Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने अवमानना के एक मामले में कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने के मामले में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत में हुई। दरअसल एकल पीठ में सचिव ने स्वयं उपस्थित होकर जेटेट कराने का आश्वासन दिया था। अदालत ने सचिव से पूछा है कि न्यायालय के निर्देश का अनुपालन नहीं करने के लिए उनके खिलाफ अवमानना का आरोप (चार्ज) क्यों नहीं तय किया जाए। इस मामले में पूर्व में उच्च न्यायालय ने तीन महीने के…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मुद्दा छाया रहा। विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के कारण विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12.30 बजे तक और बाद में सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र और युवा बारिश के बीच सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। राज्य में जेपीएससी…
नई दिल्ली । राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को फिर से मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर बयान दें। गृह मंत्री के बयान की विपक्ष की मांग और लगातार नारेबाजी के बीच संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। खरगे ने दावा किया कि राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने अमित शाह को निर्देश जारी किया था। हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के इस दावे का खंडन किया। उन्होंने कहा,…
रांची। JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का एक हाथ से लिखा ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चार नियमों वाले इस पोस्टर में आंदोलन को मुद्दे तक सीमित रखने, किसी पर आरोप नहीं लगाने और संवैधानिक तरीके से विरोध करने की बात कही गई है। लोग इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मिसाल बता रहे हैं। पोस्टर में कहा गया है कि मंच का इस्तेमाल सिर्फ आंदोलन के उद्देश्य के लिए किया जाएगा। इसमें किसी तरह की राष्ट्रीय, राष्ट्र-विरोधी, राजनीतिक या जातिगत टिप्पणी नहीं करने की बात कही गई है ।यानी…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षा में अनियमिताओं का मुद्दा छाया है।सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी-जेएसएससी की विवादित परीक्षाओं को रद कर अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग उठाई। जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार ने विपक्ष से पहली और दूसरी सिविल सेवा परीक्षा पर भी जवाब देने को कहा। इसके बाद भाजपा विधायक आसन के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। भाजपा विधायक आसन के समीप…
रांची । झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सैकड़ों अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। कई छात्र अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर भी हैं। छात्रों का आरोप है कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली आम हो गई है। अमीर लोगों के लिए पेपर पहले से लीक हो जा रहे हैं, जबकि गरीब और मेहनती छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा…
रांची । 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सर्विस परीक्षा में गड़बड़ी और परीक्षार्थियों से अवैध धन उगाही मामले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष टीम ने कार्रवाई और तेज कर दी है। सीआईडी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित हथबोर गांव में छापेमारी कर मामले के मुख्य आरोपी मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय तिवारी के ससुर विकास पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। विकास पांडेय स्थानीय सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। सीआईडी की टीम ने हथबोर स्थित आवास पर विकास पांडेय से घंटों…
नई दिल्ली। यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से होने वाले भुगतान पर अब शुल्क लगाने का रास्ता तो साफ होता दिख रहा है, लेकिन इस शुल्क से ट्रांजेक्शन से जुड़ी 71 प्रतिशत राशि मुक्त रह सकती हैं। टैक्स संबंधी नियमों में संशोधन के लिए लाए गए बिल को गुरुवार को लोकसभा से पारित कर दिया गया। हालांकि इस बिल में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि यूपीआई से जुड़े किस प्रकार के या कितनी रकम के बाद के ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाए जाएंगे। जानकारों व वित्त मंत्रालय दोनों का कहना है कि यह आरबीआई और नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ…
रांची । जेपीएससी, जेएसएससी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार के साथ प्रस्तावित वार्ता को लेकर आंदोलनकारियों ने गुरुवार को 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा कर दी। प्रतिनिधिमंडल में आठ छात्र प्रतिनिधियों के अलावा दो पत्रकार और एक अधिवक्ता को शामिल किया गया है। हालांकि, आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि वार्ता के दौरान सरकार के समक्ष केवल छात्र प्रतिनिधि ही अपनी मांगें और पक्ष रखेंगे। छात्र प्रतिनिधियों में रविन्द्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक…
रांची। जेपीएससी से 1,645 और जेएसएससी से 21,965 पदों पर नियुक्ति होगी। गुरुवार को झारखंड विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा पेश की गई एक्शन टेकेन रिपोर्ट (एटीआर) में कार्मिक विभाग ने इसकी जानकारी दी है। यह रिपोर्ट बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणाओं पर विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित है। इसमें कहा गया कि जेपीएससी के माध्यम से वर्ष 2020 से अबतक कुल 3,377 पदों पर नियुक्ति हुई है। वहीं, 798 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है, जबकि 847 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन…