Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया
- गिरिडीह में दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या
- पिंडदान गया जी ऐप और वेबसाइट से डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी,सम्राट चौधरी गयाजी में आज पितृपक्ष मेले का करेंगे उद्घाटन
- पटना के दो वांछित अपराधी रांची से गिरफ्तार, विशाल सिंह और छोटू प्रिंस पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले
- मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, पिता रत्नेश सिंह ने दी मुखाग्नि
- जमशेदपुर बैंक डकैती मामले में एसआईटी गठित, पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी
- जबरन रिश्ता बनाए रखना सही नहीं, डॉक्टर दंपती का तलाक मंजूर
- हताश नेता की झूठी गूंज, राहुल गांधी को राजनीति की समझ नहीं : भाजपा
Author: News Maati
चतरा। सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी टीम ने म्यूटेशन कराने के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई सदर अंचल के कर्मचारी भवन से हुई है। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को अपने साथ हजारीबाग ले गई। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, लेम पंचायत हल्का सात में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद की ओर से एक व्यक्ति से जमीन के म्यूटेशन के एवज में रिश्वत की मांग की जा…
नयी दिल्ली। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति ऋतु राज अवस्थी के आवास पर विशेष पूजा-अर्चना में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल सपरिवार के साथ हुए शामिल। उन्होंने ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी से सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। भगवान गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें और प्रत्येक परिवार में खुशहाली एवं समृद्धि प्रदान करें। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर जमशेदपुर के समाजसेवी सुजीत सिंह उपस्थित थे।
रांची। जिंदल स्टील पतरातू के प्लांट परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर कई कार्यक्रम हुए। प्लांट प्रमुख के.बी. सिंह ने प्लांट के विभिन्न विभागों के इंजीनियरों, अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ केक काटा और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में इंजीनियरों के योगदान, तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं समर्पण को रेखांकित किया गया। प्लांट प्रमुख के.बी. सिंह ने सभी इंजीनियरों को इंजीनियर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि देश के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास में इंजीनियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इंजीनियरों का तकनीकी ज्ञान, नवाचार और समर्पण संस्थान की प्रगति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण…
रांची। जिंदल स्टील पतरातू के प्लांट परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर कई कार्यक्रम हुए। प्लांट प्रमुख के.बी. सिंह ने प्लांट के विभिन्न विभागों के इंजीनियरों, अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ केक काटा और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में इंजीनियरों के योगदान, तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं समर्पण को रेखांकित किया गया। प्लांट प्रमुख के.बी. सिंह ने सभी इंजीनियरों को इंजीनियर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि देश के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास में इंजीनियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इंजीनियरों का तकनीकी ज्ञान, नवाचार और समर्पण संस्थान की प्रगति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण…
तेहरान । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज स्ट्रेट के हवाई क्षेत्र में मंगलवार को एक और एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि अमेरिकी ड्रोन को होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से के आसमान में देखा गया और फिर स्ट्रेट की एयरोस्पेस फोर्स की नई उन्नत वायु रक्षा प्रणाली ने उसे नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई ईरान के एकीकृत वायु रक्षा नेटवर्क की निगरानी और नियंत्रण में की गई। आईआरएनए के अनुसार, आईआरजीसी ने दावा किया कि ईरान के वायु…
कोलकाता । भाजपा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। नंदीग्राम से पार्टी ने हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। वह चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट थे और जिनकी इस साल 6 मई की शाम को राज्य के उत्तर 24 परगना ज़िले के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो…
रांची।झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी- सीजीएल से नियुक्त हुए अभ्यर्थियों को राहत बरकरार रखा है। अदालत ने राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति रद करने के आदेश पर रोक जारी रखने के साथ ही मामले में अगली सुनवाई की तिथि 18 सितंबर तय की है।सरकार की ओर से सीआइडी की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश करने और शपथ पत्र दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। अदालत ने इसको स्वीकार करते हुए 48 घंटे में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। 22 प्रतियोगी परीक्षाएं की गई थीं रद्द…
उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की राजमाता विजयाराज कुमारी मेवाड़ का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से उदयपुर सहित पूरे मेवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विजयाराज कुमारी स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ की धर्मपत्नी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माता थीं। उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 8 बजे सिटी पैलेस स्थित राजमहल से पारंपरिक राजसी रीति-रिवाजों के साथ निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार महासतियाजी, आयड़ में किया जाएगा। कच्छ के राजपरिवार से था संबंध विजयाराज कुमारी…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार दीर्घकालिक योजना पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम बिहार का दौरा कर बाढ़ से हुई क्षति और मौजूदा स्थिति का आकलन करेगी। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। सम्राट चौधरी सोमवार को नेहरू पथ स्थित बिहार राज्य अभिलेख भवन के सभागार में आयोजित हिंदी दिवस समारोह-सह-कवि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की नदियां राज्य के जीवन…
मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने गणेश चतुर्थी के मौके पर परिवार के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस बार का उत्सव उनके लिए खास है, क्योंकि उनके छोटे बेटे काजू की यह पहली गणेश चतुर्थी है। भारती ने कहा कि बप्पा के घर आने से परिवार में प्यार, खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बन जाता है। भारती सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि गणेश चतुर्थी हमेशा से उनका पसंदीदा त्योहार रहा है। इस साल छोटे बेटे काजू की पहली गणेश चतुर्थी होने के कारण यह उत्सव उनके लिए भावुक और यादगार बन गया है। उन्होंने…