Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 लोगों की मौत
- जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन
- प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
- धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार
- लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी
- झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित
- रांची के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच
- डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Author: News Maati
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एक नाटकीय घटनाक्रम के दौरान शनिवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के रेजीनगर विधानसभा से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके साथ ही, ममता की तृणमूल कांग्रेस उपचुनाव से बाहर हो गई है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर घोषित की थी। इसी आखिरी दिन रबीउल आलम चौधरी ने रेजीनगर से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले, नंदीग्राम से संचिता प्रधान ने अपना नामांकन…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला। नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार अब तक करीब साढ़े नौ लाख युवाओं कोको पारदर्शी तरीके से विभिन्न विभागों में नियुक्ति-पत्र दे चुकी है और अगले छह महीनों में एक लाख से कम नहीं, बल्कि उससे अधिक युवाओं को नौकरी देने जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उनकी सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अब नियुक्तियों की संख्या गिनते जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने…
सिद्धार्थनगर । पठानकोट के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हुए पथराव को लेकर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति में हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा का वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि वह ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 20वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत का युवा हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। अब सरकार में रहते हुए आपकी जिम्मेदारी है कि युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए अपने काम को बखूबी निभाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक कविता पढ़ते हुए कहा, “सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो। नाव…
रांची । बीआईटी मेसरा के हॉस्टल नंबर-9 में शुक्रवार की रात करीब दस बजे गोड्डा निवासी छात्रा अंजली सुमन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज से लौटने के बाद वह कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहेलियों ने अंदर देखा, तो वह पंखे से लटकी मिली। सूचना पर बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार अंजली…
सहरसा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौतम नगर वार्ड नंबर 15 (बंफर चौक) में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत उर्फ राजा (22) की अपराधियों ने उनके ही घर में सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद अपराधी शव को बिछावन पर छोड़कर और चेहरे को तकिए से ढककर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए।शुक्रवार सुबह जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी और दोस्तों ने अंदर झांका, तब जाकर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस…
रांची। झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता विमला प्रधान का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधान को यकृत संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘प्रधान को बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका निधन हो गया।’ प्रधान ने 2009 और 2014 में सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह पर्यटन मंत्री भी रही थीं। भाजपा…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में स्पष्ट किया है कि पति-पत्नी के बीच सामान्य खटास, स्वभावगत असहमति, अलग रहना या वैवाहिक संबंधों में दूरी मात्र मानसिक क्रूरता साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। तलाक के लिए लगाए गए क्रूरता के आरोपों को गंभीर, विशिष्ट और विश्वसनीय साक्ष्य से साबित करना जरूरी है। अदालत ने क्रूरता के आरोप साबित नहीं होने पर पति की तलाक संबंधी अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने रांची फैमिली कोर्ट के 20 मार्च 2023 के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें पति की तलाक की याचिका खारिज की गई…
रांची। राजधानी के जशहरी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक एसपी से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करनेवाले तीन पहिया मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री अवधि में परिचालन करने की अनुमति देने का आग्रह किया।मौके पर चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि वर्तमान में रांची शहरी क्षेत्र में सुबह 09 बजे से 11 बजे और शाम में 05 से शाम 07 बजे तक नो-एंट्री व्यवस्था प्रभावी है। इसके कारण आवश्यक…
रांची। रांची समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में शुक्रवार को करमा पूर्व संध्या समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान समाहरणालय कर्मियों ने पारंपरिक पगड़ी और शॉल भेंट कर दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। समारोह में समाहरणालय कर्मियों की ओर से प्रस्तुत पारंपरिक करमा गीतों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभागार को सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान डीसी मंजूनाथ भजन्त्री खुद को रोक नहीं पाए और मांदर बजाकर अपनी खुशी जाहिर की, जिससे पूरा माहौल तालियों…