Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। झारखंड में चल रहे मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दौरान आज चुनाव आयोग नये मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशित करेगा। इस नये वोटर लिस्ट को आप जरूर देख लें कहीं नाम कटने वालों में आपका नाम शामिल नहीं है. यदि आपका नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित प्रक्रिया में सहभागी बनना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के अनुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम द्वारा बनने वाले मतदाता सूची को परमानेंट डॉक्यूमेंट के रूप में संरक्षित किया जाता है। जिस प्रकार विगत…
रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 97 हजार 213 महिला लाभुकों के बैंक खातों में जुलाई 2026 माह की सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक लाभुक के खाते में 2,500 रुपये भेजे गए हैं।जिला प्रशासन के अनुसार, इस योजना के तहत रांची जिले में कुल 99 करोड़ 30 लाख 32 हजार 500 रुपये की राशि लाभुकों के खातों में सीधे हस्तांतरित की गई। भुगतान प्रक्रिया आधार आधारित प्रणाली से पूरी की गई, जिससे राशि सीधे लाभुकों…
नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल के बाजार में बुधवार को बड़ी नरमी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा सामान्य रूप से खोलने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक प्रगति की खबरों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। इसी का असर यह रहा कि अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट और अमेरिकी WTI क्रूड दोनों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। ताजा कारोबार में WTI क्रूड 75.90 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude ) 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। दोनों बेंचमार्क पिछले तीन सप्ताह के सबसे…
रांची। झारखंड की बहुचर्चित जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने कार्रवाई तेज करते हुए तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों के पास से भारी मात्रा में जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितता से संबंधित दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। इनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अभ्यर्थियों के मार्क्सशीट, ओएमआर शीट्स, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि भी मिले थे। इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि परीक्षा में गड़बड़ी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।इस मामले में पहले ही जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा…
नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। यह मुलाकात प्रधानमंत्री के संसद भवन स्थित कार्यालय कक्ष में हुई। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा तथा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने एक्स पर कहा कि उन्होंने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय…
नई दिल्ली। एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट एआई-2379 में मंगलवार को अचानक टर्बुलेंस जैसी गंभीर घटना हुई, जिसमें विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर समेत कुल 14 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि केबिन क्रू के एक सदस्य को गंभीर चोट आई है, जबकि बाकी को मामूली चोटें लगी हैं। विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड हुआ और सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित उतरे।एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा कि फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन संख्या-13/2023) में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से अपनाई गई नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए आयोग से विस्तृत जवाब तलब किया है। मंगलवार को न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में गिरिधर प्रसाद एवं अन्य की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि समान परिस्थितियों में परीक्षा देने वाले तथा समान रॉ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड अंक अलग-अलग कैसे हो सकते हैं। अदालत ने यह भी जानना चाहा कि अलग-अलग रॉ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का…
पटना । बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज की। बीजेपी के ‘गढ़’ बांकीपुर में राजद का भी प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता अपनी जमानत तक नहीं बचा पाईं। इस हार को लेकर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र यादव ने बड़ा बयान देते हुए कह दिया कि तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले कुछ लोगों को हटाना होगा। विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि पार्टी को कुछ लोगों की वजह से नुकसान हो रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि संगठन की कमजोरी की वजह से भी हमारी हार हुई है। पार्टी जिन…
चेन्नई,। तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्रि कड़गम (टीवीके) की ओर से पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद की गई। टीवीके की तंजावुर केंद्रीय जिला महिला विंग की संयोजक एस. बैरवी ने तंजावुर पूर्व पुलिस थाने में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए कड़ी कार्रवाई…
वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी शासित 25 राज्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन राज्यों ने यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। अमेरिकी समयानुसार सोमवार को इस मकदमे के संबंध में न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अवैध रूप से परिवारों और व्यवसायों पर कर बढ़ा रहा है। ट्रंप का तर्क है कि उच्च टैरिफ अमेरिकी विनिर्माण को पुनर्जीवित करेंगे। उन्होंने 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (आईईईपीए) का हवाला दिया था। उन्होंने व्यापार घाटे को राष्ट्रीय आपातकाल…