Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
- एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
- DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
- IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा
- देश में 22 लाख करोड़ के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः गडकरी
- झारखंड में 1114 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपे
- रांची में भारी बारिश से निजी व सरकारी सभी स्कूल कल बंद
- गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्द आ…
Author: News Maati
नयी दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन के मंच से वैश्विक प्रगति के रोडमैप पर चर्चा कर दुनिया भर से आए मेहमान विदा हो गए। कूटनीतिक सफलता को लेकर भारत सरकार संतुष्ट है कि आतंकवाद पर चिंता जताते हुए सदस्य देशों ने सामूहिकता में पहलगाम हमले की निंदा की। भारत की मेजबानी में कई देशों के बीच खटास खत्म होती दिखी, लेकिन इस सबके बीच विपक्ष, खास तौर पर कांग्रेस ने भारत मंडपम की रसोई से शनिवार के रात्रि भोज के मैन्यू से सियासी खुराक ढूंढते हुए अपनी हांडी चढ़ा दी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता से लेकर पार्टी के…
रामगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा ही संकल्प, जन सेवा-प्रभु सेवा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, सुशासन, स्वच्छता, रक्तदान, जनकल्याण और युवाओं को सेवा भाव से जोड़ने सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त बातें प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन और सुशासन की यात्रा शुरू…
रांची। युवा दस्ता रांची की बैठक रविवार को श्री दुर्गा मंदिर, बड़ा तालाब परिसर में अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2026 की दुर्गापूजा को सफल बनाने की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्य सलाहकार समिति को सौंपी गई। बैठक में किशोर साहू, गोपाल पारीक, उपेंद्र रजक, महेश चंद्र लंकेश सिंह, प्रकाश चंद्र, मनीष साहू, अभय सिंह और संदीप रजक को मुख्य सलाहकार समिति में शामिल किया गया। समिति की उपस्थिति में युवा दस्ता की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का चुनाव…
रांची। रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर से चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में शामिल पांच आरोपितों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, प्रीतम और ज्ञानदीप के रूप में हुई है।घटना सात सितंबर की है। पुलिस के अनुसार, विधायक के बेटे सौरभ कुमार यूनिवर्सिटी गेट के पास अपने दोस्तों अमरदीप दुबे, अनमोल और रविशंकर के साथ खड़े थे। इसी दौरान अमरदीप की किसी बात को लेकर जूनियर छात्र लक्की राज…
पटना। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधान परिषद के चुनाव को ले जदयू ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। एक-दो दिनों के भीतर इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी। चुनाव नवंबर में है। जदयू को चार सीटों पर अपने प्रत्याशी देने हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू पुन: नीरज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाएगा। नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने इस बार के चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान तेज किया हुआ है। उनके लिए हाल ही में जदयू प्रदेश कार्यालय में उनसे जुड़े जिलों के विधायकों की बैठक…
रांची। राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में 80.60 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला सामने आया है। डॉ. दिवेश कुमार भगत के लिखित आवेदन पर पुलिस ने निखिल कुमार, उसकी पत्नी बबीता गुप्ता सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, डॉ. दिवेश कुमार भगत ने आरोप लगाया है कि उनके रिश्तेदार निखिल कुमार और उसकी पत्नी बबीता गुप्ता ने व्यवसाय बढ़ाने के नाम पर उनसे और उनकी पत्नी शालिनी भगत से आर्थिक सहयोग…
रांची (जिया सिंह)। जिंदल स्टील लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क तैयार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। करीब 1.85 किलोमीटर लंबी और चार लेन वाली इस सड़क को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इस परियोजना को कंपनी ने सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) के सहयोग से पूरा किया है। सड़क निर्माण में करीब दो लाख टन प्रसंस्कृत स्टील स्लैग का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि सड़क बनाने में पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक पत्थरों की जगह स्टील स्लैग का उपयोग किया…
नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हिस्सा लिया। अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग ने ब्रिक्स सहयोग को और मजबूत करने के लिए पांच नई पहलें प्रस्तावित कीं। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में 18वें शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संबोधन की जानकारी साझा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ओपन सोर्स और समावेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पहल पर बात करते हुए कहा…
नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का समापन हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘ब्रिक्स’ सिर्फ देशों का समूह नहीं बल्कि समाधान का इकोसिस्टम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ साझा विजन को नई दिशा देगा। पीएम ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य देशों का आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन में शामिल सभी सदस्यों का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि आपके महत्वपूर्ण विचारों और सुझावों ने हमारे सहयोग को व्यापकता भी दी है और गहराई भी दी है। आप सबकी…
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में एक हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर हमला हुआ है। शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। यह घटना वैशाली जिले के अदलपुर गांव में हुई। बताया गया कि यहां ‘हिंदू पुत्र संगठन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि के सामने अज्ञात अपराधियों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलियों के निशान घर के मुख्य गेट और खिड़कियों पर मिले हैं।…