Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह उसके पैतृक गांव पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मरहा पथरा गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। एक दिन के पैरोल पर चाईबासा जेल से बाहर आई पत्नी रिया सिन्हा और परिजनों की मौजूदगी में सुजीत सिन्हा के 12 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार ने धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अपने पिता को मुखाग्नि दी। गांव के कररबार नदी तट अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे पहले मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुजीत सिन्हा की पत्नी…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) समेत विभिन्न प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों को राज्य सरकार ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अपर जिलाधिकारी (एडीएम-लॉ एंड ऑर्डर) धरनास्थल पहुंचकर छात्र प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से बातचीत का निमंत्रण दिया। हालांकि, आंदोलनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास जाकर वार्ता करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि यह कुछ प्रतिनिधियों का निजी मुद्दा नहीं, बल्कि राज्य के लाखों प्रतियोगी छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा जनआंदोलन है। छात्रों…
झारखंड छात्र आंदोलन: अनशनकारी देवेंद्रनाथ महतो ने वांगचुक के आग्रह पर ग्रहण किया जल, भूख हड़ताल जारी
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को चौथे दिन जल ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद उनके आग्रह पर उन्होंने पानी पिया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आमरण अनशन और सत्याग्रह आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा। देवेंद्र महतो ने कहा कि सोनम वांगचुक ने आंदोलन के प्रति समर्थन,…
पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में ओम बिरला से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से शेयर करते हुए बताया कि संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन विषयों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब बिहार की राजनीति में हाल के घटनाक्रमों को लेकर लगातार चर्चाओं का…
सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान कुल 22 लाख रुपये के इनामी तीन माओवादी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, पांच लाख रुपये का इनामी रवि सरदार तथा दो लाख रुपये की इनामी मीना शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से एक एके-47 राइफल, एक पिस्टल, कारतूस और नक्सली गतिविधियों से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की है। तीनों के खिलाफ सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के जिलों के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।…
नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान करते हुए कहा कि भारत वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था बना रहेगा। आरबीआई द्वारा अगस्त एमपीसी में जारी किया गया विकास दर अनुमान पिछले अनुमान 6.6 प्रतिशत से 10 आधार अंक ज्यादा है। उन्होंने कहा कि जून 2026 के बाद से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण आपूर्ति पक्ष पर पड़ने वाला दबाव कुछ कम हुआ है। हालांकि, जुलाई के पहले हफ़्ते से टकराव के…
बोकारो । झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में बुधवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी बहू के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पड़ोसी राजू सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। वारदात सुबह करीब आठ बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया। उन्हें बचाने पहुंचे उनके पति…
मुंबई । भारत में पिछले कई सालों से राज्यों में सरकारी पेपर को लेकर चल रही धांधली को उजागर करने के लिए छात्र अब सड़क उतर आए हैं। दिल्ली से शुरु हुई छात्र प्रोटेस्ट की लहर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। अब इस मुद्दे पर अभिनेत्री सोनाक्षी ने रिएक्ट किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो जारी कर एक नोट लिखा। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर आवाज उठाई। उन्होंने लिखा, “हमारे देश के छात्रों को ऐसी स्थिति से गुजरते हुए देखना बहुत दुखद है। यह सब कब रुकेगा???”…
नई दिल्ली । आरबीआई ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट को फिर एक बार यथावत रखने का फैसला किया है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की मीटिंग सोमवार को शुरू हुई थी और आज गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति ने रेपो रेट 5.25% पर यथावत रखने का फैसला किया है। रेपो रेट में बदलाव न होने से आपके लोन की किस्त यानी ईएमआई पर कोई असर असर होगा। रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैकों को लोन देता है। इससे पहले जून 2026, अप्रैल 2026 और…
रांची। सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में 15 लाख का इनामी मदन महतो, 5 लाख का रवि सरदार और 2 लाख की इनामी मीना, जो मदन महतो की पत्नी है, को गिरफ्तार किया। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गिरफ्तारी की पुस्टि की है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से तीन एक-47 राइफल भी बरामद किए गए हैं। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। सरायकेला-खरसावां जिले में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने कुल 22 लाख रुपये के इनामी तीन हार्डकोर माओवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार माओवादियों में 15 लाख…