Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
नई दिल्ली । महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में छह बार के लोकसभा सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। सोमवार सुबह में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में, WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह फैसले से पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं सिर्फ वही सुनूंगा जो कोर्ट कहेगा। मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है। अब दिल्ली की अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले…
रांची। रविवार देर रात तकरीबन दस बजे के करीब पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के बीच हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। घटना साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाईवे पर जामताड़ा टाउन थाना क्षेत्र के सुपायडीह गांव के समीप हुई। पुलिस के अनुसार साहिबगंज से धनबाद सेंट्रल जेल शिफ्ट किए जाने के दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान कथित रूप से उसने एक पुलिस जवान की रायफल छीन ली, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जवान का इंसास रायफल छीनकर फायरिंग का प्रयास किया था…
जामताड़ा। झारखंड का कुख्यात गैंग्सटर सुजीत सिन्हा रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। रविवार को सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित कुसाइडीह मोड़ के पास उसने भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, साहिबगंज डीएसपी नितिन खंडेलवाल पुलिस टीम के साथ गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को धनबाद जेल शिफ्ट करने जा रहे थे। इसी दौरान जामताड़ा थाना क्षेत्र के कुसाईडीह मोड़ के पास पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। इसके बाद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने एक पुलिस जवान की रायफल छीनकर भागने…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच जेपीएससी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का सत्याग्रह आंदोलन रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। मोरहाबादी स्थित धरनास्थल पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रविवार काे धनबाद स्थित एसजेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें। इसके बाद आदित्य साहू धनबाद के बरामुड़ी स्थित असर्फी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की…
पटना। बिहार सरकार राज्य के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। सरकार ने चंपारण मटन और बकरी के दूध की ब्रांडिंग पर विशेष जोर देते हुए दोनों उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय पशुपालकों की आय बढ़ेगी, उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और बिहार की विशिष्ट पहचान मजबूत होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से इस…
रांची। झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त माह में कुल वर्षा सामान्य से कम रहने का अनुमान है, लेकिन बीच-बीच में सक्रिय होने वाली मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। जुलाई महीने में राज्य में सामान्य से बेहतर वर्षा…
नई दिल्ली। भारत में स्थापित सोलर एनर्जी क्षमता 2014 में सिर्फ 3 गीगावाट से बढ़कर 30 जून, 2026 तक 162.15 गीगावाट के स्तर पर पहुंच गई है, जो देश में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में आए बड़े बदलाव को दिखाता है। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई। सरकारी फैक्टशीट में कहा गया है कि देश ने 2025 में 37 गीगावाट सोलर क्षमता जोड़ी, जिससे सालाना क्षमता बढ़ोतरी के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए, यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोलर ग्रोथ मार्केट बन गया। सोलर सेक्टर में सबसे अहम बदलावों में से एक पिछले…
नई दिल्ली । भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर विरोध जताने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का आचरण सनातन के विरुद्ध, कड़ी सजा मिलनी चाहिए। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एक धर्म के प्रति अनादर का भाव पहले भी कई बार देखने को मिला है, लेकिन इस बार सारी सीमाएं पार कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि भगवा रंग और भगवान श्रीराम की तस्वीर किसी सांसद के चरणों में रखना तथा इस तरह का नाटक…
भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में एक विवाहिता के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। जवाहरनगर पंचायत के हुरूमगढ़ा भुरकुंडा निवासी उपेंद्र लाल ने भुरकुंडा ओपी में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी तन्नु कुमारी को रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचर निवासी कैफ अंसारी बहला-फुसलाकर साथ ले गया। 28 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1-2 के बजे की बीच कैफ अंसारी उनके घर पहुंचा और उनकी पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया। काफी खोजबीन के बावजूद पत्नी का कोई पता नहीं चलने पर 29 जुलाई 2026 को उन्होंने भुरकुंडा ओपी में शिकायत…