
रांची । झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का सड़क हादसे में निधन हो गया। रांची-जमशेदपुर हाइवे में सड़क दुर्घटना में दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह हादसे का शिकार हो गईं। पीसीआर डीएसपी जमशेदपुर मनोज ठाकुर ने बताया कि देर रात करीब 2-3 बजे सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव पर हादसा हुआ। इस हादसे में कार में सवार तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई।



डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार दो युवक और दो युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे बाद गैस कटर के काट कर चारों शव को बाहर निकाला जा सका।
बताया गया है कि तकनीकी खराबी हो जाने कारण ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया गया, जिसके कारण रात में ये हादसा हो गया। ट्रक में खराबी आ जाने के बाद किसी तरह के इंडिकेटर की व्यवस्था नहीं की गई थी, सिर्फ डाली के साथ पत्ता तोड़कर लगा दिया गया था।
