Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के घर ताबड़तोड़ छापे, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 6 आतंकवादी ढेर; 4 जवानों की मौत
- अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें
- बिना चीन परमिट कैलाश मानसरोवर यात्रा पड़ सकती है भारी, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
- लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
- सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
- झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
- भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
Author: News Maati
रांची। पदम मुनि जी महाराज ने रविवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड आॅर्गनाइजेशन (जीतो) के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय है विश्व कल्याण के लिए विशेष एवं संगठित प्रयास करने का। गुरुदेव के सान्निध्य में विश्व नवकार मंत्र दिवस के आयोजन का संदेश दिया । आचार्य ने अपनी विनम्रता का परिचय देते हुए कहा कि मैंने केवल एक बिंदु दिया है, मेरा नाम कहीं भी प्रमुखता से न आए, जो उनके त्याग और साधुता का अनुपम उदाहरण है। पिछले दो वर्षों…
नई दिल्ली। बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को रविवार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके लिए आज से कल के बीच कभी भी पटना आ सकते हैं।भाजपा संसदीय बोर्ड ने चौहान को बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आधिकारिक पत्र जारी कर यह…
रांची। झारखंड में उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा से पहले पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 100 से भी अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये सभी कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र से तैयारी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, तमाड़ के रंगमाटी इलाके में एक भवन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया। मौके से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है, जिनकी जांच की जा रही है। हिरासत में लिए…
मुंबई | भारतीय पार्श्व गायन की सबसे प्रदीप्त नक्षत्र, आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कल शनिवार को कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया था। देश और दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन रविवार दोपहर यह दुखद खबर सामने आई। आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र में 1943 में अपने गायन सफर की शुरुआत की थी। उनके निधन के साथ ही…
वाशिंगटन। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर 20 घंटे से भी ज्यादा समय तक बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि इस्लामाबाद में 20 घंटे से ज्यादा चली बातचीत के बाद भी ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो पाया। उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान का वाशिंगटन की शर्तें मानने से इनकार करना अमेरिका से कहीं ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। उपराष्ट्रपति वेंस ने रविवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कहा, “हम 21 घंटे से इस पर बात कर रहे हैं और ईरानियों के…
यरूशलम/बेरूत | मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीदों और युद्ध की हकीकत के बीच की खाई गहरी होती जा रही है। एक तरफ इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि युद्धविराम की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों को और तेज कर दिया है। IDF की कार्रवाई: 24 घंटे में 200 हमलेइजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि पिछले 24 घंटों के भीतर लेबनान में हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है।वायु और थल सेना का तालमेल: इजरायली वायुसेना…
रामगढ़। ठग अक्सर अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए पुलिस के नाम का इस्तेमाल करते रहे हैं। रामगढ़ शहर में भी कुछ ऐसे ही ठगों ने फर्जी पुलिस बनकर लाखों रुपये मूल्य के जेवर चुरा लिए हैं। यह मामला तब उजागर हुआ जब दुकानदार ने अपने सामान को मिलाया, तो पता चला कि लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर गायब हो गए हैं। शनिवार को रामगढ़ थाने में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूूत उपलब्ध कराया है। रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी, चितरपुर निवासी राजेश कुमार रांची जिले के ओरमांझी में जेवर दुकान है। वे…
रांची। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अरविंद प्रसाद बताया गया है। वह मूल रुप से बिहार के आरा का रहने वाला है। इसके पास से स्टांप एवं पैड, दिल्ली क्राइम ब्रांच का एक फर्जी आईकार्ड, तीन कैंटिन स्मार्ट कार्ड, एमईएस का दो फर्जी आईकार्ड, एचसीएल इंटरप्राइजेज का एक फर्जी आईकार्ड, चार आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, वोटर आईकार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, दो सीम कार्ड, एक ट्रेंनिंग बुकलेट, एग्रिमेंट पेपर, ज्वाईनिंग एवं पोस्टिंग इनफॉरमेंशन से संबंधित एक लेटर, पांचवा…
रांची। रांची बीसीआई टाइटेनियम की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में औपचारिक रूप से किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। बैठक में सर्वसम्मति से अनुज अग्रवाल को अध्यक्ष, संतोष सोनी को उपाध्यक्ष, सुदर्शन अग्रवाल को सचिव और अमिताभ भेंगराज को कोषाध्यक्ष चुना गया। शिव कुमार ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीसीआई टाइटेनियम…
रांची। रांची जिला प्रशासन की ओर से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ 13 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मोरहाबादी स्थित रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉल में अपराह्न 1:00 बजे से होगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री करेंगे। इस दौरान शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन प्रक्रिया, विद्यालयों की जिम्मेदारियों और अनुपालन पर विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला स्तर पर गठित शुल्क समिति के गठन, उसकी कार्यप्रणाली और…