Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बुधवार को चुनाव आयोग ने मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन कर दिया। इस प्रारुप में 2,21,01,249 मतदाताओं के नाम सम्मिलित हैं, जिन्होंने गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्र भरकर तथा हस्ताक्ष्रर कर बीएलओ को सौंपा था या आनलाइन गणना प्रपत्र भरा था। वर्ष 2026 की वर्तमान मतदाता सूची से तुलना करें तो इसमें 43,61,987 मतदाता के नाम अलग-अलग कारणों से कट गए हैं। एसआईआर के तहत मतदाता सूची से हटाए गए 43,61,987 नामों में वैसे मतदाताओं के नाम सम्मिलित हैंं, जो एएसडीडी (अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट) सूची…
रांची । झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन जाकर मुलाकात की। मुलाकात संतोष गंगवार के दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से मिलकर लौटने पर हुई। मुलाकात के दौरान सीएम हेमंत ने राज्यपाल को छात्रों के आंदोलन की जानकारी दी। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘राजधर्म’ याद दिलाया। राज्यपाल ने सीएम से कहा कि छात्रों का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा…
रांची। झारखंड एनडीए विधायक दल की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद थे। मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि इस बैठक के पूर्व नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में एनडीए के विधायक 12 दिनों से आंदोलनरत छात्रों से जयपाल सिंह स्टेडियम में जाकर मिले। हमारी पार्टी ने छात्रों से उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना। छात्रों से वार्ता करने के बाद आयोजित बैठक में पार्टी के सभी विधायकों का एक ही निर्णय हुआ कि अभी राज्य में छात्रों का मुद्दा सबसे जवलंत…
रांची। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि वह झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में झारखंड जाएंगे। दीपके ने अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर टीम की बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल उनका युवा आंदोलन दबाव बनाने वाले समूह के रूप में काम करेगा क्योंकि इस समय भारत को इसकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि बैठक में, मीडिया और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर लोगों के घटते भरोसे पर चर्चा की जाएगी ओर…
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के मामले में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं से जुड़ी ऐसी समस्याएं केवल झारखंड का संकट नहीं है, बल्कि अब ये राष्ट्रीय संकट का रूप लेती जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर वह इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बातचीत करेंगे। राज्य सरकार पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखे हुए है और जांच पूरी होने के बाद ठोस परिणाम सामने लाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने प्रशासनिक सुधार, कानून-व्यवस्था, कृषि, न्यायिक व्यवस्था, पर्यटन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं। सबसे अहम निर्णय के तहत अब 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट के माध्यम से घर बैठे भूमि, प्लॉट और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने की सुविधा मिलेगी। पहले यह सुविधा केवल 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए उपलब्ध थी। बिहार निबंधन (संशोधन) नियमावली, 2026 लागू होने के बाद…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने अवैध रूप से दुकान ध्वस्त किए जाने के मामले में राज्य सरकार की लेटर्स पेटेंट अपील (एलपीए) खारिज करते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार और उसके अधिकारियों ने बिना वैधानिक अधिकार के याचिकाकर्ता की दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया, जो सरकारी शक्ति के दुरुपयोग और मनमानी कार्रवाई का उदाहरण है। खंडपीठ ने चतरा के उपायुक्त को निर्देश दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर 5.25 लाख रुपये की मुआवजा राशि झारखंड उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री में…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा इसके विरोध में रांची में चल रहे छात्र आंदोलन की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं का विश्वास हर हाल में कायम रहना चाहिए। राज्यपाल ने कथित अनियमितताओं को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि…
नई दिल्ली। कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन और गृह सचिव गोविंद मोहन को एक साल का कार्य विस्तार दिया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सेवा विस्तार को मंजूरी दी। बुधवार को अलग-अलग आदेश में इसकी जानकारी दी गई। कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन अगले साल 30 अगस्त और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन अगले साल 22 अगस्त तक अपने पद पर बने रहेंगे। अर्थशास्त्र में पीएचडी प्राप्त पूर्व वित्त सचिव सोमनाथन ने 30 अगस्त 2024 को दो वर्ष के प्रारंभिक कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण किया था। वहीं, सिक्किम कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन ने…
नई दिल्ली। वाराणसी में 14,447.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 46.039 किलोमीटर लंबे छह लेन के ग्रीनफील्ड गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) से वाराणसी रिंग रोड तक तेज वाहनों का निर्बाध संचालन होगा। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, बीएचयू, रामनगर और काशी रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। इस कॉरिडोर पर वाहन 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे, जिससे शहर में औसत यात्रा समय 60 मिनट से घटकर 20 मिनट रह जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बुधवार को परियोजना की प्रमुख विशेषताओं…