Author: News Maati

मॉस्को। होर्मुज संकट के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने भारत तक पहुंच के लिए रेल मार्ग तलाशने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बोस्फोरस और होर्मुज से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए रूस को हिंद महासागर तक रेल संपर्क स्थापित करने के विकल्प तलाशने चाहिए। एक साक्षात्कार में खुसनुलिन ने कहा कि हिंद महासागर तक रेल संपर्क पर भी विचार किया जाना चाहिए। बोस्फोरस और होर्मुज से जुड़े खतरे के कारण वैकल्पिक मार्गों की जरूरत पड़ सकती है। ये मार्ग तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर गुजर सकते हैं। भारत तक पहुंच उपलब्ध…

Read More

रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली व पेपर लीक को लेकर बीते 16 दिनों से जारी आंदोलन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता के दौरान सरकार ने छात्रों की कई बड़ी मांगें मान ली हैं। बैठक में बनी सहमति के तहत छात्रों के भारी विरोध और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों को देखते हुए 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विवादित वेंडर एजेंसी ‘टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा आयोजित की गई सभी पूर्व परीक्षाओं के दौरान…

Read More

जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा के तहत रविवार को 1000 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। कांवरियों को रवाना करने के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भारत सेवा श्रम संघ के प्रमुख श्रीधर जी महाराज, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी विशेष रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने कांवरियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बाबा बैद्यनाथ से सभी की मनोकामना पूरी होने की कामना की। मानगो डिमना रोड स्थित हीरा होटल के सामने दुर्गा पूजा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम…

Read More

भागलपुर। सावन के दूसरे सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज का नमामि गंगे घाट रविवार को एक बार फिर ऐतिहासिक और भावुक पल का गवाह बना। 74 वर्षीय प्रसिद्ध महिला डाक बम ‘कृष्णा बम’ एक बार फिर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने उत्तरवाहिनी गंगा में पूरे विधि-विधान से स्नान किया। इसके बाद कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर डाक बम के रूप में देवघर के लिए अपनी कठिन पैदल यात्रा शुरू की। कृष्णा बम पिछले 42 वर्षों से लगातार सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक डाक बम के रूप में यात्रा कर रही हैं। इस उम्र में भी उनकी…

Read More

रांची। झारखंड में छात्र-छात्राओं के आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को आंदोलनकारी छात्रों के नाम एक भावुक एवं संवेदनशील अपील जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री ने जारी अपील में कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों और मांगों के लिए संघर्ष करना उनका अधिकार है, लेकिन अपनी जिंदगी और स्वास्थ्य को खतरे में डालना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की भावनाओं, उनकी मांगों और उनके संघर्ष को गंभीरता से समझ रही है तथा सकारात्मक एवं सम्मानजनक समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने छात्रों से…

Read More

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला के दूसरे सोमवारी को लेकर रविवार सुबह से ही अजगैविनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा। सोमवारी के विशेष महत्व को देखते हुए लगभग एक लाख डाक कांवरियों और हजारों की संख्या में सामान्य बोल-बम कांवरियों ने गंगा में डुबकी लगाई। उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए पैदल और वाहनों से रवाना हो रहे हैं। पूरा अजगैविनाथ नगरी और कांवरिया पथ ‘बोल-बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान है। इसमें बिहार और झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बंगाल और नेपाल के…

Read More

रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किए गए पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी ने पूछताछ में कबूल किया है कि ब्लैकलिस्टेड वेंडर एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) को परीक्षा का काम दिलाने और नियमों को ताक पर रखकर चयन कराने के लिए शीर्ष स्तर पर कर करोड़ों रुपए की ‘कट मनी डील’ हुई थी। अब इस बयान के बाद जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते की भूमिका सबसे अधिक संदिग्ध मानी जा…

Read More

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो और विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर चल रहे छात्र-अभ्यर्थियों के आंदोलन पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों से छात्र-अभ्यर्थी लगातार आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे के प्रति बेहद असंवेदनशील बनी हुई है। इसका मूल कारण जेपीएससी की सीटों को कथित तौर पर 50-60 लाख रुपये लेकर बेचे गए हैं। इतनी बड़ी रकम के कथित घोटाले को सिर्फ अभय तिवारी पचा नहीं सकते। और सरकार जानती है यदि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हुई तो कई बड़े…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर आज तीसरे दौर की बातचीत खत्म हो गयी।सूत्रों के मुताबिक, 14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद सरकार जेपीएससी परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के आर्थिक लेन देन की जांच ईडी से कराने के लिए तैयार हो गई है, क्योंकि टीडीपीएल के आर्थिक अपराधों के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा सरकार ने वादा किया है कि सीआइडी को जितने मामले दिए गए हैं, सभी की जांच 90 दिनों के अंदर पूरी कर दी जाएगी। दो और गुटों से बात होनी है। इसके बाद कोई निर्णय…

Read More

पटना । अपने अनोखे अंदाज और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर एंटरनेट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ जारी उनका दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। 1 मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक, दमदार डायलॉग्स और दोनों कलाकारों का खास अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में मल्लिका, तेज प्रताप को कोट पहनाने और सेट करने में मदद करती नजर आ रही हैं। इस रहस्यमयी पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही…

Read More