Author: News Maati

रांची । झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को शनिवार को मशहूर अभिनेता, गायक और लेखक पीयूष मिश्रा का समर्थन मिला। वह रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित आंदोलन स्थल पहुंचे और अनशन-सत्याग्रह कर रहे छात्रों से मुलाकात की। पीयूष मिश्रा ने छात्रों का हौसला बढ़ाया और उनके संघर्ष के प्रति समर्थन जताया। उन्होंने छात्रों के बीच अपना चर्चित गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया। गीत के दौरान आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्रों से बातचीत के दौरान पीयूष मिश्रा ने कहा कि…

Read More

वॉशिंगटन। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका ने दबाव बढ़ाने की तैयारी तेज की। अमेरिकी सीनेट ने लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आॅफ 2026 को 86-11 के भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित कानून के तहत रूस से ऊर्जा खरीद जारी रखने वाले भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान से होने वाले अमेरिकी आयात पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, यह टैरिफ अभी लागू नहीं हुआ है और बिल को कानून बनने के लिए आगे की प्रक्रिया से गुजरना होगा। भारत इस कानून के…

Read More

रांची। सुप्रीम कोर्ट में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर याचिका दाखिल की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन ने इस संबंध में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में 19 अप्रैल को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने का आग्रह किया गया है। याचिका में विशेष रूप से प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, ओएमआर शीट की कस्टडी और मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कराने का आग्रह किया गया है।प्रार्थी ने मामले की जांच सीबीआइ से कराने या सुप्रीम कोर्ट अथवा झारखंड…

Read More

(रामगढ़)। अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ की टीम ने शनिवार को मंगरदाहा वन भूमि क्षेत्र से करीब 750 टन अवैध कोयला जब्त किया। बड़ी मात्रा में पाइप भी बरामद किए गए। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये है। बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन को सौंपा। सीआईएसएफ को सूचना मिली थी कि मंगरदाहा के जंगल क्षेत्र में अवैध खनन कर निकाले गए कोयले को तस्करी के उद्देश्य से एकत्रित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद सीआईएसएफ की टीम ने अभियान चलाया और भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। मामले में एमएमडीआर एक्ट,…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है और आने वाले समय में वही व्यक्ति और समाज आगे बढ़ेगा, जो लगातार सीखने के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपनी जिज्ञासा को जीवित रखने, सवाल पूछने और नई चुनौतियों के नए समाधान खोजने का साहस रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया का रणनीतिक समीकरण और वैश्विक शक्ति संतुलन तेजी से बदल रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत प्रौद्योगिकी की गति है।…

Read More

भोपाल। उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने मध्य प्रदेश के देवास निवासी तेल कारोबारी अशोक जैन की करीब 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की है। यह कार्रवाई रिफाइनरी पाइपलाइन से तेल चोरी के तीन साल पुराने मामले में की गई।मथुरा पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया है। सोनकच्छ के तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट हर्षल बहरानी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मथुरा पुलिस की टीम देवास पहुंची थी। यहां सोनकच्छ प्रशासन के सहयोग से टीम ने सोनकच्छ तहसील की जमीनों और एक पेट्रोल पंप…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय भुगतान परिषद (पीसीआई) ने कहा कि भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के बावजूद आम उपभोक्ता और छोटे कारोबारी एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) का इस्तेमाल किसी शुल्क के बगैर करते रहेंगे। पीसीआई का यह बयान लोकसभा में कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित होने के एक दिन बाद आया है, जिसमें सरकार को यूपीआई सहित अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों पर शुल्क लगाने की अनुमति देने का प्रावधान किया गया है।पीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि 2016 में शुरू होने के बाद से यूपीआई से उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त रहा है…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद छात्रों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला। छात्रों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आप लोगों के मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा। मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा।’ पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है। कोई नहीं कह सकता कि आज से 20-30 साल बाद क्या होगा? लेकिन यह बदलती दुनिया और टेक्नोलॉजी…

Read More

रांची । जेपीएससी-जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी है। शनिवार को राज्य सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में यह बैठक करीब पौने दो घंटे तक चली। इस बैठक में सरकार के चार मंत्री और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़े छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शामिल हुए। वार्ता में छात्रों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक विवादित परीक्षाएं पूरी तरह रद्द नहीं की जातीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने 10 अगस्त को पूर्व निर्धारित विधानसभा…

Read More

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से झारखंड के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अभिषेक सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों का हाल जाना और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। डॉ. अभिषेक सिंह करीब 400 पैकेट नाश्ता और आवश्यक दवाएं लेकर धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने छात्रों के बीच नाश्ता वितरित किया और उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं छात्र रह चुके हैं और छात्रों की समस्याओं एवं उनकी पीड़ा को समझते हैं। उन्होंने कहा…

Read More