़त के साथ 15.57 पर बंद हुआ है। India VIX के अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है।
लॉर्जकैप स्पेस के साथ-साथ आज ब्रोडर लेवल पर भी बहार छा गई लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी कम। निफ्टी मिडकैप 100 आज डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक की तेजी आई। इस शानदार रौनक में आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹7 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।



सेक्टरवाइज आज अधिकतर सभी अहम सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन रहे। निफ्टी ऑटो 4% से अधिक तो सरकारी और प्राइवेट बैंकों के निफ्टी इंडेक्स में 3-3% से अधिक की तेजी आई। निफ्टी आईटी करीब ढाई फीसदी और निफ्टी रियल्टी 3.5% से अधिक ऊपर चढ़ा। वहीं निफ्टी फार्मी शुरुआती कारोबार में आधे फीसदी की गिरावट से उबरते हुए 1% की बढ़त हासिल की।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 5 नवंबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 2008.61 प्वाइंट्स यानी 2.60% की बढ़त के साथ 79310.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 576.00 प्वाइंट्स यानी 2.40% के उछाल के साथ 24536.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 2168.63 प्वाइंट्स उछलकर 79,470.03 तो निफ्टी भी 619.30 प्वाइंट्स चढ़कर 24,579.90 तक पहुंचा था।
एक कारोबारी दिन पहले यानी 4 नवंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,94,42,140.62 करोड़ था। आज यानी 5 नवंबर 2026 को यह बढ़कर ₹5,01,57,379.28 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹715,238.66 करोड़ृ का इजाफा हुआ है।
Sensex के 24 शेयर ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 24 आज ग्रीन जोन में बंद हुए। आज सबसे अधिक बढ़त बजाज फाइनेंस, इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक में रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी और बीईएल में रही।
133 शेयर एक साल के हाई पर : बीएसई पर आज 4647 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2994 शेयर आज मजबूत हुए तो 1453 में गिरावट रही जबकि 200 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 133 शेयर एक साल के हाई और 69 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 41 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

