Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रलय का परीक्षण सफल, जानें इसकी खासियत

    November 3, 2026

    धनबाद सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की ठगी, गिरफ्तार

    November 3, 2026

    बिहार में डीपीओ के चार ठिकानों पर ईओयू की रेड, तीन करोड़ के 10 प्लॉट, 5 मंजिला मकान और लाखों के गहने-कैश जब्त

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रलय का परीक्षण सफल, जानें इसकी खासियत
    • धनबाद सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की ठगी, गिरफ्तार
    • बिहार में डीपीओ के चार ठिकानों पर ईओयू की रेड, तीन करोड़ के 10 प्लॉट, 5 मंजिला मकान और लाखों के गहने-कैश जब्त
    • झारखंड की डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने न्याय मित्र से पंजाब और यूपी की नियमावली पर मांगी राय
    • नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे, एयरपोर्ट और 12 नए टाउनशिप, बिहार सरकार और केंद्र के बीच हुआ समझौता
    • वोट चोरी नहीं, जनता ने कांग्रेस को वोट देना बंद किया: अनुराग ठाकुर
    • ब्राह्मणवाद से आजादी, नेहा बोरा के बयान पर घमासान; INDI गठबंधन में दरार
    • अरगडा के जीएम सत्यजीत कुमार को कोल फील्ड मजदूर यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत पांडे व अन्य नेताओं ने किया सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » शेयर बाजार में चौथे दिन भी तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,225 अंक उछला और निवेशकों ने चार लाख करोड़ कमाया
    Blog

    शेयर बाजार में चौथे दिन भी तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,225 अंक उछला और निवेशकों ने चार लाख करोड़ कमाया

    News MaatiBy News MaatiNovember 3, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। एफएमसीजी सेक्टर में जमकर हुई खरीदारी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स पर राहत मिलने के प्रस्ताव के दम पर भारतीय शेयर बाजार आज लगातार चौथे कारोबारी दिन शानदार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। बाजार में आज चौतरफा मजबूती का माहौल बना रहा, जिसके चलते दिग्गज शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी हुई। इस चौतरफा लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मुख्य सूचकांक दिन के ऊपरी स्तर (डे-हाई) पर बंद होने में सफल रहे। बाजार की इस तूफानी तेजी के कारण आज निवेशकों की संपत्ति में लगभग चार लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

    आज के कारोबार के दौरान शुरूआत से ही बाजार में मजबूती का माहौल बना रहा, जिसमें हैवीवेट शेयरों में हुई खरीदारी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक पूरे समय हरे निशान में ही बने रहे। हालांकि दिनभर के कारोबार के दौरान सूचकांकों ने अच्छी बढ़त बनाए रखी लेकिन आखिरी 15 मिनट में खरीदारों ने ऐसी चौतरफा लिवाली की, जिसने दोनों सूचकांकों को डे-हाई पर पहुंचा दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.62 प्रतिशत और निफ्टी 1.58 प्रतिशत की जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 595.87 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,288.65 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरूआत होते ही लिवाली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। दिन के कारोबार के दौरान एक बार मुनाफा वसूली शुरू होने पर ये सेंसेक्स फिसल कर 76,033.74 अंक स्तर तक भी आया। इसके बाद बाजार में एफएमसीजी और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के हैवीवेट शेयरों में चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई। खासकर, दिन के अंतिम सत्र में खरीदारों ने लिवाली काफी तेज कर दी, जिससे सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,917.85 अंक के डे-हाई पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज 141.45 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की तेजी दिखाते हुए 23,582.25 अंक के स्तर से अपने कारोबार की शुरूआत की। बाजार खुलने के बाद शुरूआती सत्र में ही लिवाली का दौर शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक ने भी तेजी से आगे बढ़ना शुरू कर दिया। कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली के चक्कर में कुछ देर हुई बिकवाली के कारण यह सूचकांक थोड़ा लुढ़क कर 23,482.80 अंक के स्तर तक भी आया। इसके बाद खरीदार पूरी तरह एक्टिव होकर लिवाली करने में जुट गए। चौतरफा लिवाली के सपोर्ट से निफ्टी तेजी से आगे बढ़ा और 7 सितंबर के बाद पहली बार 23,800 अंक के स्तर को पार करते हुए 370.05 अंक यानी 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,810.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    आज दिनभर के कारोबार के दौरान एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा चमक नजर आई। जबरदस्त लिवाली सपोर्ट से निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 3.65 प्रतिशत की बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ और इसके सभी 15 शेयर हरे निशान में रहे। इसी तरह प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर भी खरीदारों के रडार पर रहा, जिससे निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में करीब दो प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई। इसके अलावा रियल्टी इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक और आॅटो इंडेक्स भी 1.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। दूसरी ओर, सरकारी बैंकों के शेयरों में आज बिकवाली देखी गई, जिसके चलते निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.27 प्रतिशत टूट कर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट और सेक्टोरल फ्रंट पर आज ज्यादातर इंडेक्स दबाव से उबर कर बढ़त बनाने में कामयाब रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में आज लगातार मजबूती बनी रही। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स आज के कारोबार के अंत में 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारों का अच्छा असर दिखा, जिसकी वजह से निफ्टी के स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    बाजार के दोनों मुख्य सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी के डे-हाई पर बंद होने और ब्रॉडर मार्केट में हुई चौतरफा खरीदारी के कारण आज निवेशकों की संपत्ति में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 4,86,74,306.36 करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,82,74,651.52 करोड़ रुपये था। इस तरह बाजार की इस तेज छलांग की बदौलत निवेशकों की पूंजी में आज 3,99,654.84 करोड़ रुपये (अनंतिम) का इजाफा हो गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    प्रलय का परीक्षण सफल, जानें इसकी खासियत

    November 3, 2026

    धनबाद सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की ठगी, गिरफ्तार

    November 3, 2026

    बिहार में डीपीओ के चार ठिकानों पर ईओयू की रेड, तीन करोड़ के 10 प्लॉट, 5 मंजिला मकान और लाखों के गहने-कैश जब्त

    November 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,446

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,148

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Blog

    प्रलय का परीक्षण सफल, जानें इसकी खासियत

    By News MaatiNovember 3, 20261

    नई दिल्ली। भारत ने अपनी स्वदेशी मिसाइल क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक…

    धनबाद सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की ठगी, गिरफ्तार

    November 3, 2026

    बिहार में डीपीओ के चार ठिकानों पर ईओयू की रेड, तीन करोड़ के 10 प्लॉट, 5 मंजिला मकान और लाखों के गहने-कैश जब्त

    November 3, 2026

    झारखंड की डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने न्याय मित्र से पंजाब और यूपी की नियमावली पर मांगी राय

    November 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    प्रलय का परीक्षण सफल, जानें इसकी खासियत

    November 3, 2026

    धनबाद सांसद बनकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की ठगी, गिरफ्तार

    November 3, 2026

    बिहार में डीपीओ के चार ठिकानों पर ईओयू की रेड, तीन करोड़ के 10 प्लॉट, 5 मंजिला मकान और लाखों के गहने-कैश जब्त

    November 3, 2026

    झारखंड की डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने न्याय मित्र से पंजाब और यूपी की नियमावली पर मांगी राय

    November 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.