Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 2020 बैच के दो जूनियर डॉक्टर समीर लाल और सक्षम सिंह की डिमना लेक में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं साथी छात्र और फैकल्टी गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी के मुताबिक, 2020 बैच के तीन इंटर्न डॉक्टर समीर लाल, सक्षम सिंह और डॉ यश देर रात डिमना लेक पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें से एक का मोबाइल फोन तालाब के गहरे पानी में गिर गया। फोन निकालने और एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में समीर और…
पटना। राजद के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भाजपा में होंगे शामिल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। स्वयं मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत में भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वह पिछले कई महीनों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी बातें रखते रहे, लेकिन उनकी शिकायतों और सुझावों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उनका कहना है कि करीब 20 वर्षों तक उन्होंने राजद के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन बदले…
पटना । बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा, जन सुराज और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इस सीट पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा ने इस सीट से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार किसी चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं। दूसरी ओर, राजद ने रेखा गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया…
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन खत्म करने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें लिखा है, “भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत!” सोनम वांगचुक वीडियो संदेश में कह रहे हैं, “केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की शीर्ष संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा है। इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया और संसद में नीट पेपर और परीक्षाओं की प्रणाली पर चर्चा करने का आश्वासन…
रांची। राजधानी रांची के अशोक नगर स्थित बड़े कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान की पत्नी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वहीं, मुख्य आरोपी इरफान की तलाश में झारखंड पुलिस बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इरफान चोरी से अर्जित रकम का इस्तेमाल अपने गांव में…
नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस ने नेतृत्व में बड़े बदलाव का ऐलान करते हुए झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी आशीष कुमार दाश को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। वह 1 अप्रैल 2027 से पदभार ग्रहण करेंगे और 31 मार्च 2032 तक पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों के साथ इस नियुक्ति की घोषणा की। आशीष कुमार दाश वर्तमान सीईओ एवं एमडी सलिल पारेख का स्थान लेंगे।नई जिम्मेदारी मिलने…
वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को भारत समेत 60 देशों से होने वाले आयात पर 10% और 12.5% का नया टैरिफ लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि इसका मकसद व्यापारिक साझेदारों को मजबूरन मजदूरी यानी forced labour से बने सामान के खिलाफ सख्ती बरतने के लिए प्रेरित करना है। हालिया नीतिगत बदलावों के बाद भारत अब कम यानी 10% वाली दर के दायरे में आता है। 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत लगाए गए ये नए टैरिफ शुक्रवार को रात 12:01 बजे EDT से लागू होंगे। ये उस अस्थायी 10% ग्लोबल टैरिफ की जगह लेंगे…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार कड़ी कार्रवाई करने के पक्ष में है। इससे जुड़ा एक मसौदा शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में पेश किया जाएगा। पीएम ने कहा कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्र और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है इसलिए पेपर लीक की घटना से निपटने को लेकर अब तक पिछले ढाई महीने में अनेक कदम उठाए गए। गुनाहगारों को पकड़ा…
नई दिल्ली। एक ओर जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने लगभग रात 12 बजे एक वीडियो शेयर करते हुए वादा किया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और इसके लिए कैबिनेट में बड़ा फैसला भी किया जाएगा तो इसके कुछ ही मिनटों बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। एनटीए पेपर लीक के गुनहगारों के खिलाफ आंदोलन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम ने लगभग 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की। यह फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत के बाद सामने आया। एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें केंद्रीय…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में जेपीएससी की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) निरस्त करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार और जेपीएससी को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सरकार और जेपीएससी के जवाब दाखिल होने के बाद अदालत ने प्रार्थी को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। इस संबंध में प्रार्थी राजेश प्रसाद की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि आयोग की ओर…