Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने अपने आवास पर रविवार को पार्टी के कार्यकतार्ओं एवं समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना, संगठन की गतिविधियों एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का अभिवादन करते हुए उनके प्रति अपना विश्वास एवं सम्मान व्यक्त किया। नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहने तथा आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। इसी क्रम में पार्टी की नेत्री मोहतरमा शबाना दाउद ने…
रांची। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मंगलवार से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि अगस्त माह में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है, हालांकि बीच-बीच में मौसम प्रणाली (सिस्टम) सक्रिय होने पर अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई माह में राज्य में अपेक्षाकृत अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं आने वाले दिनों में कुछ जिलों में भारी वर्षा के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग के अनुसार, 5 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़…
रांची। राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक हीरालाल रविवार को करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतर आया। अधिकारियों और मौके पर मौजूद लोगों के काफी समझाने-बुझाने के बाद वह नीचे आने के लिए राजी हुआ। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने भेज दिया। टावर से उतरने के बाद हीरालाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के लिए नीचे आया है। नीचे आते ही वह भावुक हो गया और रोते हुए पत्नी व बच्चों से मिला।…
खूंटी। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार रविवार को अपनी पत्नी के साथ प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयंभू भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उनके आगमन पर बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मुख्य सचिव ने भगवान भोलेनाथ को 35.5 किलोग्राम का नागदेव अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने धाम परिसर स्थित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित समारोह में ‘पीबीजी सोल्जरथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे, जो इस पहल के संरक्षक हैं। वहीं, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एनसीसी साइक्लोथॉन 2026 को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से ‘नशा मुक्त भारत’ थीम पर आधारित ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का 84वां संस्करण भी शुरू हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ‘सैनिकों के लिए दौड़ें,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ 100 हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान में हर नागरिक, खासकर युवाओं से शामिल होने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं, वह व्यक्ति, परिवार, समाज और सबसे बड़ी बात कि राष्ट्र के लिए है। विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशामुक्त युवा, इस मूवमेंट का नाम ही इसके संकल्प को स्पष्ट करता है।” आज जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य तय किया…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही सीआईडी को अब तक पीटी परीक्षा में सफल करीब 1000 अभ्यर्थियों ने अपनी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से भेज दी है। आयोग ने सफल सभी 2204 अभ्यर्थियों से पांच अगस्त तक ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने को कहा है। सीआईडी सूत्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों से प्राप्त कार्बन कॉपी का मूल ओएमआर शीट से मिलान किया जाएगा। किसी प्रकार की विसंगति मिलने पर संबंधित ओएमआर शीट की…
रांची। जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने और कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के समीप छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन में शामिल अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए सरकार और आयोग से जवाब मांगा है। प्रदर्शन में शामिल बोकारो की अभ्यर्थी मंजू ने दावा किया कि उसने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) परीक्षा में 300 में से 299 अंक प्राप्त किए, इसके बावजूद उसका चयन नहीं हुआ। उसने कहा कि इस परिणाम के बाद उसके परिवार के लोग उसकी वर्षों की मेहनत और पढ़ाई पर सवाल…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि तेहरान और कई मिडिल ईस्ट देशों की तरफ से हमले रोकेने की अपील के बाद, अमेरिका ईरान के खिलाफ प्लान किए गए सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमत हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि एक संभावित समझौते का फ्रेमवर्क बन गया है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन डिप्लोमेसी को आगे बढ़ने देने के लिए प्लान किए गए स्ट्राइक को रोकने का फैसला किया है। ट्रंप ने लिखा, अमेरिका पूरी तरह तैयार…
औरंगाबाद। रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में शुरूआती तौर पर लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब पुलिस ने मृतक के चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि चालक ने पूछताछ के दौरान हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल उससे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया जा सके। औरंगाबाद के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने चालक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते…