Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद इस परीक्षा के जरिए चयनित होकर विभिन्न पदों पर कार्यरत अभ्यर्थियों में नाराजगी फैल गई। फैसले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी सोमवार को झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुट गए और सरकार के निर्णय के खिलाफ हंगामा किया। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के जरिए दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का विभिन्न सरकारी पदों पर चयन हुआ है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थी करीब एक साल से अलग-अलग विभागों में काम कर रहे हैं। परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा के…
रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शन और विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर हुए हंगामे के बाद राज्य सरकार ने विवादित निजी एजेंसी टीडीपीएल (TDPL) से जुड़ी सभी परीक्षाओं और पूरी प्रक्रिया को रद्द करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मामले के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद टीडीपीएल से जुड़ी हर गतिविधि को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसमें एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षाएं,…
रांची। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से तीन दिनों की पूछताछ के बाद सीआईडी ने सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईडी ने तीन दिन पहले उन्हें रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान खियांग्ते ने टीडीपीएल की इंट्री की कहानी सीआईडी को बतायी है। हालांकि, उन्होंने अभी भी स्वयं को निर्दोष बताया और कहा कि कई चीजें उनकी जानकारी में नहीं थीं। उन्होंने कहा कि टीडीपीएल कंपनी जेएसएससी में ब्लैकलिस्टेड नहीं थी. उसे डी-इंपैनल किया गया था. जहां तक जेपीएससी के सदस्यों तथा अभय तिवारी के आरोपों की बात है, तो यह सब बेबुनियाद है. जो…
रांची। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में झारखंड, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। अब तक वे झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी इस नई नियुक्ति से राज्य के राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को घोषित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में शामिल होने वाले…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा धांधली मामले में इसकी पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के PA बीएन राम को CID ने गिरफ्तार कर लिया । जेपीएससी में इंटरव्यू मैनेज करने के एवज में 40 लाख वसूलने का आरोप है। यह सीआईडी की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है और जांच एजेंसी ने 22वीं गिरफ्तारी की है. अजिता भट्टाचार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी हैं। अजिता भट्टाचार्य से भी बीते दिनों सीआईडी ने लंबी पूछताछ की थी। उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कौन हैं…
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के सिलसिले में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करें और उनके मुद्दे के समाधान के लिए उचित कदम उठाएं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण है और उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने यह पत्र 14 अगस्त को लिखा था, जिसे कांग्रेस ने सोमवार को जारी किया। कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार में…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अल-कायदा से प्रेरित होकर राज्य में जिहादी मॉड्यूल बनाने की कोशिश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के आधार पर एसटीएफ अधिकारियों ने रविवार को दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ और बिरलापुर इलाके में छापेमारी की। भांगर से जनादुल बेग और बिरलापुर से शफीक शेख को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उन पर सोशल मीडिया पर देश और सरकार विरोधी प्रचार करने का आरोप है। इस संबंध में नोडाखाली पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। बाद में एसटीएफ ने…
नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस से पहले आईएसआई समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी बहु-राज्यीय कार्रवाई कर इस आतंकी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सीमा-पार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 14 राज्यों में 253 लोग हिरासत में लिए गए हैं और नेटवर्क के खिलाफ 80 से अधिक एफआईआर और 200 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आईएसआई समर्थित आतंकी समूह ‘शहजाद भट्टी…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार…
रांची । झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने सोमवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में छापेमारी की। टीम आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी वर्ष 2024 में आयोजित सीजीएल परीक्षा के माध्यम से चयनित सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और परीक्षा से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि परीक्षा में किसी स्तर पर अनियमितता हुई थी या नहीं और यदि किसी अभ्यर्थी को अनुचित तरीके से लाभ मिला है तो उसकी पहचान…