Author: News Maati

रांची। युवा सामाजिक और व्यापारिक संगठन जेसीआई (जुनियर चेंबर इंटरनेशनल) के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरूआत एक अक्टूरबर से होगी। 07 अक्टूबर तक चलनेवाला यह उत्सव रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगी। इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मेले में देश-विदेश के कई स्टॉल लगते हैं। यह जानकारी बुधवार को एक्सपो के चीफ कोआॅर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया की सात दिनों के इस उत्सव में कुल 400 स्टॉल्स देश के वभिन्न शहरों से लगेंगे, जिसमे बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट अप्स, आॅटोमोबाइल्स,…

Read More

पटना। आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के आरा और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान पटना से दिल्ली तक 16 भूखंड, मकान और फ्लैट से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। अमित वर्तमान में कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर पदस्थापित हैं। ईओयू के अनुसार, तलाशी में आरा, पटना और छपरा में स्वयं और स्वजनों के नाम पर खरीदे गए 11 भूखंडों के दस्तावेज मिले हैं। आरा के अवधपुरी में तीन मंजिला मकान और पकड़ी में 5.1 डिसमिल जमीन पर निर्माणाधीन…

Read More

भुरकुंडा (रामगढ़)। रामगढ़-हजारीबाग जिले की लाइफ लाइन कहे जाने वाली रिभर साईड-गिद्दी दामोदर पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहे प्रयासों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रौशन लाल चौधरी, निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो एवं अरगडा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार ने पुल का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। करीब 17 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इस पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। पुल निर्माण की योजना सीसीएल के सीएसआर मद से तैयार की गई है। निर्माण कार्य में झारखंड सरकार की ओर से 25…

Read More

नयी दिल्ली । रूस-ईरान प्रतिबंध कानून के तहत अमेरिका द्वारा भारत पर प्रस्तावित 100 प्रतिशत आयात शुल्क को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बातचीत के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। इस वार्ता के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग…

Read More

नयी दिल्ली। जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी व उनके बेटे तेजस्वी यादव सहित अन्य के खिलाफ राउज एवेन्यू की विशेष अदालत नए सिरे से मामले में दलीलें सुनेगी। बुधवार को विशेष न्यायाधीश प्रशांत कुमार ने कहा कि आरोप तय करने के बिंदु पर नई दलीलें रखने के लिए जांच एजेंसी कुछ और समय चाहती है। अदालत ने ईडी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए आरोप पर दलीलों को सुनने के लिए मामले को 14 अक्टूबर के लिए तय कर दिया। इससे पहले, विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने…

Read More

कटिहार। रैयतों की जमाबंदी में दर्ज त्रुटियों के सुधार और मृत पूर्वजों की जमीन को उनके वैध उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज करने के लिए राज्य में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को कटिहार सर्किट हाउस सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर तक चलने वाले जमाबंदी शुद्धिकरण एवं उत्तराधिकार नामांतरण विशेष अभियान के तहत इन विसंगतियों को दुरुस्त किया जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि नामांतरण या सुधार के क्रम में आवश्यकता पड़ी, तो स्थल मापी भी कराई जाएगी, जिसके लिए रैयतों…

Read More

नई दिल्ली,। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस और इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर अपनी गलतियों के लिए माफी मांगने और आत्मचिंतन करने के बजाय भ्रम फैलाने तथा मनगढ़ंत बातें करने का आरोप लगाया। चौहान की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब इंडी गठबंधन ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान किया है। भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर चौहान ने कहा कि कांग्रेस को अपनी गलतियों पर लगातार माफी मांगकर…

Read More

रामगढ़ । शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने अब सीधा मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की पूरी टीम सड़क पर उतरी और शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं चौक-चौराहों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां सड़क पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग को लेकर अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया, वहीं, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कई बड़े फैसले भी लिए गए। लोहार टोला और थाना चौक मार्ग सहित शहरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में…

Read More

रामगढ । केंद्र सरकार ने माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एमएमडीआर, योजना लागू कर पूरे देश में खान एवं खनिज का मूल्य एक करने का निर्णय लिया है। लेकिन झारखंड सरकार स्थानीय कोयला चोरों को बढ़ावा देने के लिए इस कानून का विरोध कर रही है। नतीजे के तौर पर राज्य सरकार का कोष भी भर नहीं पा रहा है। यह बातें बुधवार को रामगढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर आदित्य प्रसाद साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही। उन्होंने कहा कि खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) कानून से न सिर्फ राज्य और केंद्र सरकार को फायदा होगा,…

Read More

रांची। रांची के बड़गाईं अंचल के शांति नगर स्थित 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बुधवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में आरोप गठित कर दिया गया। विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। अदालत ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पढ़कर सुनाए, जिसे मुख्यमंत्री ने निराधार और गलत बताया। इसके बाद अदालत ने आरोप गठित करते हुए अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश दिया। अब मामले में ट्रायल चलेगा। अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।मामले में हेमंत…

Read More