Author: News Maati

पटना। बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर वहां की सरकार को आड़े हाथों लिया और साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों पर भी कड़ा पलटवार किया। झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि वहां के मुद्दों को वहां की सरकार को देखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। लेसी सिंह ने…

Read More

रांची । झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को लगातार सरकार पर हमलावर रहे। शाम साढ़े चार बजे तक उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से करीब 20 पोस्ट किए और तीन बार फेसबुक लाइव के जरिए आंदोलन तथा सरकार की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल मरांडी ने सुबह मुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान खुद और भाजपा के कई विधायकों एवं नेताओं को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छात्र पिछले 15 दिनों…

Read More

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग को गलत बताते हुए राज्य सरकार से छात्रों की बात सुनने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने की अपील की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि झारखंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। उन्होंने…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को झारखंड में चल रहे जेपीएससी-जेएसएससी छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। साथ ही जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी को भी उन्होंने ‘आईवॉश’ करार दिया और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। सेठ ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने पारदर्शी परीक्षा की मांग की थी, लेकिन उन्हें बदले में लाठियां मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि…

Read More

आरा । बिहार के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा की अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्कालीन एसडीएम और एसडीपीओ समेत 11 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। भोजपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 अगस्त तक न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया है। हालांकि, भोजपुर पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया है। अदालत की यह कार्रवाई शाहपुर थाना कांड संख्या 178/2026 से जुड़ी बताई जा रही है। इस मामले में अधिवक्ता…

Read More

लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर का चौथा क्लब इंस्टालेशन समारोह सम्पन्न रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर का चौथा क्लब इंस्टालेशन समारोह होटल ग्रीन होराइजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2026–27 के लिए पदाधिकारियों ने शपथ ली। जिसमें ला . सुनील कुमार वर्मा ने अध्यक्ष, ला. प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने सचिव और ला . बिरेंद्र कुमार चौधरी ने कोषाध्यक्ष का प्रभार लिया। इस दौरान क्लब में शामिल 30 नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ला . शुभ्रा मजूमदार, ला . कंचन साहू , ला . सुजीत कुमार, ला . संजय कुमार, ला .…

Read More

रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के सीआईडी की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईडी की टीम पिछले दिनों उनसे तीन दिन पूछताछ कर चुकी थी। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते की गिरफ्तारी की कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में जांच एजेंसी पहले से ही एल खियांग्ते की भूमिका की जांच कर रही थी। इससे पहले जांच एजेंसी ने एल खियांग्ते के आवास समेत उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान परीक्षा में कथित गड़बड़ी और…

Read More

रांची । झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को कई रूपों में नजर आया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने बैरिकेड तोड़े। कच्चे और पहाड़ी रास्तों से आगे बढ़े। सड़क पर बैठकर नारे लगाए। प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मोर्चा के स्वयंसेवक भीड़ को रोकने की कोशिश करते रहे। जयपाल सिंह स्टेडियम में नौ दिनों से अनशन पर बैठे जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को समर्थकों ने कपड़े और डंडे से बनी पालकी में कंधों पर उठाकर…

Read More

रांची । रांची में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ विरोध कर रहे छात्र आज जब बैरिकेड्स तोड़कर झारखंड विधानसभा ओर बढ़े, तब उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उनपर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी समस्या का समाधान लाठी के इस्तेमाल से नहीं, बल्कि बातचीत के जरिए निकाला जा सकता है। बता दें कि पेपर लीक की लगातार घटनाओं से प्रभावित छात्र आज भर्ती परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर झारखंड विधानसभा पहुंचे। छात्रों का कहना है कि…

Read More

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर जारी छात्र आंदोलन अपने 17वें दिन सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। JPSC-JSSC में धांधली के खिलाफ छात्रों ने विधानसभा घेराव शुरू कर दिया है। छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ रहे हैं।प्रदर्शनकारी छात्र ‘विधानसभा घेराव’ मार्च निकालते हुए रांची में पुरानी विधानसभा बिल्डिंग के पास पुलिस बैरिकेड तोड़कर नई विधानसभा बिल्डिंग की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।झारखंड…

Read More