Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    November 20, 2026

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान
    • अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा
    • मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे
    • झारखंड में चौकीदार ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, एसीबी ने की छापेमारी और पांच लाख से अधिक नकद बरामद
    • रामगढ़ में झामुमो नेता पर महिला से दो साल तक शारीरिक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
    • पीएम मोदी कल बिहार में 34,470 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
    • देवउठनी एकादशी के अवसर पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 50 लाख श्रद्धालुओं ने की पंचकोसी परिक्रमा
    • कट्टा-AK47 और जातीय दबदबे वाले भोजपुरी गानों पर बिहार पुलिस सख्त, 45 के खिलाफ FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पीएम मोदी कल बिहार में 34,470 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
    Blog

    पीएम मोदी कल बिहार में 34,470 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

    News MaatiBy News MaatiNovember 20, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 1:15 बजे प्रधानमंत्री वैशाली जिले में नीतीश सेतु का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 2 बजे वह वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनानाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचा, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। इनका उद्देश्य पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार लाना है। नीतीश सेतु राष्ट्र को समर्पित करेंगे : प्रधानमंत्री गंगा नदी पर बना नीतीश सेतु राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह एक एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेयड पुल है, जिसे लगभग 4,280 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। 19.7 किलोमीटर लंबी यह परियोजना पटना जिले में एनएच-22 पर स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली जिले में एनएच-322 पर स्थित बिदूपुर से जोड़ती है। इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़कें शामिल हैं।यह पुल गंगा नदी को पार करने के लिए एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त मार्ग प्रदान करेगा, जिससे मौजूदा महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा और उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यात्रा का समय भी घटेगा। इससे विशेष रूप से राघोपुर दियारा के निवासियों को लाभ होगा, क्योंकि पटना और स्वास्थ्य सेवा व शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुंच बेहतर होगी। यह परियोजना कृषि उत्पादों और औद्योगिक सामानों की आवाजाही को आसान बनाएगी, बाजारों तक पहुंच में सुधार करेगी और पूरे क्षेत्र में व्यापार-वाणिज्य को बढ़ावा देगी, जिससे बिहार के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।प्रधानमंत्री 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की कई प्रमुख बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रमुख सड़क परियोजनाओं में एनएच-19 के औरंगाबाद-चोरदाहा खंड को छह-लेन का बनाना, एनएच-227एफ का चोरमा-बैरागनिया खंड और एनएच-327 का उमागांव-सहरसा खंड शामिल हैं। ऊर्जा क्षेत्र में प्रधानमंत्री 1,320 मेगावाट की बक्सर थर्मल पावर परियोजना की यूनिट-2 (660 मेगावाट) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही ऊर्जा विभाग के अंतर्गत बिजली वितरण और पारेषण से जुड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। इनमें 1,130 करोड़ रुपए से अधिक की आरडीएसएस लॉस रिडक्शन परियोजनाएं भी शामिल हैं।अन्य परियोजनाओं में नहरों और तटबंधों की मरम्मत व मजबूती, नवादा के फुलवरिया बांध पर एक फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट और कहलगांव में सीवरेज बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। प्रधानमंत्री शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय विद्यालयों, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि, खेल और लोक प्रशासन से जुड़ी इमारतों और सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 14,450 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें प्रमुख हैं एनएच-139डब्ल्यू के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड को चार-लेन का बनाना, जिस पर 3,800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी और पीरपैंती सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए पावर इवैक्यूएशन परियोजना, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3,350 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री बेगूसराय, बिहारशरीफ, पूर्णिया, हाजीपुर, मोतिहारी, दानापुर, खगड़िया, समस्तीपुर, बोधगया, सीतामढ़ी, सहरसा और अन्य शहरी क्षेत्रों में सीवरेज और जलापूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।प्रधानमंत्री 100 पीएम-ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे राज्य में स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को और बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 26,900 से अधिक लाभार्थियों के लिए ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो शहरी परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    November 20, 2026

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,160

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026856
    Don't Miss
    Blog

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    By News MaatiNovember 20, 20262

    रांची। विश्व बाल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांके स्थित आवासीय कार्यालय…

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026

    झारखंड में चौकीदार ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, एसीबी ने की छापेमारी और पांच लाख से अधिक नकद बरामद

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    November 20, 2026

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026

    झारखंड में चौकीदार ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, एसीबी ने की छापेमारी और पांच लाख से अधिक नकद बरामद

    November 20, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.