Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हिरासत में लेने के समय से ही शुरू होगी 24 घंटे की संवैधानिक समय-सीमा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    November 5, 2026

    धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 2% तक महंगे हुए भाव; ट्रंप की पार्टी की हार से बढ़ी खरीदारी

    November 5, 2026

    अमेरिकी चुनाव नतीजों का असर: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, 94 डॉलर से नीचे आया ब्रेंट क्रूड

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिरासत में लेने के समय से ही शुरू होगी 24 घंटे की संवैधानिक समय-सीमा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
    • धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 2% तक महंगे हुए भाव; ट्रंप की पार्टी की हार से बढ़ी खरीदारी
    • अमेरिकी चुनाव नतीजों का असर: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, 94 डॉलर से नीचे आया ब्रेंट क्रूड
    • बोकारो में बड़ा हादसा: कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
    • ट्रंप की पार्टी की हार से भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1680 अंक से ज्यादा चढ़ा; निवेशकों को 8 लाख करोड़ का फायदा
    • अभय चतुर्वेदी झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए
    • झारखंड में भी 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, परिवहन सचिव ने दिया निर्देश
    • हटनिया तालाब छठ पूजा समिति ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 2% तक महंगे हुए भाव; ट्रंप की पार्टी की हार से बढ़ी खरीदारी
    Blog

    धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 2% तक महंगे हुए भाव; ट्रंप की पार्टी की हार से बढ़ी खरीदारी

    News MaatiBy News MaatiNovember 5, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली हार, डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। सोने और चांदी की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.91 प्रतिशत उछलकर 4,150.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, चांदी भी 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी चुनाव नतीजों के बाद डॉलर कमजोर होने और ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से कीमती धातुओं को मजबूती मिली है।

    घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में शानदार तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र के 1,43,234 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव के मुकाबले 2,546 रुपये यानी 1.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,45,780 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसकी कीमत 2,875 रुपये यानी करीब 2 प्रतिशत उछलकर 1,46,109 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई।

    चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी पिछले बंद भाव 1,87,735 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 2,365 रुपये की तेजी के साथ 1,90,100 रुपये पर खुली। कारोबार के दौरान चांदी 3,211 रुपये यानी 1.71 प्रतिशत चढ़कर 1,90,946 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

    बाजार की धारणा में आया बदलाव

    बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी चुनाव परिणामों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में हालिया गिरावट से महंगाई को लेकर चिंताएं भी कुछ कम हुई हैं।

    तकनीकी मोर्चे पर सोने ने एक साल के निचले स्तर के करीब से मजबूत वापसी की है। कॉमेक्स पर लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद सोना फिर से 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर मजबूती बनाए हुए है।

    आगे कहां तक जा सकती हैं कीमतें?

    तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के लिए 4,070 से 4,100 डॉलर प्रति औंस का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। यदि कीमतें इस स्तर से ऊपर बनी रहती हैं तो सोना 4,170 से 4,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

    वहीं, एमसीएक्स पर सोने के लिए 1,45,300 से 1,46,000 रुपये का दायरा अहम प्रतिरोध क्षेत्र है। इसके ऊपर टिकने पर कीमतें 1,48,000 से 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। चांदी के लिए 1,94,000 से 1,96,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर अगला प्रमुख प्रतिरोध माना जा रहा है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, धनतेरस और त्योहारी सीजन की खरीदारी, डॉलर में कमजोरी तथा सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग से फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। हालांकि, अमेरिकी रोजगार के आंकड़े और फेडरल रिजर्व के आगामी संकेत कीमती धातुओं की आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हिरासत में लेने के समय से ही शुरू होगी 24 घंटे की संवैधानिक समय-सीमा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    November 5, 2026

    अमेरिकी चुनाव नतीजों का असर: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, 94 डॉलर से नीचे आया ब्रेंट क्रूड

    November 5, 2026

    बोकारो में बड़ा हादसा: कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,447

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,149

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Blog

    हिरासत में लेने के समय से ही शुरू होगी 24 घंटे की संवैधानिक समय-सीमा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    By News MaatiNovember 5, 20267

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार व्यक्ति…

    धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 2% तक महंगे हुए भाव; ट्रंप की पार्टी की हार से बढ़ी खरीदारी

    November 5, 2026

    अमेरिकी चुनाव नतीजों का असर: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, 94 डॉलर से नीचे आया ब्रेंट क्रूड

    November 5, 2026

    बोकारो में बड़ा हादसा: कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

    November 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हिरासत में लेने के समय से ही शुरू होगी 24 घंटे की संवैधानिक समय-सीमा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    November 5, 2026

    धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 2% तक महंगे हुए भाव; ट्रंप की पार्टी की हार से बढ़ी खरीदारी

    November 5, 2026

    अमेरिकी चुनाव नतीजों का असर: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, 94 डॉलर से नीचे आया ब्रेंट क्रूड

    November 5, 2026

    बोकारो में बड़ा हादसा: कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

    November 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.