Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी; मोबाइल और डिजिटल डिवाइस जब्त

    November 14, 2026

    मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

    November 14, 2026

    NCP के दोनों गुटों के विलय पर लगा विराम, सुप्रिया सुले ने अटकलों को किया खारिज; NDA में जाने से भी किया इनकार

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी; मोबाइल और डिजिटल डिवाइस जब्त
    • मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण
    • NCP के दोनों गुटों के विलय पर लगा विराम, सुप्रिया सुले ने अटकलों को किया खारिज; NDA में जाने से भी किया इनकार
    • वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान
    • सिंह मेंशन में विधायक रागिनी सिंह कर रहीं छठ व्रत
    • कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों पर सरकार सख्त, ज्यादा पैसे वसूलने पर होगी कार्रवाई
    • जेईई एडवांस्ड 2027 की तारीख की घोषणा, एग्जाम में मिलेगा ऑन स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर
    • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,
    Bihar

    समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,

    News MaatiBy News MaatiSeptember 24, 2026No Comments32 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध के समीप सड़क पर एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो बुधवार की देर शाम इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपितों में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव निवासी रामसुंदर शर्मा का पुत्र विकास कुमार, अरुण पासवान का पुत्र राहुल कुमार और महेश्वर सहनी का पुत्र रामबाबू सहनी तथा बिजौलिया गांव निवासी नेवालाल पासवान का पुत्र अवधेश पासवान शामिल हैं। बताया गया कि सोशल मीडिया निगरानी के दौरान सामने आए वीडियो का तत्काल तकनीकी सत्यापन कराया गया। सत्यापन के आधार पर घटनास्थल की पहचान जगतसिंहपुर बांध के पास सड़क के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार यह घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही। वीडियो में तीन-चार युवक एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं।

    प्रथमदृष्ट्या लड़की नाबालिग प्रतीत हो रही है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की पहचान स्थापित होने का इंतजार किए बिना पुलिस पदाधिकारी के बयान पर कर्पूरीग्राम थाना में प्राथमिकी दर्ज की। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) पाक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26 दर्ज किया गया है।

    छह घंटे के भीतर चारों गिरफ्तार : पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपितों की पहचान के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। तकनीकी जांच और अन्य माध्यमों से आरोपितों की पहचान की गई। सूचना मिलने के करीब छह घंटे के भीतर ही घटना में शामिल चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी से पूछताछ के बाद पुलिस अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई में जुटी है।

    वायरल वीडियो में दिख रही लड़की प्रथमदृष्ट्या नाबालिग प्रतीत हो रही है। फिलहाल पीड़िता की पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस वीडियो के स्रोत, घटना में शामिल लोगों की भूमिका और घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    पीड़िता की पहचान उजागर करने से बचने की अपील : समस्तीपुर पुलिस ने मीडिया और इंटरनेट मीडिया यूजर से अपील की है कि वायरल वीडियो या उससे संबंधित किसी भी पोस्ट को इस तरह साझा नहीं करें, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने कहा कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला अथवा उसके लिए मानसिक एवं सामाजिक क्षति का कारण बनने वाला कोई भी कंटेंट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने से बचना चाहिए।

    उन्होंने ने लोगों से वीडियो को आगे शेयर नहीं करने की अपील की है। पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले पोस्ट या कंटेंट का प्रसार कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है। मामले में पुलिस इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित सामग्री की भी निगरानी कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा कि वीडियो किसने और कब किन परिस्थितियों में वायरल की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार में कर्मचारियों का डीए बढ़ा, युवाओं के लिए पांच जिलों में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र खुलेंगे, सम्राट कैबिनेट ने 31 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

    November 10, 2026

    बिहार को PM मोदी 21 नवंबर को देंगे 2 बड़े तोहफे

    November 9, 2026

    संपन्न हैं तो छोड़ें फ्री बिजली’, सम्राट चौधरी की उपभोक्ताओं से अपील, छोड़ी गई राशि शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होगी

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,449

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,159

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026855
    Don't Miss
    Blog

    महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी; मोबाइल और डिजिटल डिवाइस जब्त

    By News MaatiNovember 14, 20261

    नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी…

    मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

    November 14, 2026

    NCP के दोनों गुटों के विलय पर लगा विराम, सुप्रिया सुले ने अटकलों को किया खारिज; NDA में जाने से भी किया इनकार

    November 14, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी; मोबाइल और डिजिटल डिवाइस जब्त

    November 14, 2026

    मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

    November 14, 2026

    NCP के दोनों गुटों के विलय पर लगा विराम, सुप्रिया सुले ने अटकलों को किया खारिज; NDA में जाने से भी किया इनकार

    November 14, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान

    November 14, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.