Author: News Maati

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों को करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और लोक सेवा के लिए प्रेरित करने की दिशा में नई पहल शुरू की है। इसके तहत जिलों में तैनात युवा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर महीने कम से कम एक इंटरमीडिएट विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं का सर्वांगीण विकास और उनकी क्षमताओं का बेहतर उपयोग राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समय पर उचित मार्गदर्शन और सकारात्मक परामर्श मिलने…

Read More

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपरा डीह गांव स्थित बंद पड़े गैस प्लांट के पास गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा अंकित कुमार पांडेय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। बताया गया है कि अंकित ने पुलिस को धक्का देकर भागने के क्रम में पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बड़कागांव पुलिस ने भाग रहे अंकित कुमार पांडेय के पैर में गोली चलाई। जिससे वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना शुक्रवार की देर रात की है। बड़कागांव के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को 13 माइल के…

Read More

नई दिल्ली। मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह में आर-पार की लड़ाई की तैयारी में सरकार और विपक्ष दोनों जुट गए हैं। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक और कांग्रेस की ओर से अपने सांसदों की संसद में उपस्थिति रहने के लिए जारी व्हिप को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं शुक्रवार को ही अमित शाह से मुलाकात के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कह दिया था कि विदेशी अनुदान विनियमन कानून (एफसीआरए) से संबंधित संशोधन विधेयक 12 अगस्त यानी बुधवार को आएगा।माना जा…

Read More

रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम को राज्य सरकार और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडडल के बीच पहली औपचारिक वार्ता हुई। मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में हुई बैठक करीब डेढ़ घंटे चली, जो रात 9.25 बजे खत्म हुई। छात्र प्रतिनिधियों ने बातचीत को सकारात्मक बताया। हालांकि, बातचीत अंतिम समझौते पर नहीं पहुंची है। छात्रों ने अंतिम रूप से समझौता होने और अपनी मांगें पूरी होने तक सत्याग्रह जारी रखने का निर्णय लिया है। सरकार की पांच सदस्यीय टीम और छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच आमने-सामने…

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण सम्मेलन और जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण समाज का सम्मान नहीं, बल्कि उसे केवल वोट बैंक के रूप में देखती है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा को ब्राह्मणों की याद केवल चुनाव के समय आती है, जबकि सत्ता मिलने पर पूरा लाभ सिर्फ एक परिवार तक सीमित रहता है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सपा आज भी अंग्रेजों की “बांटो और राज करो” की नीति पर चल…

Read More

सीवान। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने शुक्रवार को सीवान में बड़ी कार्रवाई की। ईओयू की टीम ने दरौंदा थाना क्षेत्र के रैनी गांव स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सहरसा में पदस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर के पैतृक मकान समेत चार ठिकानों पर तलाशी ली। रैनी स्थित पैतृक मकान की तलाशी के दौरान करीब 40.05 लाख रुपये मूल्य के आभूषण मिलने की जानकारी ईओयू ने दी है। देर शाम तक तलाशी की कार्रवाई जारी रही। ईओयू थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 7 अगस्त 2026 के अनुसार अजीत अमर के खिलाफ…

Read More

पटना,। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में युवा जदयू की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार काे हुई। बैठक में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेशभर से आए युवाओं काे संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। निशांत ने कहा कि पार्टी हो, राज्य हो या देश, आने वाले कल का भविष्य हमारे युवा ही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि नीतीश कुमार ने बीते 20 वर्षों में जो कार्य किए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुँचाना है। खासतौर पर 20-25 वर्ष के बीच की युवा…

Read More

रांची। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को बिहार के आरा की रहने वाली 64 वर्षीय माया देवी सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर रांची पहुंचीं। उनके हाथों में कोई राजनीतिक झंडा नहीं था, बल्कि कॉफी के फ्लास्क और कप थे। वह आंदोलनकारी छात्रों के बीच जाकर अपने हाथों से उन्हें कॉफी पिलाती रहीं और उनका हौसला बढ़ाती रहीं।माया देवी ने कहा कि जब उन्होंने टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों के संघर्ष के बारे में देखा तो मन बेचैन हो गया। उन्हें…

Read More

रांची। जेपीएससी नियुक्ति विवाद में छात्रों का समर्थन करने वाले जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने कहा है कि नौ अगस्त को एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठेंगे। जयराम महतो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची में पिछले 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन एवं भूख हड़ताल के समर्थन में वह नौ अगस्त को सुबह छह बजे से पुराना विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठेंगे। छात्रों की आवाज बुलंद करने और उनकी मांगों के समर्थन में यह मेरा संकल्प है।…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के विद्यार्थी घर में ही बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें, इसके लिए 400 से अधिक और डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। नौ अगस्त तक इन महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूर्ण कर ली जाएगी। शिक्षकों के नौ हजार पदों का सृजन किया गया है। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जन्मतिथि वर्ष पर ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने मठ-मंदिर से अपील की कि वे एक-एक स्कूल एवं कॉलेजों को गोद लें। सरकारी स्कूल में पढ़ें मंत्री-विधायक के बच्चे, तब होगा परिवर्तन : सीएम कहा कि अगले एक-दो वर्षों…

Read More