Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार
- लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी
- झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित
- रांची के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच
- डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
- डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
- सीआईडी ने जमशेदपुर के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को उठाया, जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में की पूछताछ
- राम मंदिर चढ़ावा केस : सात हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 173 लोगों के बयान दर्ज
Author: News Maati
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तीन सीटों पर जीत हुई। चुनाव परिणाम के अनुसार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद पर जीत दर्ज की है। नतीजे को लेकर एबीवीपी ने कहा है कि हमने 3-0 से जीत दर्ज की है। इसने यह स्पष्ट कर दिया कि आज का युवा विकास और राष्ट्रवाद की सोच से जुड़ा हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय को विविधताओं से भरे ‘मिनी-इंडिया’ के रूप में देखा जाता है। ऐसे में डूसू चुनाव का परिणाम छात्र राजनीति…
रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के राज्य सरकार को लेकर दिए गए बयान के बहाने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब योगेंद्र साव अपनी ही सरकार को महाभ्रष्ट बता रहे हैं, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम जनमानस में सरकार की छवि कैसी होगी। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्ट में राहुल गांधी से सवाल किया कि नियुक्तियों और नौकरी से जुड़े मामलों में सरकार की भूमिका…
नई दिल्ली। भारतीय सोशल सुपर-ऐप ZKTOR ने दक्षिण एशिया में 10 लाख से अधिक यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के अनुसार, ZKTOR पिछले कुछ महीनों से Google Play Store की Top Free Social Apps की सूची में भारत में टॉप-100 और नेपाल, बांग्लादेश व श्रीलंका में टॉप-30 में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है। कंपनी इसे दक्षिण एशिया में बढ़ती पहुंच का संकेत बता रही है। ZKTOR का दावा है कि उसकी Privacy and Data Safety by Design नीति, Zero Behavioural Tracking और यूजर की पसंद के अनुसार चलने वाली फीड इसे खास बनाती है। कंपनी के मुताबिक,…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लोअर करमटोली, रोड नंबर-2, रांची स्थित झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का…
रांची। चर्चित बड़गांई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब 21 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे। हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद उनको शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश होना था, लेकिन उनके अधिवक्ता ने सीएम की व्यस्तता का हवाला देते हुए पेश होने में असमर्थता जताई. इस आधार पर न्यायाधीश योगेश कुमार ने पेशी के लिए 21 सितंबर की तारीख तय कर दी है। साथ ही वर्चुअली रुप से भी पेश होने की छूट दी गई है। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अविनाश पांडेय ने बताया कि 21 सितंबर को…
पटना । बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए राज्य सरकार ने 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के भुगतान के लिए अनुदानित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को कुल 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान निर्गत किया गया है। उन्होंने इसे वित्त रहित शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता बताया। सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य संबंधित…
मुंबई । बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। गणेशोत्सव पर शुक्रवार को दोनों मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। दीपिका बेबी बंप के साथ काफी सावधानी से चलती दिखीं, जबकि रणवीर भीड़ के बीच से तेजी से आगे बढ़ते हुए उनके पास पहुंचे। मंदिर के लिए दीपिका ने हॉट ऑरेंज, जंगल ग्रीन और पर्पल शेड्स के कॉम्बिनेशन वाला मैटरनिटी एथनिक आउटफिट चुना। वहीं, रणवीर पर्पल कलर के कुर्ते और वाइट पायजामे में नजर आए। दोनों…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एक नाटकीय घटनाक्रम के दौरान शनिवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के रेजीनगर विधानसभा से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके साथ ही, ममता की तृणमूल कांग्रेस उपचुनाव से बाहर हो गई है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर घोषित की थी। इसी आखिरी दिन रबीउल आलम चौधरी ने रेजीनगर से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले, नंदीग्राम से संचिता प्रधान ने अपना नामांकन…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला। नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार अब तक करीब साढ़े नौ लाख युवाओं कोको पारदर्शी तरीके से विभिन्न विभागों में नियुक्ति-पत्र दे चुकी है और अगले छह महीनों में एक लाख से कम नहीं, बल्कि उससे अधिक युवाओं को नौकरी देने जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उनकी सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अब नियुक्तियों की संख्या गिनते जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने…
सिद्धार्थनगर । पठानकोट के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हुए पथराव को लेकर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति में हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा का वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि वह ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने…