Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के समीप स्थित एक होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात तीर्थयात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के तारापीठ में एक होटल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बीरभूम के तारापीठ में चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब…
रांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ रांची में चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन भी जारी है। आंदोलन के बीच छात्र नेता प्रेम नायक की भूख हड़ताल 14 दिन में पहुंच गई है। लगातार भूख हड़ताल के कारण उन्होंने अपनी हालत गंभीर बताते हुए सरकार से छात्रों की मांगों पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। प्रेम नायक ने कहा कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह ज्यादा दिनों तक जीवित रह पाएंगे, लेकिन इसके बावजूद वह आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं है। उन्होंने…
लखीसरायः पवित्र सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर लखीसराय जिले के अशोक धाम मंदिर परिसर के समीप भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। बताया गया है कि मंदिर में तीसरी सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस भगदड़ की घटना में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले श्रद्धालुओं में ज्यातादर महिलाएं शामिल हैं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खंभा गिरने पर अफवाह : लखीसराय के डीएम शैलेंद्र…
रामगढ़। जिंदल स्टील पतरातू में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को ओपी जिंदल स्कूल ग्राउंड में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरूआत प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने झंडोत्तोलन एवं तिरंगे को सलामी देने के साथ हुई। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा ओपी जिंदल स्कूल के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। केबी सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कर्मचारियों से मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने…
पटना। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार को बिहार से राष्ट्रव्यापी निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) 2.0 अभियान लांच करेंगे। चुनाव आयोग का लक्ष्य अगले छह महीने में 15 लाख स्कूल, 70 हजार काॅलेज एवं 1420 यूनिवर्सिटी में ईएलसी बनाकर ईसीआइनेट (ECINET) से जोड़ने का है। आयोग ने नौवीं कक्षा से लेकर पीजी तक हर स्कूल, कालेज एवं विवि के प्रत्येक कक्षा में दो-दो ईएलसी माॅनीटर बनाने का है। इसमें एक युवा व एक युवती को माॅनीटर का दायित्व आयोग की ओर से दिया जाएगा। आयोग ने तैयार किया पाठ्यक्रम : ये सीधे आयोग के ईसीआइनेट से जुड़ेंगे। आयोग ने इसके…
रांची। जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और धांधली के विरोध में आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की सोमवार को राज्य सरकार की मंत्रिमंडलीय समिति के साथ होने वाली वार्ता बेहद निर्णायक मानी जा रही है। राजकीय अतिथिशाला में अपराह्न दो बजे आयोजित इस बैठक में उन सभी तकनीकी और विधिक बिंदुओं पर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिन पर पिछली वार्ता बेनतीजा रही थी। इस बार की वार्ता की सबसे खास बात यह है कि सरकार ने छात्रों को अपने विधिक सलाहकारों (लीगल एडवाइजर्स) के साथ बैठक में शामिल होने की अनुमति दी है।…
रांची। हजारीबाग-रांची फोरलेन सड़क के सबसे खतरनाक हिस्सों में शामिल चरही घाटी के घुमावदार एक्सीडेंट जोन को बाईपास करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करीब 40 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ढाई से तीन किलोमीटर लंबी नई फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी कर रहा है। इस बाईपास के निर्माण से चरही घाटी के घुमावदार और दुर्घटनाप्रवण हिस्से को पूरी तरह दरकिनार किया जा सकेगा। एनएचएआई की ओर से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पिछले वर्षों में सड़क मरम्मत, सुरक्षा उपायों और अन्य तकनीकी प्रयोगों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन…
रांची। जेपीएससी मेधा घोटाला मामले की जांच के क्रम में सीआईडी ने जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीआईडी की रिमांड पर पूछताछ के दौरान श्वेता गुप्ता ने खुद को निर्दोष बताया था और यह भी कहा था कि अध्यक्ष एल. खियांग्ते के कहने पर ही उसने 11वीं व 13 जेपीएससी परीक्षाफल तैयार किया और परीक्षाफल का प्रकाशन किया। उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता के अनुसार परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा के अवकाश पर जाने व कार्मिक में योगदान के बाद आठ जून 2025 को जेपीएससी के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने उन्हें परीक्षा…
रांची। देवघर के पूर्व विधायक एवं जनता दल (यूनाइटेड) के नेता कामेश्वर नाथ दास का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। कामेश्वर नाथ दास वर्ष 2005 में जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक निर्वाचित हुए थे। उनके परिवार का लंबे समय से जनसेवा से जुड़ा इतिहास रहा है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कामेश्वर नाथ दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताते हुए…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार में ईको टूरिज्म के समग्र विकास को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्यटकों के लिए ट्रैकिंग रूट, बेसिक माउंटेनियरिंग एवं राॅक क्लाइंबिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए उनका पर्यटन की दृष्टि से बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे विकसित : ईको टूरिज्म के विकास से पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर…