Author: News Maati

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। आयोग ने अंतिम चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है। फाइनल रिजल्ट में श्रद्धा पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें कुल 593 अंक प्राप्त हुए हैं।अपनी मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के दम पर उन्होंने बीपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।दूसरे और तीसरे स्थान पर कड़ा मुकाबला : रिजल्ट…

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को पार्टी के 60वें स्थापना दिवस समारोह में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधा। ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर चल रही अटकलों के बीच एकनाथ शिंदे ने जल्द ही होने वाले राजनीतिक बदलाव के बड़े संकेत दिए। उन्होंने कहा, “यह तो बस ट्रेलर है, असली फिल्म तो अभी आनी बाकी है।” पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिंदे ने तीखे शब्दों में उन विपक्षी नेताओं को जवाब दिया जो इस संभावित दलबदल को लेकर उन पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल पुलिस को शनिवार को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब तीन दिनों से फरार चल रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया। रेजिना बीबी पर फाल्टा पुलिस थाने पर हमले की कोशिश की मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है। पुलिस पहले ही जहांगीर खान को गिरफ्तार कर चुकी है। अब रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, आर्म्स एक्ट, 1959 और एक्सप्लोसिव्स एक्ट, 1884 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसे दक्षिण 24 परगना की जिला…

Read More

पटना । पटना की एक अदालत ने शनिवार को फायरिंग मामले में फैसल खान उर्फ ​​खान सर को अंतरिम राहत दी। अदालत ने आदेश दिया कि अगले आदेश तक फैसल खान उर्फ ​​खान सर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए। अदालत के इस निर्देश से फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। उनके स्टाफ के तीन सदस्यों को भी ऐसी ही राहत दी गई है; अदालत ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। शनिवार को सुनवाई के दौरान पटना पुलिस ने अदालत में केस डायरी पेश…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने भी राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देशभर के लोगों को प्रेरित करती रही है।”उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के अपने…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे सख्त और मजबूत नेताओं में से एक बताया है। ट्रंप ने यह बात हाल ही में ‘एक्सियोस’ को द‍िए एक इंटरव्यू में कही। इससे पहले फ्रांस में पीएम मोदी के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान भी ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। गुरुवार को प्रकाशित इंटरव्यू के कुछ हिस्सों के अनुसार, ट्रंप ने जिन विश्व नेताओं की सबसे ज्यादा तारीफ की, उनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने शी जिनपिंग…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी चल रही है। आयुष मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए पूरी तरह से जुट गया है। आयुष मंत्रालय की ओर से बताया गया कि ‘योग संगम पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा छह लाख के पार पहुंच गया है। इस आंकड़े से ही समझा जा सकता है कि लोग योग दिवस मनाने के लिए कितने उत्साही हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, देश भर के संगठन ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ (सीवाईपी) के आधार पर एक साथ योग सत्र आयोजित करेंगे और 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगाभ्यास करेंगे। मंत्रालय ने…

Read More

नई द‍िल्‍ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिज्‍बुल्लाह के ख‍िलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए हमले क‍िए। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अपने सैनिकों और क्षेत्र पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्‍होंने हमलों को जवाबी कार्रवाई बताते हुए कहा क‍ि हिज्‍बुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, ”युद्धविराम का खुला उल्लंघन करते हुए हिज्‍बुल्लाह की ओर से किए गए इस घिनौने हमले के बाद, मैंने आईडीएफ को हिज्‍बुल्लाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आईडीएफ ने 80 से अधिक ठिकानों पर हमले…

Read More

रांची। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा राजद विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को पलटवार किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने ही भाजपा के साथ सौदा किया होगा। इस बयान से इंडिया गठबंधन के भीतर खुलकर मतभेद सामने आ गए हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा था कि कांग्रेस और झामुमो के विधायकों ने उम्मीद के मुताबिक मतदान किया, लेकिन राजद और भाकपा-माले ने समर्थन नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जब सरकार, युवा और उद्योग एक साथ आगे बढ़ते हैं तो रोजगार सृजन की गति कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) इसी नए भारत की पहचान है, जिसने अब तक करीब 70 लाख रोजगार सृजित किए हैं और पहली बार नौकरी पाने वाले लाखों युवाओं को सामाजिक सुरक्षा का कवच प्रदान किया है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत करीब 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि दुनिया आज भारत की…

Read More