Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल शीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड
- झारखंड : मोहर्रम के जुलूस में निकाली पुरानी दुश्मनी, पानी पीने के बहाने घर में घुसकर हमलावरों ने की युवक की हत्या
- लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड में था मुख्य आरोपी
- होर्मुज में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद अमेरिका की जवाबी कार्रवाई, ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला
- एसयूबी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल शुरू, 67 फिल्मों का स्क्रीनिंग के लिए चयन
- तीन साल में ध्वस्त होगा ड्रग्स कारोबार, अमित शाह ने जारी किया एनसीबी का विजन डॉक्यूमेंट
- भाजपा 30 जून को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाएगी हूल दिवस, भोगनाडीह में होगा मुख्य कार्यक्रम
- मोहर्रम पर मंत्री इरफान अंसारी ने अखाड़े में भांजी लाठी
Author: News Maati
सिवान । बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। सीवान जिले में रविवार की अहले सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया। सोनू पर पूर्व भाजपा एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की हत्या का आरोप था। 29 अप्रैल को गाड़ी सटने के मामूली विवाद में हर्ष और उनके पिता पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें हर्ष की मौत हो गई थी। इस दुस्साहसिक घटना का वीडियो आने के बाद पुलिस पर दबाव था। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को ढेर कर बड़ी कार्रवाई की…
धनबाद। धनबाद में कुख्यात भगौड़े प्रिंस खान के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। उसके मुख्य गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को एक बार फिर तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में कई अहम खुलासे हो रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धनबाद पुलिस को शैफी उर्फ मेजर की गिरफ्तारी के बाद पहले तीन दिनों का रिमांड मिला था। शनिवार को कोर्ट से फिर तीन दिनों का रिमांड हासिल किया गया है। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 10 सदस्यीय विशेष…
रांची। रांची के बड़गाई स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई। अदालत ने दोनों पक्षों को लिखित बहस जमा करने के लिए आठ मई तक का समय दिया है। अदालत के आदेश के बाद आरोपितों पर आरोप गठित हो सकता है। इससे पहले हेमंत सोरेन ने खुद को निर्दोष बताते हुए पांच दिसंबर 2025 को याचिका दाखिल कर खुद को आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई है। ईडी ने जांच…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आदनार गांव के पास के जंगल में शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फाेट हो गया। इसमें सुरक्षा बल के चार चार जवान बलिदान हो गए । बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है। इस अभियान के दौरान दुर्घटनावश आईईडी विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से कांकेर डीआरजी के 4 जवान घायल हो गए। इनमें इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले अत्यधिक ज़ख़्मी होने से वे घटना स्थल पर…
चाईबासा । चाईबासा में शनिवार को आदिवासी उरांव समाज द्वारा ज्येष्ठ जतरा महापर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सातों अखाड़ों में आयोजित इस पर्व में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वैशाख पूर्णिमा के बाद पहले ज्येष्ठ में मनाया जाने वाला यह पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उरांव समाज के गौरवशाली इतिहास और वीरांगनाओं के साहस की जीवंत स्मृति माना जाता है। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने रोहतासगढ़ के ऐतिहासिक गौरव का स्मरण किया। समाज के लोगों की ओर से बताया गया कि प्राचीन काल में यह क्षेत्र…
तेहरान । ईरान की सेना ने आशंका जताई है कि उनके देश के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमले फिर शुरू हो सकते हैं। सेना ने यह भी कहा है कि “सबूत दिखाते हैं कि अमेरिका किसी भी समझौते या संधि के प्रति प्रतिबद्ध नहीं है।” यह बयान तब आया है, जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई पर विचार के लिए बैठक की है। ट्रंप ने पहले भी कई बार ईरान को चेतावनी देते हुए युद्धविराम जारी रखने और होर्मुज जलडमरूदध्य को खोलने को कहा है।…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मजदूर दिवस के अवसर पर उनके रांची स्थित आवास पर एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाता है, जो समाज के दलित, गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है। इस वर्ष बाबूलाल मरांडी को उनके सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया। शनिवार को अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय…
रांची। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। गोली छिटक कर तिलक चढ़ा रहे पंडित और एक बुजुर्ग बाराती को लगी। पंडित के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि बाराती के पीठ को लगते हुए निकल गई। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया। पंडित को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद बिहार रेफर कर दिया गया। उन्हें गया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों लाइसेंसी हथियार जब्त कर ली है, जबकि हरिहरगंज पूर्वी के पूर्व…
जमशेदपुर। हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों की ओर से पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को प्रेस क्लब आॅफ जमशेदपुर के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में शहर के बड़ी संख्या में पत्रकार और मीडिया कर्मी शामिल हुए तथा घटना के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया। प्रेस क्लब आॅफ जमशेदपुर के नेतृत्व में सभी पत्रकार एकजुट होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराई। इस दौरान उपायुक्त राजीव रंजन को पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से…
कोप्पल। उत्तर कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती शहर की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता वेंकटेश कुरुबारा (34) की हत्या के मामले में छह लोगों को मौत की सजा सुनाई है। दोषियों की पहचान रवि, विजय, धनराज, भारत, सलीम मोहम्मद रफीक और गंगाधर गौली के रूप में की गई है। अदालत ने इन सभी पर 3-3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला न्यायाधीश सदानंद नागप्पा नाइक ने सुनाया।वेंकटेश कुरुबारा की हत्या 7 अक्टूबर 2025 को गंगावती शहर में निजी रंजिश के चलते की गई थी। इस घटना से राजनीतिक…