Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा सुधार को लेकर कहा कि एक सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा सुधार है। इसके लिए भी एक कमेटी बनानी पड़ेगी क्योंकि टेक्नोलॉजी इतनी अधिक हो गई है कि अगर एक आदमी ने भी अपना ईमान बेच दिया तो प्रश्न पत्र मार्केट में आ जाता है। पूरे सिस्टम में अगर कोई एक आदमी फेल हो गया तो सब खराब हो जाता है। मुख्यमंत्री रविवार को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला – सह चिन्तन शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। चौधरी ने कहा कि सरकार ने तय किया…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों से केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को मुलाकात की। केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और आदित्य साहू ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और झारखंड सरकार और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, “पहले ही दिन 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री को छात्रों से मिलने आना चाहिए था।…
भुवनेश्वर। बीजेपी नेता और संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान जेन जी को गुमराह करने की कोशिशें की गईं, जिसके कारण उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद छोड़ना पड़ा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस मुद्दे को लेकर हुए जबरदस्त विरोध-प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ने के ठीक दो हफ्ते बाद प्रधान ने भुवनेश्वर की जीएम यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे पर चुप्पी तोड़ी। प्रधान ने कहा कि जेन जी हमारे बच्चे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की।…
रांची । झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन रविवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया। सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीसरे दौर की औपचारिक वार्ता रविवार दोपहर 12 बजे होगी। इससे पहले हुई दो दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर चार सदस्यीय मंत्रियों की समिति ने छात्रों के अलग-अलग गुटों और संगठनों से शुक्रवार और शनिवार को बातचीत की। समिति में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा…
रांची । झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ जारी 16 दिन से जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी के विधायक जयराम महतो ने रविवार सुबह 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। महतो ने बताया कि उन्होंने रांची के पुराने विधानसभा परिसर में सुबह 6:50 बजे से उपवास शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह उपवास जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र 25 जुलाई से आंदोलन कर…
रांची । जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) और जेएसएसी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी है। छात्रों की ओर से 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा मार्च का ऐलान किया गया है। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर कुछ ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है। हेमंत सोरेन सरकार की ओर से छात्रों की मांगों के अनुसार 14वीं जेपीएससी पीटी को रद्द करने और परीक्षाओं में कथित अनियमितता की जांच के लिए न्यायिक जांच पर निर्णय लिए जाने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को याद किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आंदोलन में भाग लेने वालों का साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ऐतिहासिक ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले सभी लोगों को याद करते हैं। उनका साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित होकर ‘भारत छोड़ो’ के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार…
रांची। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का आयोजन रविवार और सोमवार को किया जाएगा। वहीं रविवार को जतरा कार्यक्रम निर्धारित है। जतरा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहनों के परिचालन और पार्किंग को लेकर विशेष व्यवस्था जारी की है। पुलिस अधीक्षक यातायात की ओर से जारी परामर्श के अनुसार रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जेल चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़ तथा एसएसपी आवास से बापू वाटिका, मोराबादी तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं किया जा सकेगा। जतरा कार्यक्रम…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के स्तर से ली गई परीक्षाओं में कदाचार की पुष्टि होने के बाद राजधानी रांची में पिछले 15 दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन के मद्देनजर राज्य सरकार 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद कर सकती है। छात्र संगठनों से वार्ता के लिए सरकार की ओर से गठित मंत्रियों की चार सदस्यीय समिति की छात्र प्रतिनिधियों से शनिवार को दिन में हुई मैराथन बैठक और शाम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ लगभग दो घंटे के विमर्श के बाद छात्र प्रतिनिधियों को रविवार की दोपहर 12 बजे वार्ता के…
जमशेदपुर। शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को जमशेदपुर के उलियान में श्रद्धांजलि सभा और आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार झारखंड के विकास और यहां के लोगों के हित में लगातार काम कर रही है, लेकिन विपक्ष विकास की राह में रोड़े अटकाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि…