Author: News Maati

रांची। पलामू जिले के चर्चित जमीन कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया । उसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के झांसी से हुई है। आरोपी गिरफ्तारी के डर से पिछले दो महीने से वहां छुप कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया और गुरुवार को पलामू लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस हत्याकांड में अब तीन आरोपियों की गिरफ्तारी शेष रह गई है। पुलिस इसके लिए कई स्तरों पर छापामारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने गुरुवार को एसपी कार्यालय सभागार में पत्रकारों को जानकारी…

Read More

रांची । नीट और जेपीएससी में कथित गड़बड़ियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी तनातनी अब सड़क पर पहुंच गई है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था। इसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ता नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यालय घेराव करने पहुंचे और पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया।इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। दोनों तरफ से पत्थर, टमाटर, अंडे और पानी की बोतलें फेंकी गईं। धक्का-मुक्की…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी राजीव लोचन बख्शी के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के प्रमाणों की जांच के लिए लोकायुक्त को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। मरांडी ने गुरुवार को लिखे पत्र के जरिए लोकायुक्त को साक्ष्य के साथ सभी पहलुओं से अवगत कराया है। उन्होंने लोकायुक्त से राजीव लोचन बख्शी के विरुद्ध पद के दुरुपयोग और सरकारी धन की अकूत लूट के आरोप में अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) से फॉरेंसिक ऑडिट सुनिश्चित कराते हुए कड़ी कार्रवाई…

Read More

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले में अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है । सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने आरोपियों पर हाल ही में लागू हुए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 यानी नए नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा चलाने का फैसला किया है। दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए राज्यों और संबंधित हाईकोर्ट को फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक के मामले में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को कड़ी और सख्त सजा…

Read More

नई दिल्ली । इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने जमानत रद्द करते हुए तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह भी कहा कि यदि मुकदमे की सुनवाई में देरी होती है तो छह महीने बाद सोनम रघुवंशी दोबारा जमानत याचिका दाखिल कर सकती हैं। सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसी पर सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में जमीन कारोारी रमेश ठाकुर की हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या में मृतक के तीन करीबी दोस्तों की संलिप्तता सामने आई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह खोरहाटोली इलाके से रमेश ठाकुर का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।…

Read More

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की मौत के कुछ घंटे बाद प्रशासन ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के मकान ढहा दिए। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय आतंकवादी आदिल ठोकर और हारून रशीद गनई के मकान बुधवार और गुरुवार की रात ध्वस्त कर दिए गए। उन्होंने बताया कि ये कार्रवाई बुधवार दोपहर अनंतनाग के लाल चौक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की एक आतंकवादी द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ ही घंटे बाद की गई। कश्मीर में इससे…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली सीजेपी प्रोटेस्ट में एक नया मोड़ सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हिस्ट्रीशीटर का कनेक्शन सामने आया है । 20 जुलाई के प्रदर्शन में कुख्यात बदमाश हाफी अफजल नारेबाजी करता दिखा है. उसका एक वीडियो सामने आया है । इसमें हिस्ट्री शीटर हाफी अफजल अपने समर्थकों के साथ आवाज बुलंद करते दिखा है. वह जेल की सजा काट चुका है. उसकी पत्नी आम आदमी पार्टी की पार्षद है । दरअसल, जंतर-मंतर प्रदर्शन और 20 जुलाई की हिंसा में हिस्ट्री शीटर का कनेक्शन सामने आया है । हाफी अफझल नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का नामी…

Read More

पटना। दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के जोरदार प्रदर्शन में आईजी समेत कई पुलिसवालों को भी चोट लगी। कई छात्र भी जख्मी हुए। प्रशासन को शायद ये अंदाजा नहीं था कि हालात इस तरह से बेकाबू हो जाएंगे। पटना में छात्रों ने तो कई पत्रकारों को भी पीटा। सम्राट चौधरी सरकार एक्शन में आ गई है। पटना में इस बड़े प्रदर्शन के बाद अब पूरे बिहार में सरकार ने एक तरह से प्रशासनिक अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिलों के एसपी को अलर्ट पर रहने…

Read More

नई दिल्ली । देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर बढ़ते जनाक्रोश और जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द और कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और अन्य जरूरी…

Read More