Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि

    September 19, 2026

    बड़गाईं जमीन मामले में 21 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे हेमंत सोरेन

    September 19, 2026

    बिहार में वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि
    • बड़गाईं जमीन मामले में 21 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे हेमंत सोरेन
    • बिहार में वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी
    • दूसरे बेबी के जन्म से पहले दीपिका पादुकोण ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
    • ममता बनर्जी को झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में खेला
    • छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां, 2017 से पहले भर्ती में होती थी लूट : योगी
    • भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने की पठानकोट में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमले की निंदा, आप सरकार पर साधा निशाना
    • पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां, 2017 से पहले भर्ती में होती थी लूट : योगी
    India

    छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां, 2017 से पहले भर्ती में होती थी लूट : योगी

    News MaatiBy News MaatiSeptember 19, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला। नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार अब तक करीब साढ़े नौ लाख युवाओं कोको पारदर्शी तरीके से विभिन्न विभागों में नियुक्ति-पत्र दे चुकी है और अगले छह महीनों में एक लाख से कम नहीं, बल्कि उससे अधिक युवाओं को नौकरी देने जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उनकी सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अब नियुक्तियों की संख्या गिनते जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये साढ़े 9 लाख नियुक्ति पत्र जो हमने पारदर्शी तरीके से विभिन्न विभागों में दिए हैं, उसके परिणाम हमारे सामने हैं।” उन्होंने कहा कि जब भर्ती बोर्ड और आयोग शासन की राजनीति का शिकार नहीं होते और परीक्षाएं पारदर्शी तथा शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न होती हैं तो उसके परिणाम इसी तरह सामने आते हैं। योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में हर दूसरे दिन दंगे होते थे और महीनों तक कर्फ्यू लगता था। उनके मुताबिक, उस दौर में भर्ती बोर्डों और आयोगों में “भाई-भतीजों” को बैठाकर पूरी भर्ती प्रक्रिया को बदनाम कर दिया गया था।

    उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय एक भी भर्ती ईमानदारी से नहीं होती थी और इससे युवा पलायन के लिए मजबूर होता था। उन्होंने कहा, “युवा पलायन करता था, उसके सामने एक तरफ कुआं था, दूसरी तरफ खाई थी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नाम पर किसी व्यक्ति को स्थान नहीं मिलता था और उस समय युवाओं के सामने पहचान का संकट पैदा हो गया था। उनके अनुसार, प्रदेश बीमार नहीं था, बल्कि तत्कालीन सरकारों की “मानसिकता बीमार” थी और कार्यप्रणाली भ्रष्ट थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक साढ़े नौ लाख युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए जा चुके हैं।
    उन्होंने कहा, “2017 के पहले जिन्होंने इस नियुक्ति-पत्र वितरण के लिए गदर मचाई थी, उनसे कहना चाहूंगा- नोट कर लें, अगले छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को हम नियुक्ति-पत्र देने जा रहे हैं।” उन्होंने इसे और स्पष्ट करते हुए कहा, “एक लाख से कम नहीं, उससे ज्यादा ही नौजवानों को अगले छह महीनों में नौकरी देने जा रहे हैं।” यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब प्रदेश सरकार ने छह महीने में एक लाख सरकारी नियुक्तियां देने का अभियान शुरू करने की बात कही है। योगी ने पिछली सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

    उन्होंने कहा, “2017 के पहले यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन का चेयरमैन एक ऐसे व्यक्ति को बनाया गया जो स्वयं उसके लिए योग्य नहीं था।” मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मामला न्यायालय तक पहुंचा और अदालत को उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश देना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछली व्यवस्था ने उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट पैदा कर दिया था। ‘चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी लूटपाट के लिए’ मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हीं नौकरियों में पहले “डकैती डालने के लिए चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी” और आज वही लोग उपदेशक की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा, “2027 के बाद उपदेशक भी नहीं रह पाएंगे।”
    योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया और बेटियों की सुरक्षा, किसानों तथा आम नागरिकों के हितों की अनदेखी की, उन्हें जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तर प्रदेश जैसे उत्सव प्रदेश को उपद्रवग्रस्त बना दिया था।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ममता बनर्जी को झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में खेला

    September 19, 2026

    भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने की पठानकोट में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमले की निंदा, आप सरकार पर साधा निशाना

    September 19, 2026

    पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

    September 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,434

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,121

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026844
    Don't Miss
    Jharkhand

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि

    By News MaatiSeptember 19, 20262

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लोअर करमटोली, रोड नंबर-2, रांची स्थित झारखंड की पूर्व मंत्री…

    बड़गाईं जमीन मामले में 21 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे हेमंत सोरेन

    September 19, 2026

    बिहार में वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    September 19, 2026

    दूसरे बेबी के जन्म से पहले दीपिका पादुकोण ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि

    September 19, 2026

    बड़गाईं जमीन मामले में 21 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे हेमंत सोरेन

    September 19, 2026

    बिहार में वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    September 19, 2026

    दूसरे बेबी के जन्म से पहले दीपिका पादुकोण ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

    September 19, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.