Author: News Maati

पटना। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गुरुवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले की नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) सुशील कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। पटना, मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित आवास एवं कार्यालयों की तलाशी में सुशील कुमार, उनकी पत्नी चांदनी गुप्ता और स्वजन के नाम पर छह अचल संपत्तियों का पता चला है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों में करीब 28.54 लाख रुपये जमा होने की जानकारी भी मिली है। निगरानी के अनुसार, आरोपित के पास उनकी ज्ञात आय से करीब…

Read More

नई दिल्ली। उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए लाए गए UGC के विवादित नियमों पर केंद्र सरकार एक बार फिर विचार करेगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह UGC के विवादित नियमों पर दोबारा विचार कर रही है। सरकार इन नियमों की समीक्षा के लिए एक कमेटी बनाने जा रही है।सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि सभी वर्ग के छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसी भी वर्ग के छात्र खुद को असंतुष्ट या डरा हुआ महसूस न करें। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने भी कहा कि हर छात्र…

Read More

पटना। प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र विद्यालय के अभिलेख में रखना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक बच्चे का सरकारी या राष्ट्रीयकृत बैंक में एकल अथवा संयुक्त बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के पास पत्र भेजा है।शिक्षा विभाग के पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार वर्ष 2014 से वित्तीय समावेशन के तहत सभी लोगों का सरकारी बैंकों में बैंक खाता खोलने पर जोर दे रही है। बैंक खाता…

Read More

पटना। सरकार विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी जी राम जी) के तहत तीन लाख कार्य कराएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में वीबी जी राम जी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा गांवों में आधारभूत संरचनाओं के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास ने वीबी जी राम जी की विशेषताएं, कार्य योजना एवं क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारसनाथ – मधुबन में गुरुवार को आदिवासी समाज की ओर से आयोजित मारंगबुरु धोरागढ़ महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृति के उपासक और इसके संरक्षक आदिवासी समाज का अस्तित्व युगों पुराना प्राचीन इतिहास है। उन्होंने कहा कि संताली आस्था में रचे बसे मांरगबुरु आदिवासी समुदाय के अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मंशा सभी धर्मों का सम्मान करते हुए आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए अधिकारों की रक्षा कर अपेक्षित योगदान करना है। संताली भाषा में दिये गये संबोधन में मुख्यमंत्री ने आदिवासी…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट को वीरवार को बताया गया कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान कथित हिंसा और पुलिस ज्यादती की जांच कर रही शीर्ष अदालत द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीईसी) को अब तक हिंसा से प्रभावित लोगों की बहुत कम शिकायतें मिली हैं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति के पास पर्याप्त सामग्री नहीं होने के कारण वह 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान की कथित हिंसा पर फिलहाल…

Read More

अयोध्या। अयाेध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव-2026 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनगरी को तकनीक और आधुनिकता के अनुपम संगम से सजाने की पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को दीपोत्सव के हर दिव्य क्षण का सजीव अनुभव कराने के लिए शहरभर में अत्याधुनिक एलईडी वैन, विशाल एलईडी डिस्प्ले बोर्ड और भव्य होर्डिंग्स-स्टैंडी का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है। प्रशासन ने इसके लिए सभी महत्वपूर्ण केंद्रों, घाटों, प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों का सूक्ष्मता से चयन कर जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।शहर के 25 महत्वपूर्ण पड़ावों पर प्रचार-प्रसार करेंगी एलईडी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने आज सुबह इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक ((एक्यूआई) 399 दर्ज किया है। यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी है। दिवाली का त्योहार सिर पर है। लोगों ने शाम ढलते ही पटाखे चलाने शुरू कर दिए हैं। यह तब है. जब उच्चतम न्यायालय पटाखों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। शासन और अधिकारियों की आंखों में पट्टी बंधी हुई है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले ही वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। सीपीसीबी के आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह इंडिया गेट के आसपास के इलाके…

Read More

पटना। बिहार की राजनीति में अब मिशन निशांत शुरू हो गया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही जदयू में भी बड़े उलटफेर की संभावना है। फिलहाल, जेडीयू के कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री हैं। दोनों ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इन दोनों की जगह इकलौते निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। यानि, जेडीयू कोटे से सिर्फ निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी दी जाएगी। जदयू के सूत्रों की माने तो आज विजय चौधरी उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे और निशांत कुमार उपमुख्यमंत्री रहते हुए स्वास्थ…

Read More

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार में गुरुवार को अपराधियों ने थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित यूको बैंक में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 20 मिनट के भीतर तीन से चार करोड़ रुपये मूल्य का सोना और आठ से दस लाख रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। इतनी बड़ी लूट की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार गौर ने बताया कि गुरुवार दोपहर 1:40 बजे पांच…

Read More