Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही कमेटी

    November 5, 2026

    बिहार में सरकारी स्कूलों के बच्चों का खुलेगा खाता, जन्म प्रमाण पत्र जरूरी

    November 5, 2026

    बिहार में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, तीन लाख योजनाओं को सरकार की मंजूरी

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही कमेटी
    • बिहार में सरकारी स्कूलों के बच्चों का खुलेगा खाता, जन्म प्रमाण पत्र जरूरी
    • बिहार में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, तीन लाख योजनाओं को सरकार की मंजूरी
    • आदिवासी समुदाय के अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक हैं मांरगबुरु : हेमंत सोरेन
    • जंतर-मंतर हिंसा पर SC सख्त, याचिकाएं और वीडियो जांच कमेटी को सौंपने का निर्देश
    • दीपोत्सव के दशक पर योगी सरकार की ऐतिहासिक तैयारी, आधुनिक तकनीक से सजेगी रामनगरी
    • दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा, प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
    • बिहार की सियासत में बड़े बदलाव की संभावना, निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही कमेटी
    Blog

    UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही कमेटी

    News MaatiBy News MaatiNovember 5, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए लाए गए UGC के विवादित नियमों पर केंद्र सरकार एक बार फिर विचार करेगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह UGC के विवादित नियमों पर दोबारा विचार कर रही है। सरकार इन नियमों की समीक्षा के लिए एक कमेटी बनाने जा रही है।सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि सभी वर्ग के छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसी भी वर्ग के छात्र खुद को असंतुष्ट या डरा हुआ महसूस न करें। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने भी कहा कि हर छात्र के हितों की रक्षा करना जरूरी है। नियम बनाते वक्त देश की युवा पीढ़ी का ध्यान रखा जाना चाहिए। CJI ने कहा कि हर छात्र के हितों की रक्षा की जाएगी। युवा पीढ़ी के भविष्य और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।SC ने नियमों के अमल पर लगाई थी रोक : कोर्ट में दायर याचिकाओं में कहा गया है कि यह नियम भेदभावपूर्ण और सामान्य वर्ग के लोगों को मौलिक अधिकार का हनन करने वाले है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इन नियमों के अमल पर रोक लगा दी थी। कोर्ट का मानना था कि इन नियमों की भाषा स्पष्ट नहीं है और इन नियमों का दुरुपयोग हो सकता है। कोर्ट ने सरकार को सुझाव दिया था कि वह इन नियमों पर विचार के लिए एक नई कमेटी का गठन करें।क्या है मामला?बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय पहले रोहित वेमुला केस पर सुनवाई करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति के आधार पर भेदभाव को समाप्त करने के लिए नियम-कानून बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद यूजीसी ने नए नियम लाए। इन नियमों के तहत सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेज में समता कमेटी बनाना अनिवार्य किया गया। SC ST और OBC छात्र इस कमेटी के सामने जातिगत भेदभाव के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। SC ST वर्ग के छात्रों को पहले भी शिकायत का अधिकार था, लेकिन नए नियम में OBC वर्ग को भी शामिल किया गया। वहीं, कमेटी होगी उसमें SC ST और OBC वर्ग के प्रतिनिधि होने चाहिए। हालांकि, इस कमेटी में सवर्ण वर्ग का प्रतिनिधि हो ऐसा जरूरी नहीं है। विवाद का दूसरा कारण है कि पहले ऐसा प्रावधान था कि अगर कोई झूठी शिकायत करता है तो उसके खिलाफ एक्शन होगा। हालांकि, नए नियमों में यूजीसी ने ऐसा प्रावधान खत्म कर दिया।सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने UGC एक्ट में बदलाव किए थे। यूजीसी की ओर से नए नियम बीते 13 जनवरी को जारी किए गए थे। हालांकि, इन नियमों को लेकर सवर्ण वर्ग के छात्रों में जबरदस्त नाराजगी फैल गई। विरोध करने वालों का तर्क है कि यूजीसी के एक्ट में भेदभाव की जो परिभाषा दी गई है, उससे ऐसा लगता जैसे जातिगत भेदभाव सिर्फ SC, ST और OBC के साथ ही होता है। सामान्य वर्ग के छात्रों को कोई संस्थागत संरक्षण नहीं दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने ने मामले की सुनवाई करते हुए यूजीसी के नियमों पर फिलहाल रोक लगाई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार में सरकारी स्कूलों के बच्चों का खुलेगा खाता, जन्म प्रमाण पत्र जरूरी

    November 5, 2026

    बिहार में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, तीन लाख योजनाओं को सरकार की मंजूरी

    November 5, 2026

    आदिवासी समुदाय के अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक हैं मांरगबुरु : हेमंत सोरेन

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,447

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,149

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Blog

    UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही कमेटी

    By News MaatiNovember 5, 20261

    नई दिल्ली। उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए लाए गए UGC के…

    बिहार में सरकारी स्कूलों के बच्चों का खुलेगा खाता, जन्म प्रमाण पत्र जरूरी

    November 5, 2026

    बिहार में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, तीन लाख योजनाओं को सरकार की मंजूरी

    November 5, 2026

    आदिवासी समुदाय के अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक हैं मांरगबुरु : हेमंत सोरेन

    November 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही कमेटी

    November 5, 2026

    बिहार में सरकारी स्कूलों के बच्चों का खुलेगा खाता, जन्म प्रमाण पत्र जरूरी

    November 5, 2026

    बिहार में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, तीन लाख योजनाओं को सरकार की मंजूरी

    November 5, 2026

    आदिवासी समुदाय के अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक हैं मांरगबुरु : हेमंत सोरेन

    November 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.