Author: News Maati

रांची (जिया सिंह)। जिंदल स्टील लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क तैयार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। करीब 1.85 किलोमीटर लंबी और चार लेन वाली इस सड़क को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इस परियोजना को कंपनी ने सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) के सहयोग से पूरा किया है। सड़क निर्माण में करीब दो लाख टन प्रसंस्कृत स्टील स्लैग का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि सड़क बनाने में पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक पत्थरों की जगह स्टील स्लैग का उपयोग किया…

Read More

नई द‍िल्‍ली। नई द‍िल्‍ली में आयोज‍ित 18वें ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन के दूसरे सत्र में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हिस्सा लिया। अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग ने ब्र‍िक्‍स सहयोग को और मजबूत करने के लिए पांच नई पहलें प्रस्तावित कीं। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता माओ निंग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में 18वें श‍िखर सम्‍मेलन में राष्‍ट्रपत‍ि शी ज‍िनप‍िंग के संबोधन की जानकारी साझा क‍ी। व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, 18वें ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में अपने संबोधन के दौरान राष्‍ट्रपत‍ि शी जिनपिंग ने ओपन सोर्स और समावेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पहल पर बात करते हुए कहा…

Read More

नई द‍िल्‍ली। नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का समापन हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि ‘ब्रिक्स’ सिर्फ देशों का समूह नहीं बल्कि समाधान का इकोसिस्टम है। उन्‍होंने उम्मीद जताई कि ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ साझा विजन को नई दिशा देगा। पीएम ने आयोजन को सफल बनाने के ल‍िए सभी सदस्य देशों का आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्‍मेलन में शाम‍िल सभी सदस्‍यों का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा क‍ि आपके महत्वपूर्ण विचारों और सुझावों ने हमारे सहयोग को व्यापकता भी दी है और गहराई भी दी है। आप सबकी…

Read More

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में एक हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर हमला हुआ है। शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। यह घटना वैशाली जिले के अदलपुर गांव में हुई। बताया गया कि यहां ‘हिंदू पुत्र संगठन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि के सामने अज्ञात अपराधियों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलियों के निशान घर के मुख्य गेट और खिड़कियों पर मिले हैं।…

Read More

दुबई। महिला एशिया कप 2026 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज, रविवार (13 सितंबर) को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है। ग्रुप-ए में अपने सभी मैच जीतकर टीम इंडिया 6 अंकों के साथ शीर्ष पर रही। ग्रुप चरण में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में मात दी थी, जहां पाकिस्तानी टीम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने न्यूनतम स्कोर (55 रन) पर ढेर हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में…

Read More

नई दिल्ली। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बढ़ते डीप-टेक और इनोवेशन इकोसिस्टम की सराहना की। उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स एक्सपोजि‍शन’ का दौरा ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर इस दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “भारत से नवाचार, दुनिया के लिए समाधान! मैंने ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ भारत इनोवेट्स का दौरा किया। हमारे युवाओं की ऊर्जा और समर्पण पर गर्व है।” इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग,…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन से जुड़े मुद्दों और एक-दूसरे के बाजारों तक सार्थक एवं पूर्वानुमेय पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने लोगों के बीच संपर्क में हुई प्रगति का स्वागत किया और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, व्यापारिक संबंधों तथा दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही को और बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। बयान में कहा गया कि…

Read More

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन में परोसी गई देश की सांस्कृतिक विविधता वैश्विक मेहमानों के लिए भारत ने अपनी समृद्ध और विविध खाद्य संस्कृति का अनूठा खजाना खोल दिया है। इस भव्य आयोजन में दुनिया भर से पहुंचे राष्ट्राध्यक्षों और मेहमानों की थाली में भारत के कोने-कोने की खास क्षेत्रीय डिशेज के साथ-साथ हमारी पारंपरिक माटी की महक वाले ‘श्री अन्न’ (मोटे अनाज/मिलेट्स) को विशेष रूप से परोसा जा रहा है। आइटीसी होटल्स के महाप्रबंधक रजनीश मल्लर और कॉरपोरेट शेफ मनीषा भसीन ने इस विशेष भोज की तैयारियों के पीछे की अनूठी कहानियों को साझा करते हुए बताया कि कैसे यह…

Read More

नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की बेटी जहरा पेजेश्कियान शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक विरासत एवं सांस्कृतिक धरोहर का करीब से देखा। वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन स्थल के पास स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाजार भी गईं। ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, ईरान के राष्ट्रपति की बेटी जहरा ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय को देखा, जिसमें भारत के प्रधानमंत्रियों के योगदान और विरासत को प्रदर्शित किया गया है। दूतावास ने उनकी यात्रा का एक वीडियो भी साझा किया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री…

Read More

रांची। झारखंड में सरकार बिना ट्रांजिट परमिट के खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने की मंशा से आगे बढ़ गई है।अब झारखंड के रास्ते खनिज पदार्थों की परिवहन करने वाले वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को इसके लिए शुल्क चुकाना होगा।बिहार समेत अन्य पड़ोसी राज्यों से बालू, गिट्टी, बोल्डर और पत्थर जैसे लघु खनिज लेकर झारखंड की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) पूरी तरह से अनिवार्य होने जा रहा है। जल्द ही इस नए नियम को लागू किया जाएगा। शुक्रवार को खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल की…

Read More