Author: News Maati

समस्तीपुर। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कूपे से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार नेहा झा के मामले की जांच अब रेलवे की विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने एसआईटी का गठन किया है। शराब तस्करी के इस कथित नेटवर्क की जांच की जिम्मेदारी समस्तीपुर के नए रेल डीएसपी को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व वाली टीम में समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। पुलिस को अब तक मिले इनपुट के आधार पर नेहा के परिवार के कुछ सदस्यों के पूर्व में शराब…

Read More

धनबाद। धनबाद में शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में राजस्थान के एक युवक और उसके परिवार को शादी का झांसा देकर धनबाद बुलाया गया। आरोप है कि पहले उनसे शादी की खरीदारी कराई गई और फिर एक गांव में ले जाकर युवती की मांग में सिंदूर भरवाकर शादी का नाटक किया गया। इसके बाद जब लड़के वालों ने उनके घर जाकर भोजन करने से इनकार किया, तो उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया गया। मामले की जांच करते हुए धनबाद पुलिस ने…

Read More

रांची। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत से राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और परीक्षा परिणाम में हेरफेर से जुड़े मामले में किंगपिन अभय कुमार तिवारी को राहत नहीं मिली। अदालत ने बुधवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अभय तिवारी 22 जुलाई से न्यायिक हिरासत में है। उसने 29 जुलाई को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। सीआईडी ने अदालत में आरोप लगाया कि अभय तिवारी टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर रहते हुए परीक्षा घोटाले में मध्यस्थ और सुविधा देने वाले की भूमिका में था। जांच के दौरान आरोपित पर अभ्यर्थियों को झांसा देकर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के साथ प्रधानमंत्रीजनसेवा में एक संवैधानिक प्रमुख (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री) के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस बार दोनों संयोग के मद्देनजर भाजपा ने जन सेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर यानि एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाने का का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर बताया कि भाजपा हर…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को एक बार फिर सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। बुधवार को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित पुरस्कारों के 16वें संस्करण में विशेष रूप से प्रस्तुत मूल रिपोर्टों में सर्वोच्च श्रेणी में मान्यता प्राप्त, यह समिति संसद के दोनों सदनों की उन केवल चार संसदीय समितियों में से एक है जिन्हें इस वर्ष इस प्रमुख…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे की तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। इससे पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क में करीब 656 किलोमीटर की वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। वैष्णव ने बताया कि मंजूर परियोजनाओं में खड़गपुर-झारसुगुड़ा (बागदेही) चौथी लाइन, कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन के कथित फजीर्वाड़े से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित हेमंत सोरेन की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए 16 सितंबर तक का समय दिया है। हेमंत सोरेन की ओर से ईडी कोर्ट द्वारा डिस्चार्ज याचिका को खारिज किए जाने के आदेश पर रोक लगाने के साथ मामले की आगे की कार्यवाही पर भी रोक लगाने का आग्रह किया गया।ईडी की विशेष अदालत इस मामले…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के अशोकनगर में एक पूर्व नौकरशाह की कथित करोड़ों रुपये की संपत्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले की जांच कराने और संपत्ति की खरीद में धन के स्रोत का पता लगाने की मांग की है। मरांडी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि चर्चा है कि अपनी कथित गतिविधियों को लेकर विवादों में रहे एक पूर्व नौकरशाह ने अशोकनगर में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये के भूखंड और मकान का सौदा किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित पूर्व अधिकारी के पास रांची…

Read More

गिरिडीह। साइबर थाने में पदास्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कुमार गौतम को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी बुधवार की दोपहर को हुई । गिरफ्तारी के बाद अवर निरीक्षक को एसीबी टीम अपने साथ लेकर धनबाद चली गई । गिरफ्तारी की पुष्टि एसीबी धनबाद ने की है । दरअसल, धनबाद एसीबी की टीम ने जाल भी ऐसा ही बुना कि पुनीत सिंह गौतम उसमें फंस गये। बताया गया 30 हजार की घूस की रकम लेने की शिकायत जीवलाल मंडल ने की थी। जिसके बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और…

Read More

जमशेदपुर। पुलिस ने नागरिकों को पुलिस सेवाओं और जरूरी जानकारियों की आसान पहुंच उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट लॉन्च किया। व्हाट्सऐप आधारित इस सुविधा के जरिए नागरिक मोबाइल फोन से विभिन्न पुलिस सेवाओं की जानकारी लेने के साथ आवेदन और शिकायतों की स्थिति भी जान सकेंगे। इससे सामान्य कार्यों के लिए पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।एसएसपी एहतेशाम वकारिव ने बताया कि चैटबॉट का इस्तेमाल बेहद आसान है। नागरिक अपने व्हाट्सऐप से 9471167577 नंबर पर केवल ‘हाय’ लिखकर भेजकर इससे जुड़ सकते हैं। पुलिस की ओर से जारी क्यूआर कोड स्कैन कर भी…

Read More