Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। विभिन्न छात्र संगठनों ने 7 और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। इसी बीच विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन एनडीए गठबंधन की सहयोगी आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो छात्रों के समर्थन में पोस्टर लेकर सदन पहुंचे। पोस्टर में कथित तौर पर विभिन्न सरकारी पदों के लिए तय “रेट चार्ट” का उल्लेख किया गया था तथा भर्ती…
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) के वार्षिक चैम्पियनशिप सम्मेलन में युवा प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का विषय “भारतीय दृष्टिकोण से विश्व को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका” रखा गया है। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में देश के 100 से अधिक शहरों से आए 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 2,000 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में किया जा रहा है। इस वर्ष आईआईएमयूएन अपनी स्थापना के 15 वर्ष पूरे होने…
तेहरान। अमेरिका के साथ चल रही तनातनी के बीच ईरान ने कहा है कि होर्मुज शिपिंग रूट पर ओमान के साथ समझौता हो गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बुधवार को कहा कि तेहरान और मस्कट का एक संयुक्त बयान समीक्षा और अंतिम ड्राफ्टिंग के चरण में है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत पेशेवर तरीके से आगे बढ़ने वाली है और अगर कुछ तीसरे पक्ष इस प्रक्रिया में बाधा न डालें तो समझौता हो जाएगा।ईरान और ओमान के बीच प्रस्तावित समझौते से तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट से खाड़ी में एंट्री करने वाले…
रांची । जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में जारी छात्र आंदोलन के बीच बुधवार देर रात जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच के कोर कमेटी सदस्य रविंद्र पासवान और पीयूष मौजूद थे। दोनों छात्र नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से एसडीएम और एसडीओ के माध्यम से संदेश भेजा गया है कि सरकार आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत करना चाहती है। इस प्रस्ताव पर रिफॉर्म मंच की कोर कमेटी ने विचार-विमर्श किया और सर्वसम्मति से सरकार के साथ वार्ता के लिए तैयार होने का निर्णय लिया है। रविंद्र पासवान ने कहा…
अमृतसर। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के इशारे पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले दो गिरोह का राजफाश कर चार नाबालिगों सहित नौ लोगों को पकड़ा है। एक गिरोह के आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरने में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए अपने आठ साथियों के साथ दिल्ली भी जा चुका है। वे पाकिस्तानी हैंडलर के माध्यम से उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से भी मिले थे, जिसने उन्हें हथियार व विस्फोटक मुहैया करवाने थे। हालांकि वहां सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के कारण वे वारदात नहीं…
नई दिल्ली। स्वाधीनता के 80वें समारोह में लालकिला राष्ट्रगीत वंदे मातरम से ओतप्रोत होगा। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की मुख्य थीम वंदे मातरम रखी गई है। बड़े-बड़े अक्षरों में वंदे मातरम दर्शकों में जहां भक्ति भाव से पूर्ण करेगा। वहीं, पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर लाल किला परिसर में वंदे मातरम के सभी छंद के गान लोगों में देशप्रेम के भाव को प्रगाढ़ करेंगे। पूरा देश वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ मना रहा है। साथ ही संसद के मानसून सत्र में वंदे मातरम विधेयक पारित किया गया है, जिसमें राष्ट्रगान से पहले राष्ट्र गीत बजाया जाएगा,…
रांची। जेपीएससी मेधा घोटाला मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) ने बुधवार की देर रात पांच और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रांची एवं लखनऊ (उत्तर प्रदेश) पुलिस की मदद से पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के कंप्यूटर ऑपरेटर को भी पकड़ा। इनमें लोहरदगा के जुरिया कार्तिक नगर का उमाकांत उरांव, रांची के नगड़ी हलहू का रोशन केरकेट्टा, रांची के धुर्वा के सेक्टर थ्री के क्वार्टर नंबर एएन 206 का मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कोटाव बक्शी के तालाब निवासी रक्षक सिंह व रांची के कोतवाली…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों के साथ बुधवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रियाओं में गड़बड़ी को लेकर स्पष्ट तौर पर कहा कि इस मामले में कोई भी दोषी हो, कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, बचेगा नहीं। उन्होंने इतना तक कहा कि जांच एजेंसी को पूरी छूट दी गई है कि इस प्रकरण में किसी को भी छोड़ा न जाए। अगर उनके घर में भी कोई शामिल है, तो एजेंसी उसपर कार्रवाई करे। इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस…
नई दिल्ली। वाराणसी में 14,447.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 46.039 किलोमीटर लंबे छह लेन के ग्रीनफील्ड गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) से वाराणसी रिंग रोड तक तेज वाहनों का निर्बाध संचालन होगा। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, बीएचयू, रामनगर और काशी रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। इस कॉरिडोर पर वाहन 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे, जिससे शहर में औसत यात्रा समय 60 मिनट से घटकर 20 मिनट रह जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बुधवार को परियोजना की प्रमुख विशेषताओं…
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार 13 अगस्त 2026 को मानसून सत्र के समाप्त होने के बाद 16 से 18 अगस्त 2026 तक संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुला सकती है। इस दौरान परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयकों पर चर्चा कर उन्हें पारित कराने का प्रयास किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होने के बाद तत्काल सत्रावसान नहीं किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर जल्द विशेष सत्र बुलाया जा सके। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में सरकार की तरफ से परिसीमन बिल पर कांग्रेस समेत विपक्ष को विशेष सत्र का प्रस्ताव…