Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया, मोदी ने कैप्टन स्मित के साहस को सराहा

    October 1, 2026

    734 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला, जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार

    October 1, 2026

    फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया, मोदी ने कैप्टन स्मित के साहस को सराहा
    • 734 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला, जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार
    • फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
    • बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
    • यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
    • Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
    • रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
    • विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » 734 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला, जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार
    Blog

    734 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला, जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार

    News MaatiBy News MaatiOctober 1, 2026Updated:October 1, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में सामने आए 734 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में एक साथ छापेमारी की। जमशेदपुर में कार्रवाई के दौरान ईडी ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। जांच पूरी होने के बाद ईडी की टीम पिता-पुत्र को अपने साथ रांची ले गई।

    ईडी की जांच के अनुसार, ईडी की टीम ने बिष्टुपुर इलाके में कारोबारी से जुड़े तीन ठिकानों पर तलाशी ली। होटल सोनेट के सामने स्थित ज्योति अपार्टमेंट में ज्ञानचंद जायसवाल के आवास-सह-कार्यालय की जांच की गई। इसके अलावा केएन रोड स्थित बीएस टावर के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद कारोबारी के फ्लैट और उनके अकाउंटेंट संजय पारेख से जुड़े ठिकाने पर भी दस्तावेजों तथा अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की गई।

    तलाशी अभियान के दौरान ईडी के 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी संबंधित ठिकानों पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई थी। टीम ने कारोबारी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग लेन-देन, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य कागजात खंगाले। अधिकारियों ने इस दौरान संबंधित लोगों से पूछताछ भी की। इसी मामले के सिलसिले में कोलकाता के दो ठिकानों पर भी ईडी की टीम ने कार्रवाई की।

    देर रात मेडिकल जांच के दौरान ज्ञानचंद जायसवाल और उनके बेटे ने हंगामा किया और खुद को मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाया। ज्ञानचंद जायसवाल ने अपना ब्लड प्रेशर बढ़ा होने की बात कहते हुए दवा नहीं मिलने की शिकायत भी की।

    बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई फर्जी कंपनियों, बिलों और अन्य कारोबारियों के माध्यमों का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किए जाने से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है। एजेंसी गिरफ्तार पिता-पुत्र से पूछताछ के माध्यम से कथित वित्तीय लेन-देन, कंपनियों के नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाने में लगी है।

    ईडी की जांच के अनुसार, पूरे नेटवर्क में 37 शेल कंपनियां बनाकर करीब 5,000 करोड़ रुपये के फर्जी चालान जारी किए गए। वास्तविक माल की आपूर्ति के बिना 734 करोड़ रुपए के आईटीसी का दावा किए जाने का मामला जांच के दायरे में है। जीएसटी इंटेलिजेंस की जांच के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

    एजेंसी के अनुसार, रैकेट में अमित उर्फ निक्की भालेरिया, कोलकाता के शिवकुमार देवड़ा उर्फ मोदित देवड़ा और अमित गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हैं। बीएस टावर स्थित सीए संजय पारेख के कार्यालय से ऑडिट पेपर, जीएसटी फाइलिंग लॉग और बैलेंस शीट भी जब्त की गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया, मोदी ने कैप्टन स्मित के साहस को सराहा

    October 1, 2026

    फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी

    October 1, 2026

    बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,438

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया, मोदी ने कैप्टन स्मित के साहस को सराहा

    By News MaatiOctober 1, 20264

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कैप्टन स्मित मछार के साहस और सूझबूझ…

    734 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला, जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार

    October 1, 2026

    फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी

    October 1, 2026

    बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया, मोदी ने कैप्टन स्मित के साहस को सराहा

    October 1, 2026

    734 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला, जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार

    October 1, 2026

    फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी

    October 1, 2026

    बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय

    October 1, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.