
पटना। बिहार की राजनीति में अब मिशन निशांत शुरू हो गया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही जदयू में भी बड़े उलटफेर की संभावना है। फिलहाल, जेडीयू के कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री हैं। दोनों ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इन दोनों की जगह इकलौते निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। यानि, जेडीयू कोटे से सिर्फ निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी दी जाएगी।



जदयू के सूत्रों की माने तो आज विजय चौधरी उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे और निशांत कुमार उपमुख्यमंत्री रहते हुए स्वास्थ मंत्री भी बने रहेंगे। कहा ये जा रहा है कि विजय कुमार चौधरी को प्रमोट कर जनता दल (यू) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने संजय झा के लिए कुछ और सोच रखा है।
संजय झा बनेंगे केंद्रीय मंत्री : जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के बारे में चर्चा है कि इन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने की प्लानिंग है। केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब विस्तार होगा तो इन्हें एडजेस्ट किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का भविष्य बीजेपी नेतृत्व को तय करनी है। अब या तो दोनों मंत्री बने रहेंगे या कोई एक यह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता हैं।

