Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद झारखंड सरकार के मंत्री दीपिका पांडे सिंह और इरफान अंसारी देर रात को रांची सदर अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने 16 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। इसके बाद देवेंद्र महतो अस्पताल से सीधे अपने घर चले गए। साथ ही हबीबा और राहुल का भी अनशन समाप्त कराया गया। भूख हड़ताल तोड़ने के बाद देवेंद्र महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज, हमारी भूख हड़ताल के 16वें दिन, हमने सम्मानजनक तरीके से…
अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दे दी है। मंदिर में दान के प्रबंधन में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों ने 27 जून को अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मंदिर में दान के प्रबंधन और संग्रह से संबंधित जांच के तहत एसआईटी ने दोनों से पूछताछ की। एनडीटीवी के अनुसार, उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने सोमवार…
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा इलाके में जुटे इन अपराधियों के ठिकाने पर सोमवार देर रात पुलिस ने जब दबिश दी, तो उन्होंने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हजारीबाग जिले की पुलिस से कोडरमा पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ अपराधी बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की…
नई दिल्ली । बिहार में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर पुलिस पर ‘अनुचित बल’ के इस्तेमाल के आरोपों से इनकार किया है। हलफनामे में बिहार सरकार ने कहा है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए थे। सीवान में पुलिसकर्मी द्वारा एके-47 से फायरिंग के मामले में राज्य सरकार ने कहा कि भीड़ में फंस जाने के बाद एक कांस्टेबल ने हवा में चार गोलियां चलाई थीं। बिहार सरकार के मुताबिक, एके-47…
रांची। ओरमांझी स्थित तरंगिनी लीकर्स प्राइवेट लिमिटेड’ बाटलिंग प्लांट में जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग द्वारा सील किए गए इस प्लांट से सील ताला तोड़कर सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य गायब कर दिए गए हैं। इसका खुलासा सोमवार को मजिस्ट्रेट जफर हुसैन के नेतृत्व में जांच टीम प्लांट का सील खोलने और भीतर मौजूद स्टॉक का मिलान करने पहुंची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील खोलने पहुंची जांच टीम ने देखा कि प्लांट का सील ताला पहले से ही टूटा हुआ था। इसके अतिरिक्त, परिसर के पीछे की दीवार भी क्षतिग्रस्त पाई गई। प्लांट के भीतर से अवैध शराब, स्प्रिट तथा सेल फॉर…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता की जांच में सीआईडी को लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांगते को जनवरी 2026 में ही परीक्षा में गड़बड़ी से संबंधित लिखित शिकायत मिल गई थी। शिकायत में टीडीपीएल के कर्मचारी अभय तिवारी पर सैकड़ों OMR शीट में कथित हेरफेर करने का आरोप लगाया गया था। सीआईडी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बावजूद मामले में तत्काल ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप है। बाद में छात्रों के व्यापक आंदोलन और मामले के तूल पकड़ने के बाद…
पटना। सरकार सोन नदी को फल्गू नदी से जोड़ने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसके तहत करीब नौ किलोमीटर पाइपलाइन और लगभग 22 किलोमीटर नहर की खुदाई के माध्यम से दोनों नदियों को जोड़ा जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद गया क्षेत्र में जल उपलब्धता की समस्या दूर होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कारिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (एनआइसीडीआइटी) की शीर्ष मानीटरिंग अथारिटी की तृतीय बैठक में यह जानकारी दी। बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की…
पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों को सोमवार रात नई जिम्मेवारी की अधिसूचना जारी की गई। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त परीक्षा पर्षद तथा बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पटना प्रमंडल में राजेश कुमार नए प्रमंडलीय आयुक्त बनाए गए हैं। पांच जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है। पटना प्रमंडल को मिला नया आयुक्त : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव राजेश कुमार को पटना प्रमंडल…
रांची। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल एजेंसी की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद आंदोलनकारी छात्र नेताओं ने इसे अपने लंबे संघर्ष की महत्वपूर्ण सफलता बताया। इस मुद्दे पर 16 दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह खुशी का अंतिम पड़ाव नहीं है और शिक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। 14 दिन से अनशन कर रही छात्रा हबीबा ने सरकार के फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह इस समय बेहद खुश हैं और लंबे संघर्ष के बाद…
रांची। झारखंड में 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों की सबसे बड़ी मांग मानते हुए वर्ष 2024 में आयोजित जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा टीडीपीएल नामक एजेंसी द्वारा राज्य में कराई गई सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में करीब साढ़े चार घंटे की चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 14वीं जेपीएससी…