Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वह दिन दूर नहीं जब राखी सावंत के साथ मंच साझा करना पड़ेगा, राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का तंज

    September 20, 2026

    करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब

    September 20, 2026

    लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने दिया ‘पांच पांडव’ का मंत्र

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वह दिन दूर नहीं जब राखी सावंत के साथ मंच साझा करना पड़ेगा, राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का तंज
    • करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब
    • लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने दिया ‘पांच पांडव’ का मंत्र
    • हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान, आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान
    • झारखंड के पहाड़-जंगल के बीच दौड़ी नारंगी वंदे भारत, रेल मंत्री ने शेयर किया Video
    • करम पर्व प्रकृति के साथ जनजातीय समाज के गहरे संबंध का प्रतीक : राज्यपाल
    • झारखंड में 22 अक्टूबर से सरकारी डॉक्टर करेंगे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
    • पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस का नोटिस, तीन दिनों में जवाब मांगा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने दिया ‘पांच पांडव’ का मंत्र
    Bihar

    लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने दिया ‘पांच पांडव’ का मंत्र

    News MaatiBy News MaatiSeptember 20, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। राजधानी के बापू सभागार में आयोजित लव-कुश सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार की परिकल्पना की है। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री शीला मंडल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने लव-कुश समाज की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख क‍िया।


    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ‘हम एक हैं तो सेफ हैं, बंटेंगे तो कटेंगे’. इसके कुछ देर बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए के पांच दलों को ‘पांच पांडव’ बताते हुए 2010, 2020 और 2025 के चुनावी आंकड़ों से एकता का मतलब समझाया। उन्होंने याद दिलाया कि 2010 में जब सब मिलकर लड़े, तो जनता ने 206 सीटें झोली में डाल दी थीं। 2020 में रास्ते अलग हुए, तो आंकड़ा सीधे 127 पर सिमट गया। इन्हीं नतीजों का हवाला देते हुए उन्होंने बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), आरएलएम और हम की तुलना ‘पांच पांडवों’ से की. उनका सीधा संदेश यही था कि सबकी भूमिका भले अलग हो, लेकिन एकजुट रहने की ताकत चुनावी नतीजों में साफ नजर आती है।

    मुख्यमंत्री ने लव-कुश की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जब माता सीता के त्याग को लेकर स्थिति बनी, तब लव-कुश ने अपनी मां के सम्मान के लिए भगवान श्रीराम के समक्ष भी खड़े होने का साहस दिखाया। जब माता सीता को लगा कि पिता और पुत्र के बीच युद्ध नहीं होना चाहिए तो उन्होंने स्वयं हस्तक्षेप कर युद्ध रोक दिया।उन्होंने कहा कि हम उस परंपरा के वंशज हैं, जहां मर्यादा की स्थापना के लिए भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। लव-कुश समाज 1994 में भी एकजुट था और 2026 में भी एक है। समाज किसी के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य न्याय के साथ आगे बढ़ना और गौरवशाली इतिहास को कायम रखना है।

    2005 के बाद बिहार में बदली विकास की दिशा : सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विकास का रास्ता दिखाया। उनके अनुसार राज्य की अर्थव्यवस्था और आधारभूत संरचना में बदलाव आया है। अपने राजनीतिक अनुभव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 1999 में पहली बार सरकार में आने के समय बिहार के बजट की स्थिति को उन्होंने करीब से देखा था। तब राज्य का बजट करीब छह हजार करोड़ रुपये था, जिसमें लगभग दो हजार करोड़ रुपये रायल्टी के रूप में चले जाते थे। उन्होंने बिहार-झारखंड विभाजन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बिहार के बंटवारे को लेकर सभी की आंखों में आंसू थे। उन्होंने दावा किया कि बिहार की आय का बड़ा हिस्सा झारखंड क्षेत्र से आता था। 2005 के बाद स्थिति बदली और वर्ष 2024 में बिहार का बजट 3.17 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सम्राट चौधरी ने जगदंपिका पाल की उपस्थिति में पूर्वांचल की कई विभूतियों को किया सम्मानित, बोले- माटी का फर्ज निभाना और ऋण लौटाना होगा

    September 19, 2026

    बिहार में वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    September 19, 2026

    सहरसा में भाजयुमो जिला महामंत्री अभिजीत राजपूत की घर में गोली मारकर हत्या

    September 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,435

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,123

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Jharkhand

    वह दिन दूर नहीं जब राखी सावंत के साथ मंच साझा करना पड़ेगा, राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का तंज

    By News MaatiSeptember 20, 20265

    देवघर । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर…

    करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब

    September 20, 2026

    लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने दिया ‘पांच पांडव’ का मंत्र

    September 20, 2026

    हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान, आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान

    September 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    वह दिन दूर नहीं जब राखी सावंत के साथ मंच साझा करना पड़ेगा, राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का तंज

    September 20, 2026

    करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब

    September 20, 2026

    लव-कुश सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी ने दिया ‘पांच पांडव’ का मंत्र

    September 20, 2026

    हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान, आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान

    September 20, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.