Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IITF-2026 में छाया झारखंड का पारंपरिक हुनर, माटी कला और टेराकोटा उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

    November 17, 2026

    अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे VVIP मेहमान, 5 हेलीपैड तैयार; 150 तरह के पकवान होंगे खास आकर्षण

    November 17, 2026

    निशा भगत मौत मामला: सीबीआई ने घटनास्थल पर रीक्रिएट किया क्राइम सीन, आरोपी अजय तिर्की से घंटों पूछताछ

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IITF-2026 में छाया झारखंड का पारंपरिक हुनर, माटी कला और टेराकोटा उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
    • अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे VVIP मेहमान, 5 हेलीपैड तैयार; 150 तरह के पकवान होंगे खास आकर्षण
    • निशा भगत मौत मामला: सीबीआई ने घटनास्थल पर रीक्रिएट किया क्राइम सीन, आरोपी अजय तिर्की से घंटों पूछताछ
    • बिहार : महिला से रिश्वत मांगने और आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दारोगा निलंबित, जांच रिपोर्ट देने का निर्देश
    • भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा का लोकभवन के सामने प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    • बच्चे की कस्टडी के लिए पिता को पहले अभिभावक घोषित कराना जरूरी नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का आदेश किया रद्द
    • आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’, मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- राज्य की विविधता को करीब से जानने की जरूरत
    • झारखंड के लोहरदगा में डबल मर्डर से सनसनी, महिला और युवक की कुल्हाड़ी से हत्या; हिरासत में आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी
    Blog

    झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी

    News MaatiBy News MaatiSeptember 15, 2026Updated:September 15, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने वाले पात्र भारतीय नागरिकों को निर्वाचन आयोग ने एक और अवसर दिया है। दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

    के. रवि कुमार ने मंगलवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और विभिन्न हितधारकों से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति की समयसीमा अंतिम बार बढ़ाई है। पहले इसकी अंतिम तिथि चार सितंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 15 सितंबर किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है। इस अवधि में पात्र नागरिक ईसीआईएनईटी के माध्यम से अथवा अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर फॉर्म-6 और आवश्यक घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त अवसर से उन पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का मौका मिलेगा, जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। इसके साथ ही मतदाता फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम विलोपित करने के संबंध में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। फॉर्म-8 के जरिए संबंधित मतदान केंद्र के अनुरूप नाम स्थानांतरित कराने तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता और अन्य प्रविष्टियों में आवश्यक सुधार कराया जा सकता है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे पात्र भारतीय नागरिक, जो एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है, वे इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर फॉर्म-6 अवश्य भरें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना प्रत्येक पात्र नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण है।

    के. रवि कुमार ने कहा कि एसआईआर के तहत तैयार मतदाता सूची को भविष्य के संदर्भ के लिए संधारित किया जाएगा। वर्तमान एसआईआर में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग के आधार पर संबंधित मतदाताओं और उनके बच्चों को दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया में सुविधा मिल रही है। इसी प्रकार वर्तमान एसआईआर में नाम शामिल होने से भविष्य में संबंधित मतदाता और उनके बच्चों को आवश्यकतानुसार सुविधा मिल सकेगी।

    उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे 30 सितंबर की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और उससे पहले ही फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), बीएलओ तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र में रहने वाले पात्र नागरिकों, परिजनों, मित्रों और सहकर्मियों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए प्रेरित करें और ईसीआईएनईटी के माध्यम से अथवा संबंधित बीएलओ की सहायता से फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

    के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के निर्माण और उसके शुद्धिकरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए सभी हितधारकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने की भी अपील की।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    IITF-2026 में छाया झारखंड का पारंपरिक हुनर, माटी कला और टेराकोटा उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

    November 17, 2026

    अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे VVIP मेहमान, 5 हेलीपैड तैयार; 150 तरह के पकवान होंगे खास आकर्षण

    November 17, 2026

    निशा भगत मौत मामला: सीबीआई ने घटनास्थल पर रीक्रिएट किया क्राइम सीन, आरोपी अजय तिर्की से घंटों पूछताछ

    November 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,450

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,159

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026855
    Don't Miss
    Blog

    IITF-2026 में छाया झारखंड का पारंपरिक हुनर, माटी कला और टेराकोटा उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

    By News MaatiNovember 17, 20264

    रांची: 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में फोकस स्टेट के रूप में शामिल झारखंड…

    अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे VVIP मेहमान, 5 हेलीपैड तैयार; 150 तरह के पकवान होंगे खास आकर्षण

    November 17, 2026

    निशा भगत मौत मामला: सीबीआई ने घटनास्थल पर रीक्रिएट किया क्राइम सीन, आरोपी अजय तिर्की से घंटों पूछताछ

    November 17, 2026

    बिहार : महिला से रिश्वत मांगने और आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दारोगा निलंबित, जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    IITF-2026 में छाया झारखंड का पारंपरिक हुनर, माटी कला और टेराकोटा उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

    November 17, 2026

    अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे VVIP मेहमान, 5 हेलीपैड तैयार; 150 तरह के पकवान होंगे खास आकर्षण

    November 17, 2026

    निशा भगत मौत मामला: सीबीआई ने घटनास्थल पर रीक्रिएट किया क्राइम सीन, आरोपी अजय तिर्की से घंटों पूछताछ

    November 17, 2026

    बिहार : महिला से रिश्वत मांगने और आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दारोगा निलंबित, जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

    November 17, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.