Author: News Maati

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को पद्म भूषण से सम्मानित झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मोरहाबादी स्थित उनके आवास पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दिवंगत दिशोम गुरु की धर्मपत्नी रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, योगदान तथा आदर्शों को याद किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना पूरा जीवन झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की लड़ाई…

Read More

भुरकुंडा (रामगढ़)।भुरकुंडा क्षेत्र के सेंट्रल सौंदा निवासी अंचल यादव ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुति के दम पर मिस झारखंड 2026 का खिताब जीतकर पूरे भुरकुंडा और रामगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। रांची में बॉम्बी एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित ग्रैंड फिनाले (सीजन-4) में अंचल ने छठ महापर्व की पारंपरिक थीम पर भावपूर्ण और प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दौर में उन्होंने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व, मंच संचालन, पारंपरिक परिधान और भारतीय संस्कृति की शानदार अभिव्यक्ति का परिचय दिया। िवशेष रूप से छठ पूजा की लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर…

Read More

नई दिल्ली । पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के मामलों के निपटारे के लिए दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में बनी विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने काम शुरू कर दिया है। इस कोर्ट के नए जज अजय गुप्ता ने चार्ज संभाल लिया है। कोर्ट ने मौखिक तौर पर कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई अब रोजाना के आधार पर की जाएगी, ताकि पीड़ित छात्रों को जल्द न्याय मिल सके। इस मामले में मंगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल और विकास बिवाल ने कोर्ट में एक अर्जी दी है। इसमें उन्होंने पॉलीग्राफ टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर…

Read More

पटना । बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है। जनता दल (यूनाइटेड) के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने इस हार की वजह बताते हुए कहा कि जनता के बीच यह धारणा बन गई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है और इसी नाराजगी का असर चुनाव परिणाम पर दिखाई दिया। अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोगों के बीच यह संदेश गया कि भाजपा ने मजबूरी में नीतीश कुमार के साथ ऐसा किया।…

Read More

नई दिल्ली । भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर संसद की कार्यवाही न चल पाने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के सांसद सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं। एक के बाद एक अवरोध लाकर सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्ष संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार नहीं है। ये केवल सदन में शोर कर रहे है जिससे सदन चल नहीं पा रहा है।…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से खुलेआम नौकरियां बेची गई हैं। उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी के अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक तथा सचिव को तत्काल बर्खास्त करने, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। मरांडी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में आरोप लगाया कि दलालों…

Read More

पटना । उच्च न्यायालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, पटना-हाईकोर्ट ने एक्स-कैडर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, 2026 के तहत एक्स-कैडर असिस्टेंट (ग्रुप-सी पद) के 68 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए मांगे हैं आवेदनःपटना हाईकोर्ट की ओर से एक्स-कैडर असिस्टेंट (ग्रुप-सी पद) के लिए जारी 68 रिक्तियों में अनारक्षित के 29, अनुसूचित जातियां (एससी) के 11, अनुसूचित जनजातियां (एसटी) का 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के 12, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के 8 और…

Read More

देवघर । सावन की पहली सोमवारी पर झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। तड़के 3 बजे परंपरागत कांचा जल पूजा और सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू हुआ। सुबह आठ बजे तक कांवड़ियों की कतार करीब 10 किलोमीटर लंबी हो गई। बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर लाखों कांवड़िए लगभग 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच रहे हैं। सावन…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों के मामले में सोमवार को स्पष्ट किया कि गंभीर आपराधिक इतिहास वाले लोगों बख्शा नहीं जाएगा। अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और अन्य राज्यों को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे बंद करने की भी छूट दी। विरोध प्रदर्शनों में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने कहा, “यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि ज्यादती करने वाले पुलिस अधिकारी या प्रदर्शनकारियों के बीच आने वाले किसी आपराधिक तत्व को…

Read More

रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर सीआईडी और रांची पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ रांची, धनबाद, बोकारो, देपघर, गोड्डा और रामगढ़ जिले में समेत 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी उन लोगों और ठिकानों पर केंद्रित रही, जिनका नाम जांच के दौरान सामने आया है या जिनके परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े होने की आशंका है। कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाले गए। सीआईडी की टीम जेपीएससी…

Read More