Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- साहिबगंज में टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
- बिहार को PM मोदी 21 नवंबर को देंगे 2 बड़े तोहफे
- संपन्न हैं तो छोड़ें फ्री बिजली’, सम्राट चौधरी की उपभोक्ताओं से अपील, छोड़ी गई राशि शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होगी
- रांची में लगेगी निशा भगत की प्रतिमा, आदिवासी संगठन ने किया एलान
- बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी जर्जर बुलेटप्रूफ गाड़ी, जानें वजह
- दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ कहने पर घिरे खड़गे, BJP ने कांग्रेस को ‘हिंदू विरोधी’ पार्टी बताया
- शादी में दामाद को 3.5 करोड़ की डिफेंडर देंगे अनंत सिंह, छोटे बेटे के लिए भी मंगाई BMW
- संघ 100 साल से किसी की कृपा से नहीं, स्वयंसेवकों के समर्पण से चल रहा : भागवत
Author: News Maati
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए पुलिस विभाग की ओर से जारी वरीयता सूची को चुनौती देने वाली उत्तम तिवारी की याचिका स्वीकार कर ली है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्त सब-इंस्पेक्टर ही वरीयता सूची में वरिष्ठ माने जाएंगे। अदालत ने 9 सितंबर 2024 को जारी वरीयता सूची के आधार पर होने वाली पदोन्नति पर पहले से लगाई गई रोक भी बरकरार रखी है। मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन और सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा। वहीं,…
सिवान। चुनावी आचार संहिता उल्लंघन के करीब 15 साल पुराने मामले में राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को सीवान न्यायालय में पेश हुए। एसीजेएम-1 की अदालत में हुई पेशी के दौरान न्यायालय ने उनके खिलाफ आरोप गठित कर दिया। अब मामले में आगे गवाहों की गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी। आठ अक्तूबर 2011 को लाल यादव दारौंदा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी परमेश्वर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उस समय लालू यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद बिना प्रशासनिक…
हजारीबाग। रांची के तुपुदाना इलाके से गायब हुआ शराब लदा ट्रक हजारीबाग जिले के चौपारण क्षेत्र से बरामद किया गया है। पुलिस ने ट्रक के केबिन के भीतर से चालक का शव बरामद किया है। चालक की पहचान नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं, ट्रक में लोड की गई लाखों रुपये की शराब पूरी तरह गायब है। इस वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। शराब से लदा यह ट्रक रांची के तुपुदाना से रवाना हुआ था, लेकिन बीच रास्ते में ही इसका संपर्क टूट गया। काफी खोजबीन के बाद ट्रक के…
रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटियो गांव से शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान धुर्वा बस स्टैंड के समीप रहने वाले बिट्टू सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सिटियो गांव में लाकर फेंक दिया गया। पुलिस मृतक के शरीर पर चोट के निशान और अन्य संदिग्ध परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर…
कोडरमा। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र की तिलैया बस्ती से कोचिंग जाने के लिए घर से निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। गुरुवारको दोपहर करीब 3:30 बजे घर से निकलीं दोनों छात्राएं देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दोनों परिवारों ने तिलैया थाना पहुंचकर पुलिस से छात्राओं की तलाश करने की गुहार लगाई है। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं।लापता छात्राओं में एक मनोज साव की 15 वर्षीय पुत्री है, जबकि दूसरी उनके भाई रवि साव की…
हजारीबाग। हजारीबाग के उरीमारी थाना क्षेत्र के कर्मा टिल्हा जंगल में गुरुवार रात पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य अंशु दुबे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंशु दुबे के पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान अंशु दुबे ने अपना जुर्म कबूल किया था। उसने पुलिस को जानकारी दी थी कि जिस हथियार से उसने फायरिंग की थी, उसे उसने कर्मा टिल्हा के जंगल में जमीन के अंदर…
जमशेदपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वा भाई निर्भय सिंह का शुक्रवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से साकची-काशीडीह सहित भाजपा संगठन और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निर्भय सिंह लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल टीएमएच लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने हृदयाघात की पुष्टि की। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कैथ लैब में स्थानांतरित किया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। हालांकि,…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार सातवें कारोबारी दिन मजबूती का माहौल बना रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मुख्य सूचकांकों ने धनतेरस के मौके पर जबरदस्त तेजी दिखाई। ग्लोबल मार्केट में मचे हाहाकार और अमेरिकी टेक कंपनियों में आई भारी मंदी के बावजूद भारतीय बाजार आज त्योहार के रंग में रंगा नजर आया। हालांकि, आज सुबह बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। प्राइवेट बैंकिंग और ऑटोमोबाइल…
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा में कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से परिणाम जारी होने की जानकारी दी और सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीपीएससी के अनुसार, 1,298 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,261 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 3,392 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी कुछ घंटों बाद उसकी…
अभाकाम (महिला प्रकोष्ठ) की पदाधिकारीगण ने लिटिल फ्लावर स्कूल में मनाई दीवाली रांची। दीपावली के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की पदाधिकारीगण ने बच्चों के साथ उमंग के दीप सजाए। हरमू स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार बतौर विशिष्ट आतिथि व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा स्मिता बतौर सम्मानित अतिथि मौज़ूद थीं। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल इंदिरा सिन्हा ने बच्चों को दीपावली मनाने के पीछे की कहानी बताते हुए शुभकामनाएँ दीं। मौक़े पर नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। साथ ही रंगोली व दीपमाला बनाई कार्यक्रम का…