Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के घर ताबड़तोड़ छापे, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 6 आतंकवादी ढेर; 4 जवानों की मौत
- अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें
- बिना चीन परमिट कैलाश मानसरोवर यात्रा पड़ सकती है भारी, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
- लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
- सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
- झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
- भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
Author: News Maati
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में लोकायुक्त और सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति से संबंधित मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के जवाब पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि जल्द ही लोकायुक्त का नाम राज्यपाल को अनुमोदन के लिए भेजा जाए। अदालत ने कहा कि सरकार मामले में बार-बार समय ले रही है। जब नियुक्ति समिति ने लोकायुक्त के नाम की अनुशंसा कर दी है, तब फिर से समय मांगा जाना उचित नहीं है। अदालत ने कहा कि…
पटना । बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच नई सरकार के लिए अगले दो दिन अहम माने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय कायम है। माना जा रहा है कि मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नाम पर मुहर लगने के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। एनडीए ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। विधायकों से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में पटना से…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और संकेतों में कड़ी चेतावनी भी दी। बीरभूम जिले के खैरासोल में आयोजित रैली के दौरान शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘कट-मनी सिंडिकेट’ के जरिए आम लोगों का शोषण किया गया है और भाजपा की सरकार बनने के…
मेदिनीनगर । झारखंड के पलामू जिले में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक प्रज्ञा केंद्र संचालक और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के पास हुई इस वारदात में महिला संचालक के पैर में गोली लगी है, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। अपराधी दंपती से करीब तीन लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के बरवाडीह निवासी शमा परवीन पलामू के हुटार में प्रज्ञा केंद्र का संचालन करती हैं। सोमवार को वह अपने पति इसराफील के साथ बाइक से बरवाडीह से हुटार जा रही…
रांची। सुप्रीम कोर्ट में हजारीबाग के सेवायत जमीन की खरीद-बिक्री मामले में निलंबित आइएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जवल भुइयां की कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान की है। अदालत ने विनय चौबे को देश नही छोड़ने और गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त लगाई और उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने का भी निर्देश दिया है। हालांकि वे अभी जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे, क्योंकि हजारीबाग में ही एक अन्य जमीन घोटाले से संबंधित मामले में उन्हें आरोपित बनाया गया है। सुनवाई के…
रांची। रांची विश्वविद्यालय में लंबे समय से जारी शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और सत्र में हो रही देरी को लेकर सोमवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। विभिन्न छात्र संगठनों, विशेषकर NSUI के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली अब उच्च शिक्षा के मानकों के अनुरूप नहीं रह गई है। लगातार लेट चल रहे सत्र के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। समय पर डिग्री और अंकपत्र नहीं…
मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया इलाके में एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की टांगी (कुल्हाड़ी) से काटकर हत्या कर दी और उसके कुछ ही घंटों बाद स्वयं भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्ट्या इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग से उपजा विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और उसकी ममेरी बहन खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। खुशबू अपने मामा के घर रहकर…
रांची । झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक और एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद किया गया। यह घटना माझिटोली पागला बाबा रोड के समीप की है। एक साथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण पागला बाबा रोड की ओर निकले, तो उन्होंने पेड़ से लटकते हुए दो शव देखे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृत युवक और युवती की उम्र लगभग…
नई दिल्ली । पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ‘लैंड फॉर जॉब’ (जमीन के बदले नौकरी) घोटाले में लालू प्रसाद यादव को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया। लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की एफआईआर और चार्जशीट रद्द करने की अपील करते हुए याचिका दाखिल की थी। सोमवार को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एनके सिंह की पीठ ने मामले में सुनवाई की। सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी गई। हालांकि,…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में शामिल होने से पहले कहा कि यह कार्यक्रम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को एक मंच पर लाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत’ के निर्माण के प्रयासों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर संवाद को आगे बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज सुबह 11 बजे, मैं दिल्ली में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में हिस्सा लूंगा। यह कार्यक्रम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को एक मंच पर लाता है। यह ‘विकसित…