Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
पटना। बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इसके विशेष क्षेत्र के लिए विकास योजना-2047 का प्रारूप जारी कर दिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के साथ ही टाउनशिप क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण पर लगी रोक भी समाप्त कर दी गई है। विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार शहरी आयोजना एवं विकास बोर्ड की 14वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रारूप को राजपत्र (गजट) में प्रकाशित कर दिया गया है और अगले 60 दिनों तक आम नागरिकों एवं संबंधित…
लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस ने 30 जुलाई को शहर में हुई तीन सनसनीखेज आपराधिक घटनाओं का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक जिंदा .315 बोर की गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक की बरामदगी के लिए रांची में छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई की शाम अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में दो अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया। इसके लगभग एक घंटे बाद पतराटोली स्थित पेट्रोल पंप पर छिनतई का…
कोलकाता । संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उसकी महिला मित्र अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता केवल हमीम की परिचित नहीं, बल्कि पूरे संदिग्ध आतंकी माड्यूल की सक्रिय सदस्य थी। उसे ट्रांजिट रिमांड पर बर्द्धमान लाया गया है और अदालत से हिरासत लेकर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।बता दें कि बंगाल एसटीएफ ने गुरुवार को पूर्व बर्द्धमान के एक आवासीय परिसर के जिम से हमीम मंडल को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ का दावा है कि…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पूर्व बर्धमान से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल मामले में शनिवार को कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एसटीएफ के आईजी गौरव शर्मा ने दावा किया कि हमीम मंडल की योजना नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी पहनकर बड़ी साजिश को अंजाम देने की थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उसके निशाने पर थे। एसटीएफ के अनुसार, 24 वर्षीय हमीम मंडल को शुक्रवार को पूर्व बर्धमान से गिरफ्तार किया गया था। उसी रात उसे कोलकाता लाकर पूछताछ शुरू की गई।…
रामगढ़ । रामगढ़ स्थित जिमखाना क्लब को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। क्लब को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं वाले रिजॉर्ट के रूप में विकसित करने की योजना है। इसकी जानकारी शनिवार को रामचंद्र रुंगटा समूह ने प्रेसवार्ता में दी। समूह के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब के विस्तार और आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है तथा इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिमखाना क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आरसी रुंगटा समूह के मुख्य महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास एवं कॉरपोरेट अफेयर्स) सुभरेंदु चटर्जी, कॉरपोरेट अफेयर्स के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश…
कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव पर शनिवार तड़के रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के एक और बड़े हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और चार बच्चों सहित 28 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में कीव पर यह दूसरा बड़ा हमला है।यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, इन हमलों से शहर के कई जिलों में आवासीय इमारतों, गोदामों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर इमारतें ढहने से लोग मलबे में दब गए और कई जगह आग लग गई। हमले के बाद बचाव दल प्रभावित इमारतों में…
पटना। बिहार के युवा अब शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ही नहीं खेल जगत में भी नई पहचान गढ़ रहे हैं। गांव-गांव में खेल का माहौल तैयार करने के लिए सरकार के स्तर से व्यापक पहल की जा रही है। इसी कड़ी में पंचायत स्तर पर खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य की 8,050 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 5,317 पंचायतों में खेल मैदान बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें 5,285 खेल मैदान पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 32 मैदानों का निर्माण अंतिम…
देवघर। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर पुलिस का संवेदनशील और सेवा-भाव से परिपूर्ण चेहरा शनिवार को देखने को मिला। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए पहुंचे एक दिव्यांग श्रद्धालु को शारीरिक असमर्थता के कारण स्वयं जल चढ़ाने में कठिनाई हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात देवघर पुलिस के पदाधिकारियों और जवानों ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए श्रद्धालु की सहायता की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक सहयोग किया और सुरक्षित एवं सुगम तरीके से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कराया। देवघर पुलिस की इस सेवा-भावना और मानवीय पहल की श्रद्धालुओं एवं…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को आंदोलन के दौरान राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर हुए विवाद के बाद छात्रों ने धरना स्थल बदलने का फैसला किया और राजनीतिक दलों से स्पष्ट दूरी बना ली। दरअसल, शुक्रवार को धरना स्थल पर कुछ छात्र नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने मंच से संबोधित करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने स्पष्ट…
रांची। कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को रिटायरमेंट प्लानिंग विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर (डॉ.) रमण बल्लभ ने शिक्षकों को सेवानिवृत्ति से पूर्व विवेकपूर्ण निवेश और वित्तीय योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। डॉ. रमण बल्लभ ने कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदल रही हैं और जीवन-यापन का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सही समय पर सही निवेश करना भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर रहने के लिए समय रहते योजनाबद्ध निवेश…